Logo
Moringa Benefits: मोरिंगा यानी सहजन की फली सेहत के लिए बेहद लाभकारी होती है। इसे खाने से कई बड़ी बीमारियों में राहत मिलती है।

Moringa Benefits: सहजन की फली में पोषक तत्वों का भंडार छिपा हुआ है। इसमें मौजूद औषधीय गुणों की वजह से आयुर्वेद में भी इस फली का विशेष महत्व बताया गया है। सहजन यानी मोरिंगा को रेगुलर डाइट में शामिल किया जाए तो ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसमें प्रचुर मात्रा में आयरन, कैल्शियम, विटामिन सी, ए, प्रोटीन, एंटी ऑक्सीडेंट्स समेत अन्य प्रॉपर्टीज पायी जाती हैं। हड्डियों से जुड़ी बीमारी, हार्ट हेल्थ और खून की कमी होने पर मोरिंगा खाना फायदेमंद होता है। 

सहजन की फली में एंटीबायोटिक, एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटी-वायरल, एंटी-फंगल और एंटी एजिंग गुण भी मौजूद होते हैं। हेल्थलाइन के अनुसार सहजन की फली को खाने से कई बीमारियों में लाभ मिलता है। 

सहजन फली खाने के फायदे

एनीमिया - शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर एनीमिया की समस्या पैदा होती है। ये स्थिति अगर बिगड़ जाए तो जान का जोखिम भी रहता है। सहजन में प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है। इसे खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर सुधरता है और एनीमिया की परेशानी दूर हो जाती है। 

इसे भी पढ़ें: Health News: संतरे से दोगुना विटामिन C, दूध के बराबर है कैल्शियम, फूलगोभी सी दिखने वाली सब्जी में हैं गज़ब के गुण

हार्ट हेल्थ - दिल हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण ऑर्गन है। इसे स्वस्थ्य रखना बेहद जरूरी है। हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल दोनों ही हार्ट हेल्थ के लिए नुकसानदायक हैं। सहजन में पाया जाने वाला पोटैशियम ब्लड प्रेशर को बढ़ने नहीं देता। इसके साथ ही सहजन में मौजूद तत्व कोलेस्ट्रॉल घटाने में मदद करते हैं। 

हड्डियां - हड्डियों को मजबूती देने के लिए सहजन फली रामबाण औषधि है। जोड़ों के दर्द या अर्थराइटिस की समस्या में सहजन फली का सेवन बहुत लाभकारी होता है। इसमें काफी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। साथ ही सहजन में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो कि हड्डियों से जुड़ी समस्या में राहत देते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Vitamin B12 Rich Foods: वेजिटेरियन फूड्स से भी दूर हो जाएगी विटामिन बी12 की कमी, इन चीजों को डाइट में करें शामिल

पाचन - आप अगर कमजोर डाइजेशन से जूझ रहे हैं तो सजहन फली खाना लाभदायक हो सकता है। सहजन एक फाइबर रिच फूड है। इसे खाने से मेटाबॉल्जिम में सुधार होता है जिससे अपच, कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती हैं। हाई फाइबर होने से दिल की सेहत में भी फायदा मिलता है। 

हेयर फॉल - सहजन की फली, पत्तियां और फूल हेयर केयर के लिए बेहद बढ़िया होती हैं। सहजन खाने के साथ ही इसके पाउडर से बालों को धोने पर बालो में नई चमक आ जाती है। 

5379487