Logo
Mahashivratri Makhana Kheer Recipe: महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए उन्हें मखाने की खीर का भोग लगाया जा सकता है।

Mahashivratri Makhana Kheer Recipe: महाशिवरात्रि का महापर्व इस साल 8 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा का विधान है। भगवान शिव सबसे जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता माने जाते हैं। इस दिन उन्हें मखाने की खीर का भोग लगाकर कृपा पायी जा सकती है। मखाना की खीर बनाना काफी आसान है और इसे कुछ ही वक्त में तैयार किया जा सकता है। 

इस महाशिवरात्रि पर आप बाबा भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए मखाना खीर बनाना चाहते हैं तो हमारी बताई विधि की मदद से इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं। 

मखाना खीर के लिए सामग्री
मखाने - 1 कप
दूध - 5 कप
पिस्ता कतरन - 1 टी स्पून
केसर - 8-10 धागे
जायफल - 1/4 टी स्पून
देसी घी - 1 टी स्पून
चीनी - स्वादानुसार

इसे भी पढ़ें: Multigrain Roti Recipe: 5 आटों से तैयार करें मल्टीग्रेन रोटी, बीमारियों नहीं फटकेंगी पास! स्वाद में हैं लाज़वाब

मखाना खीर बनाने की विधि
भगवान भोलेनाथ को भोग लगाने के लिए मखाना खीर बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले एक नॉनस्टिक कड़ाही में देसी घी डालकर गर्म करें। घी पिघलने के बाद उसमें मखाने डालकर मीडियम आंच पर 2-3 मिनट तक चलाते हुए भूनें, जिससे मखाने कुरकुरे हो जाएं। इसके बाद गैस बंद करें और मखानों को मिक्सर की मदद दरदरा पीस लें। 

इसे भी पढ़ें: Immunity Booster Drink: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पिएं लाल रंग का जूस, 3 चीजों से होता है तैयार, आसान है बनाना

अब बड़ी कड़ाही में दूध डालकर गर्म करें। दूध उबलने के बाद उसमें स्वादानुसार चीनी डालें और फिर मखाना पाउडर डालकर मिक्स करें। अब मखाना खीर को 2-3 मिनट तक चलाते हुए पकने दें। इसके बाद खीर में केसर के धागे और जायफल पाउडर डालकर पकाएं। खीर को 4-5 मिनट तक और पकाएं। इसके बाद गैस बंद कर दें। मखाना खीर को पिस्ता डालकर सजाएं। भोग के लिए मखाना खीर बनकर तैयार हो चुकी है। 

5379487