Logo
Garmi Ke Sharbat: बढ़ती गर्मी के तपन भरे मौसम में सेहतमंद रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। आज हम आपको गर्मी में शरबत पीने के फायदे के बारे में बताएंगे।

Sharbat Ke Fayde: बढ़ती गर्मी के तपन भरे मौसम में सेहतमंद रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। सेहतमंद रहने के लिए लोग तमाम ठण्डी चीजों को डाइट में शामिल करते हैं, जो शरीर को ठंडक बनाए रखे। इन दिनों सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक तेज धूप के कारण गर्म मौसम होने पर शरीर में पानी की कमी बन जाती है। लोग तेज गर्मी से राहत पाने के लिए रसीले फल और शरबत का सहारा ले रहे हैं। जिससे शरीर में ठंडक बनी रहे और शरीर अन्य मौसम की तरह स्वस्थ और खुशहाल रहे।

इन दिनों हम कुछ ठंडे फल तरबूज, ककड़ी, खीरा, संतरा, केला, पपीता, आम, नाशपाती, ब्लैकबेरी, अंगूर, लीची, तरबूज जैसे विभिन्न फल का सेवन करके गर्मी शांत करने का प्रयास करते हैं। ऐसे में हमारे शरीर को ठंडा रखने के लिए शरबत का सेवन करना बहुत मददगार होता है। आज हम आपको गर्मी में शरबत पीने के फायदे के बारे में बताएंगे।

शरबत पीने के फायदे
गर्मियों में सूरज की तेज धूप से शरीर में पानी की कमी होती है। जो आपकी सेहत के लिए बहुत खतरनाक हो सकती है। ठंडा शरबत पीना न केवल आपकी बॉडी टेम्परेचर कम करता है, बल्कि डिहाइड्रेशन की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। शरबत में पानी के अलावा कई प्रकार के विटामिन और मिनिरल्स भी होते है। यह आपको तेज धूप से होने वाले नुकसान से बचाने और रिकवर करने में मदद करता है।

गर्मी में शामिल करें ये शरबत
अगर आप गर्मी में शरबत पीने का मन बना रहे हैं, तो कुछ शरबतों के बारे में जान लेना चाहिए, ताकि किस रस का शरबत आपकी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होगा।

नीबू शरबतः आपको बता दे कि एक नींबू के रस में करीब 10 कैलोरी पाई जाती है। नींबू पानी में विटामिन C बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसमें फोलेट और पोटेशियम, एंटीऑक्सीडेंट गुण और फ्लैवोनोइड्स यौगिक भी पाया जाता है। इसके सेवन से मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाने में मदद मिलती है। नींबू पानी विटामिन ए और आयरन से युक्त होता है।

बेल शरबतः गर्मी के मौसम में बेल का शरबत पीना बहुत लाभदायक होता है। कूलिंग इफेक्‍ट्स के कारण बेल का शरबत गर्मी और प्‍यास को भी कम करने में सहायक होता है। बेल का शरबत पीने से गैस्ट्रिक अल्सर, सुगर, दिल से जुड़ी बीमारी, कोलेस्ट्रॉल और कब्ज की समस्या से निजात मिलती हैं। यह पानी की कमी को दूर करने के साथ ही आवश्यक सभी पोषक तत्‍वों को प्राप्‍त करने में सहायक होता है।

गुलाब का शरबतः समर के समय गुलाब का शरबत पीना बहुत फायदेमंद होता है। यह हमारे शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। गुलाब की पंखुड़ियों से बना शरबत गर्मी में पीने से पेट जलन और एसिडिटी दूर करता है।

सौंफ का शरबतः गर्मियों के मौसम में शरीर की गर्मी को दूरी करने के लिए आप सौंफ के शरबत का सेवन कर सकते है। सौंफ का शरबत थकान कम करने और शरीर ठंडक प्रदान करके लिए अच्छा शीतल पेयजल होता है।

पुदीने का शरबतः गर्मियों में पीने के लिए पुदीने का शरबत सबसे अच्छा शीतल पेय माना जाता है। गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए सबसे अच्छा देसी ड्रिंक पुदीने का शरबत है। इसे पीने से शरीर में ठंडक बनी रहती है और लू लगने का डर नहीं रहता है।

इमली का शरबत: इमली का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका उपयोग गर्मी से राहत पाने के लिए भी किया जा सकता है। गर्मी में इमली का शरबत पीने से लू से बचा जा सकता है क्योकि इमली की तासीर ठंडी होती है। इमली का शरबत पीने से उल्टी, चक्कर का शिकायत खत्म हो जाती है। यह सेहतमंद रहने के लिए लाभदायक होता है।

इक्षांत उर्मलिया

5379487