Logo
Indore Places: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के आसपास कई पर्यटन स्थल हैं। यहां मानसून में घूमना जन्नत में आने जैसा एहसास दिला सकता है।

Indore Places: मानसून सीजन में आप अगर मध्यप्रदेश में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इंदौर के आसपास की जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। रैनी सीजन में यहां का नज़ारा जन्नत से कम नहीं लगता है। बारिश की बूंदें जब इन पर्यटन स्थलों पर पड़ती हैं तो इनकी खूबसूरती इतनी बड़ जाती है कि जो यहां आ जाता है उसका वापस लौटने का दिल नहीं करता है। 

हरी-भरी वादियां, झरने और शांत वातावरण आपको प्रकृति का लुत्फ उठाने का मौका देते हैं। यहां के टूरिस्ट प्लेस पचमढ़ी, मांडू जैसी जगहों टक्कर देते हैं। आप भी अगर ऐसा ही आनंद उठाना चाहते हैं तो इंदौर के नजदीक स्थित कुछ जगहों पर ज़रूर विजिट करें। 

इंदौर के आसपास घूमने वाली जगहें

तिंछा झरना - मानसून में तिंछा झरना अपने पूरे शबाब पर होता है। यह झरना अपने प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है।

इसे भी पढ़ें: Spiti Valley: स्पिति वैली में बिताएं छुट्टियां, यादगार बन जाएगा हॉलिडे, यहां 5 जगहों की ज़रूर विजिट करें

बामनिया कुंड - बामनिया कुंड झरना भी मानसून में बहुत खूबसूरत लगता है। यह झरना अपने प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है।

चोरल डैम - चोरल डैम एक लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट है। मानसून में यहां का नज़ारा और भी मनमोहक हो जाता है।

लोटस वैली - इंदौर के देपालपुर तहसील में स्थित गुलावट को लोटस वैली के तौर पर भी पहचाना जाता है। यहां गुलावट झील में हजारों खिले हुए कमल प्राकृतिक सौंदर्यता में चार चांद लगा देते हैं। मानसून में यहां का वातावरण बहुत शांत और सुखद होता है।

इसे भी पढ़ें: Madhaya Pradesh Places: मानसून में मध्यप्रदेश की 4 जगहों की करें विजिट, फैमिली के साथ शानदार यादें लेकर लौटेंगे

मोहदी झरना - मोहदी झरना भी मानसून में बहुत खूबसूरत लगता है। यह झरना अपने प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है।

पाताल पानी और कालाकुंड - पाताल पानी एक खूबसूरत झरना है जो विंध्याचल की पहाड़ियों से निकलता है। मानसून में यह झरना अपने पूरे शबाब पर होता है और एक शानदार नजारा पेश करता है। झरने का पानी इतना साफ और ठंडा होता है। यहीं से कुछ किलोमीटर दूरी पर कालाकुंड एक छोटा सा गाँव है। यहां की नेचुरल ब्यूटी किसी का भी दिल जीत सकती है। 

5379487