Logo
दशहरा की पूजा में राजपूताना लुक यानी राजस्थानी संस्कृति को अपना सकती हैं। आइए यहां तीन खास और बेहद खूबसूरत राजपूती लुक्स के बारे में जानते हैं, जो आपको रॉयल बना देगा। 

Rajputana Look for Dussehra : दशहरा के मौके पर जितना जरूरी बुराई पर अच्छाई की जीत होती है।  पूजा के दौरान उतना ही जरूरी महिलाओं के लिए पारंपरिक परिधानों की होती है। इस खास दिन पर अगर आप कुछ अलग हट कर दिखना चाहती हैं, तो राजपूताना लुक यानी राजस्थानी संस्कृति को अपना सकती हैं। आइए यहां तीन खास और बेहद खूबसूरत राजपूती लुक्स के बारे में जानते हैं, जो आपको रॉयल बना देगा। 

बांधनी लहंगा-चोली 

राजपूती फैशन की पहचान है राजस्थानी बांधनी, इस दशहरा पूजन के लिए आप बांधनी लहंगा-चोली पहन सकती हैं। सुंदर रंगों वाली बांधनी प्रिंट और इसमें इस्तेमाल किए गए गहरे रंग काफी खूबसूरत होते हैं। इसलिए आप गहरे लाल, हरे, या फिर मरून रंग का बांधनी लहंगा चुन सकती हैं, जिसमें गोल्डन ज़री का काम हो। इसके साथ चोली को भी मैचिंग रखना चाहिए, जो आपको एक पारंपरिक लुक देगा। इस लुक को आप शाही बनाने के लिए राजपूती ओढ़नी पहन सकती हैं। ओढ़नी को सिर पर इस तरह से संभालें कि उसकी लंबाई और चौड़ाई आपके लहंगे के साथ मेल खाती हो। 

Bandhani Look
बांधनी लहंगा-चोली

पचरंगी पोशाक 

राजपूती परंपरा में पचरंगी पोशाक एक अद्वितीय स्थान रखती है। इसमें पांच रंगों का संयोजन होता है, जो इसे बेहद रंगीन और आकर्षक बनाता है। पचरंगी पोशाक में अक्सर गहरे रंगों का उपयोग किया जाता है जैसे लाल, पीला, हरा, नीला और नारंगी। यह रंग एक साथ मिलकर पोशाक को बेहद खास बनाते हैं। पचरंगी पोशाक में साड़ी, लहंगा या फिर घाघरा भी शामिल हो सकता है। आप इस पोशाक को चूड़ा, मांग टीका और नथनी के साथ पहन सकती हैं। ओढ़नी को सिर पर इस तरह से सेट करें कि वह आपके लुक को और अधिक शाही बना दे। 

Panchrangi Look
पचरंगी पोशाक 

लहरिया साड़ी 

लहरिया साड़ी भी एक बेहतरीन राजस्थानी परिधान है, जिसे आप दशहरा पूजन के अवसर पर पहन सकती हैं। इसकी खासियत है इसके रंगीन और हल्के डिज़ाइन, जो बेहद शालीन और आकर्षक दिखते हैं। इस साड़ी को आप बड़े राजपूती गहनों के साथ पेयर कर सकती हैं, जैसे भारी झुमके, मोठा हार और हाथों में कंगन। बालों में हल्का मेकअप और पारंपरिक जुड़ा बनाकर आप इस लुक को पूरा कर सकती हैं।

Lehariya Saree
लहरिया साड़ी
5379487