Logo
Onam Special Ada Payasam: ओणम के त्योहार पर घर में बनाएं केरल की यह पारंपरिक मिठाई। जानें आसान रेसिपी।

Onam Special Ada Payasam: ओणम का त्योहार पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार यह त्योहार 15 सितंबर को है। इस त्योहार पर सभी लोग अपने घरों को सजाते हैं और तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनाते हैं। इन में एक है पायसम जो ओणम पर जरूर बानाया जाता है। अड़ा पायसम केरल की पारंपरिक मिठाइयों में से एक है। तो इस ओणम में आप भी ट्राई करें अड़ा पायसम। आइए जानते हैं अड़ा पायसम बनाने का आसान तरीका।

सामग्री

  • राइस अड़ा
  • गुड़
  • नारियल का दूध
  • इलायची पाउडर
  • नमक
  • काजू
  • किशमिश
  • कटा हुआ नारियल
  • घी
  • पानी

बनाने का तरीका
सबसे पहसे अड़ा राइस को उबाले और फिर इसे एक तरफ रख दें। फिर एक पैन लें और उसमें गुड़ और पानी डालें। इसे तब तक हिलाएं जब तक गुड़ पिघल ना जाए। जब गुड़ पिघल जाए तो उसे छान लें ताकि कोई गंदगी न रह जाए। अब एक पैन में 1 टेबलस्पून घी को गर्म करें और उसमें काजू, किशमिश और सूखा नारियल डालें। इसे सुनहरा होने तक भूनें।

ये भी पढ़ें: प्लेन पराठा खाकर हो गए हैं बोर, तो ट्राई करें अचारी पराठा, बदल जाएगा मुंह का स्वाद

इसके बाद एक पैन में 1 टेबलस्पून घी लें। घी गर्म हो जाए तो, इसमें उबाले हुए अड़ा राइस डालें और छना हुआ गुड़ का पानी मिलाएं। इसको 10 मिनट का पकाएं और फिर इसमें नारियल का दूध डालें। इस दौरान ध्यान रखें कि इसे बार-बार हिलाते रहें। अब इसमें इलायची पाउडर और नमक और 1 टेबलस्पून घी मिलाएं। इसके बाद नारियल के दूध के साथ पायसम के ऊपर भूने हुए मेवे डालें। आंच बंद कर दें और अंतिम बार अच्छे से मिला लें। अब यह खाने के लिए तैयार है। आप परिवार के साथ सर्व कर खा सकते हैं।

5379487