Logo
Lip Care Tips: क्या आपने कभी सोचा है कि रोज-रोज लिपस्टिक लगाना आपके होठों को नुकसान भी पहुंचा सकता है? क्योंकि लिपस्टिक में मौजूद केमिकल्स होठों को खराब कर सकते हैं।

Lip Care Tips: लिपस्टिक का इस्तेमाल करना आजकल हर महिला की डेली रूटीन का हिस्सा बन गया है। चाहे ऑफिस जाना हो, कॉलेज, शादी-पार्टी या बस थोड़ा अच्छा दिखना हो, महिलाओं के लिए लिपस्टिक अक्सर पहली पसंद होती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि रोज-रोज लिपस्टिक लगाना आपके होठों को नुकसान भी पहुंचा सकता है? क्योंकि लिपस्टिक में  मौजूद केमिकल्स लंबे समय तक इस्तेमाल होने पर होठों को खराब कर सकते हैं। 

होठों का रंग काला हो सकता है

रोजाना लिपस्टिक लगाने की वजह से कई महिलाओं के होंठ काले या भूरे दिखने लगते हैं। खासतौर पर अगर आप बिना मेकअप रिमूवर के लिपस्टिक को हटाती हैं या लिपस्टिक लगाकर ही सो जाती हैं तो इससे पिग्मेंटेशन बढ़ सकता है। लिपस्टिक में मौजूद कैमिकल्स और आर्टिफिशियल कलर धीरे-धीरे आपके नेचुरल लिप कलर को खराब कर सकते हैं।

होठों में रुखापन और फटने की दिक्कत

लिपस्टिक में अकसर ऐसे इंग्रीडिएंट्स होते हैं जो होंठों को ड्राई बना देते हैं। अगर आपकी लिपस्टिक मैट है और आप उसे रोज इस्तेमाल करती हैं, तो होठों की नमी धीरे-धीरे खत्म होने लगती है। इसके चलते होठों में खिंचाव, दरारें और यहां तक कि खून तक आ सकता है।

इसे भी पढ़े: Clutch Bags for Party: पार्टी आउटफिट में चार चांद लगा देंगे ये 2 क्लच बैग, देखिए खूबसूरत डिजाइन

जलन और एलर्जी की समस्या

हर स्किन टाइप अलग होती है। कई बार हम बिना सोचे-समझे कोई भी ब्रांड इस्तेमाल कर लेते हैं। लेकिन कुछ लिपस्टिक में ऐसे केमिकल होते हैं जो स्किन को सूट नहीं करते। इससे होंठों पर जलन या खुजली हो सकती है। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो ये समस्या और बढ़ सकती है।

लिपस्टिक लगाने से पहले क्या करें?

  • लिपस्टिक लगाने से पहले लिप बाम जरूर लगाएं। इससे आपके होंठों को नुकसान नहीं होगा। 
  • रात में सोने से पहले लिपस्टिक पूरी तरह साफ करें।
  • हफ्ते में कम से कम 2 दिन लिपस्टिक न लगाएं। 
  • नेचुरल या हर्बल लिपस्टिक का इस्तेमाल करें।
  • होठों को मॉइश्चराइज करना न भूलें।

खूबसूरत दिखने की चाह में अगर हम अपनी नेचुरल सुंदरता को ही नुकसान पहुंचा दें, तो ये समझदारी नहीं है। रोज लिपस्टिक लगाने में कोई बुराई नहीं, लेकिन थोड़ी समझदारी जरूरी है। सही प्रोडक्ट का चुनाव, सही तरीके से इस्तेमाल और थोड़ी-सी देखभाल से आप अपने होंठों को खूबसूरत बनाए रख सकती हैं।

5379487