Logo
कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर आप अपने चश्मे के नंबर को घटा सकते हैं या पूरी तरह से हटा भी सकते हैं।

Home Remedy for Eyesight : आजकल के दौर में छोटी-छोटी उम्र में आंखों पर चश्मा लगना आम समस्या हो गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर आप अपने चश्मे के नंबर को घटा सकते हैं या पूरी तरह से हटा भी सकते हैं। इन उपायों को नियमित रूप से करने से धीरे-धीरे आंखों की रोशनी में सुधार आ सकता है। जानिए कुछ ऐसे असरदार घरेलू नुस्खे, जो आपकी नजरों को प्राकृतिक तरीके से ठीक कर सकते हैं।

गाजर और पालक का सेवन

गाजर और पालक में विटामिन ए और ल्यूटिन की अधिक मात्रा होती है, जो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। गाजर का रस पीने से आंखों की रोशनी में सुधार होता है। पालक के पत्तों का रस भी बहुत लाभकारी होता है। सप्ताह में 3-4 बार गाजर और पालक का सेवन करने से धीरे-धीरे आंखों की क्षमता में सुधार आ सकता है।

आंवला का सेवन

आंवला में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है। आंवला का रस पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। आप आंवला का सेवन जूस के रूप में या फिर इसे सुखाकर पाउडर के रूप में कर सकते हैं। रोजाना एक चम्मच आंवला पाउडर पानी के साथ लेने से आंखों की रोशनी में सुधार होता है।

सुबह-सुबह हरी खास पर चलना  

आपके घर के आस-पास कोई गार्डन या फिर जिस सोसाइटी में आप रहते हैं, वहां पर हरी खास हो तो उसपर सुबह-सुबह खाली पैर से चलना आंखों की रोशनी ठीक कर सकता है। रोजना 20 मिनट हरी खास में चलना काफी लाभादायक होता है। इससे आपके स्वास्थ्य से लेकर आंखों तक में फर्क देखने को मिलेगा। 

इन घरेलू उपायों को नियमित रूप से अपनाकर आप अपनी आंखों की रोशनी को सुधार सकते हैं।  इन घरेलू नुस्खों को अपनाने से निश्चित ही आपकी आंखों पर चश्मे का नंबर कम हो सकता है या फिर हट भी सकता है।

5379487