Logo
देश के मशहूर बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा शादी के बंधन में बंध गए हैं।अभिनेता के खूबसूरत जोड़े की शादी को महाभारत के अर्जुन और चित्रांगदा की शादी से जोड़कर देखा जा रहा है।

देश के मशहूर बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने अपनी प्रेमिका लिन लैशराम के साथ बुधवार 29 नवंबर को सात फेरे लिए हैं। इस खूबसूरत जोड़ों की शादी देश में सुर्खियां बटोर रही है। शादी के समय दंपति मणिपुर के पारंपरिक परिधान में नजर आए। अभिनेता के खूबसूरत जोड़े की शादी को महाभारत के अर्जुन और चित्रांगदा की शादी से जोड़कर देखा जा रहा है।

रणदीप हुड्डा एक मशहूर बॉलीवुड अभिनेता हैं। अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म में प्रेमिका लिन के साथ शादी के बंधन में बंधने की जानकारी दी थी। शादी की जानकारी लगते ही फैंस महाभारत के अर्जुन और चित्रांगदा के साथ जोड़ने लगे। हालांकि कुछ समय पहले सोशल मीडिया के माध्यम से रणदीप और लिन ने स्वंय ही एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा- महाभारत की तर्ज पर जहां अर्जुन ने मणिपुरी योद्धा राजकुमारी चित्रांगदा से शादी की थी, वहीं पर हम भी परिवार और प्रियजनों के आशीर्वाद से शादी कर रहे हैं। हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि, हमारी शादी 29 नवंबर 2023 को इम्फाल, मणिपुर में हो रही है।  हम इस सफर के लिए तैयार हैं। हम संस्कृतियों के इस मिलन के लिए आप सबका आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं, जिसके लिए हम हमेशा आपके ऋणी और आभारी रहेंगे। यह पोस्ट सोशल मीडिया में दोनो जोड़े ने शादी से पूर्व शेयर करके लिखा था।

एक्टर रणदीप हुड्डा हरियाणा से ताल्लुक रखते हैं, तो वहीं उनकी पत्नी लिन मणिपुर की है। दोनो दंपति ने महाभारत से शादी कनेक्शन की जानकारी स्वंय ही दी है। पौराणिक कथा के अनुसार, महाभारत के अर्जुन का मणिपुर की चित्रांगदा के साथ प्रेम विवाह खूब चर्चित है। इंद्रप्रस्थ में जब युधिष्ठिर का राज्यभिषेक हो रहा था, तब अर्जुन उस समय कई राज्यों की यात्रा पर भी मित्रता स्थापित करने के लिए निकले थे। इस यात्रा के दौरान अर्जुन जब मणिपुर पहुंचे तो उनकी मुलाकात राजा चित्रवाहन की बेटी चित्रांगदा से हुई। चित्रांगदा की खूबसूरती देखते हुए अर्जुन ने विवाह का प्रस्ताव रखा। अर्जुन के इस प्रस्ताव से राजा चित्रवान राजी हो गए और इसके बाद अर्जुन के साथ चित्रांगदा का विवाह हुआ। रणदीप हुड्डा ने भी मणिपुर की लिन लैशराम से विवाह कर लिया है। मणिपुर से होने के कारण रणदीप और लिन के विवाह को महाभारत से जोड़ा जा रहा है। यह खूबसूरत जोड़ा देश में काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

5379487