Logo
Rheumatoid Arthritis Symptoms: जोड़ों की समस्याओं से जुड़ी बीमारी रुमेटाइड अर्थराइटिस एक ऑटोइम्यून डिजीज है। इसका तुरंत इलाज शुरू करना चाहिए।

Rheumatoid Arthritis Symptoms: उम्र बढ़ने के साथ हड्डियां कमजोर होना आम बात है। उम्रदराज लोगों में घुटने में अक्सर दर्द बना रहता है जो कि ऑस्टियोअर्थराइटिस की वजह से हो सकता है। अगर कम उम्र में ही घुटनों, शरीर के अन्य ज्वाइंट्स में पैन होने लगे और कई बार ये असहनीय हो तो ये रुमेटाइड अर्थराइटिस के लक्षण हो सकते हैं। सुबह उठते ही हाथ-पैरों में जकड़न महसूस होना, गर्दन अकड़ना जैसी समस्याएं भी इस बीमारी के शुरुआती लक्षण होते हैं। 

रुमेटाइड अर्थराइटिस एक ऑटोइम्यून डिजीज है। मायोक्लीनिक के मुताबिक यह बीमारी पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं को होने का रिस्क ज्यादा होता है। बहुत सी महिलाओं को प्रेग्नेसी के बाद रुमेटाइड अर्थराइटिस की समस्या हो जाती है। 

रुमेटाइड अर्थराइटिस के लक्षण 
रुमेटाइड अर्थराइटिस की समस्या की शुरुआत में पहले छोटे ज्वाइंटस पर प्रभाव पड़ता है, जैसे उंगलियां, हाथ और एड़ी। जैसे-जैसे बीमारी बढ़ती जाती है ये समस्या कलाई, घुटनों, हिप्स और कंधों को भी प्रभावित करती है। अर्थराइटिस के मुख्य लक्षण:

  • जोड़ों का नरम पड़ना और उनमें सूजन आना।
  • सुबह के वक्त या फिर काफी देर तक काम न करने पर जोड़ों में तेज जकड़न महसूस होना।
  • थकान, बुखार और भूख न लगना।

इस वजह से हो सकती है बीमारी

लिंग - रुमेटाइड अर्थराइटिस की समस्या पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को होती है। खासतौर पर डिलीवरी के बाद ये परेशानी सामने आ सकती है। 

उम्र - इस बीमारी की शुरुआत वैसे तो किसी भी उम्र में हो सकती है, लेकिन आमतौर पर मिडिल एज में ये समस्या सामने आती है। 

फैमिली हिस्ट्री - आपके परिवार में अगर कोई पहले से रुमेटाइड अर्थराइटिस की समस्या का सामना कर रहा है तो इस बीमारी के होने का रिस्क बढ़ जाता है। 

स्मोकिंग - सिगरेट पीने की आदत रुमेटाइड अर्थराइटिस होने के रिस्क को बढ़ा देती है। स्मोकिंग से इस बीमारी के गंभीर होने का खतरा भी बढ़ जाता है। 

वजन - जिन लोगों का वजन सामान्य से ज्यादा है उन लोगों में भी रुमेटाइड अर्थराइटिस होने का रिस्क अन्य लोगों के मुकाबले बढ़ जाता है। 

5379487