Logo
Sawan Somvar Vishesh: अगर आप भी सावन के महीने में घर बैठे 12 ज्योतिर्लिंग का दर्शन करना चाह रहे हैं, तो हरिभूमि.कॉम आपके लिए हर सोमवार तीन ज्योतिर्लिंग का दर्शन कराएगा।

Sawan Somvar Vishesh: अगर आप भी सावन के महीने में घर बैठे 12 ज्योतिर्लिंग का दर्शन करना चाह रहे हैं, तो हरिभूमि.कॉम आपके लिए हर सोमवार तीन ज्योतिर्लिंग का दर्शन कराएगा। आज हम आपको सोमनाथ, मल्लिकार्जुन और महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के महत्व और विशेषता के बारे में बता रहे हैं।

Somnath Jyotirlinga
सोमनाथ ज्योतिर्लिंग

पहला ज्योतिर्लिंग - सोमनाथ
बारह ज्योतिर्लिंगों में सोमनाथ को पहला ज्योतिर्लिंग माना जाता है। जो गुजरात के सौराष्ट्र में समुद्र किनारे स्थित है। इस तीर्थस्थान का उल्लेख श्रीमद्‍भागवत गीता, स्कंदपुराणम, शिवपुराणम आदि प्राचीन ग्रंथों में भी है।  ऋग्वेद में भी सोमेश्वर महादेव की महिमा का उल्लेख किया गया है। सावन के महीनों में सोमवार के दिन सोमेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना करना काफी शुभ माना जाता है। इस दिन लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं।

क्या है मान्यता
सोमनाथ मंदिर की मान्यता है कि चंद्रदेव ने शिव जी को प्रसन्न करने के लिए यहां तप किया था। चंद्रदेव की तपस्या से शिव जी प्रसन्न हुए और प्रकट होकर चंद्रदेव के एक नाम सोम पर ही इस मंदिर का नाम सोमनाथ रखा। इतिहासकारों के अनुसार इस ज्योतिर्लिंग पर आक्रमणकारियों ने 6 बार आक्रमण किया। इसके बाद भी इस मंदिर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
 
मंदिर की विशेषता
यह मंदिर गर्भगृह, सभामंडप और नृत्यमंडप तीन भागों में विभाजित है। जिसका 150 फुट ऊंचा शिखर है और शिखर पर दस टन का कलश स्थित है। इसकी ध्वजा 27 फुट ऊंची है। वहीं इतिहासकारों के अनुसार इस मंदिर का पुनर्निर्माण महारानी अहिल्याबाई ने करवाया था। इस मंदिर में लाखों की संख्या में श्रध्दालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

mallikarjuna jyotirlinga
मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग

दूसरा ज्योतिर्लिंग- मल्लिकार्जुन
मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग 12 ज्योतिर्लिंग मंदिर में दूसरे नंबर पर है। यह आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में कृष्णा नदी के किनारे श्रीशैल पर्वत बना हुआ है। इतिहासकारों के अनुसार यह मंदिर करीब 2 हजार वर्ष पुराना है। यह एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां देवी पार्वती के साथ शिव जी ज्योति रूप में विराजित हैं। सोमवार को मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग में विशेष रूप से पूजा अर्चना किया गया।
 
मान्यता
इस मंदिर की मान्यता है कि यहां भगवान शिव स्वयं अमावस्या के दिन और माता पार्वती पूर्णिमा के दिन आती हैं। सावन के महीने में इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है और सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसलिए इस मंदिर पर काफी संख्या में श्रध्दालु दर्शन के लिए आते हैं।

विशेषता
इतिहासकार बताते हैं कि आज से लगभग 500 वर्ष पूर्व श्री विजयनगर के महाराजा कृष्णराय यहां पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने यहां पर एक सुन्दर मण्डप का भी निर्माण कराया था, जिसका शिखर सोने का बना हुआ था। उसके करीब डेढ़ सौ साल बाद महाराज शिवाजी मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए क्रौंच पर्वत पर पहुंचे। उन्होंने भी मन्दिर के पास ही एक उत्तम धर्मशाला बनवायी थी। मंदिर के पास ही कौंच पर्वत पर बहुत से शिवलिंग भी दर्शन के लिए मिलते हैं।

Mahakaleshwar jyotirlinga
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग

तीसरा ज्योतिर्लिंग - महाकालेश्वर
यह ज्योतिर्लिंग मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित है। एमपी की तीर्थनगरी उज्जैन में शिप्रा तट के निकट इस मंदिर का निर्माण 6ठी शताब्दी में कराया गया था। बता दें, मध्यप्रदेश में दो ज्योतिर्लिंग मंदिर है। उज्जैन के ज्योतिर्लिंग को बाबा महाकाल के नाम से जाना जाता है।

सावन में पहले सोमवार के मौके पर उज्जैन में बाबा महाकाल की पहली शाही सवारी निकली गई है। मान्यता है कि वर्षा काल में सृष्टि का संचालन करने वाले सभी देवता शयन काल में चले जाते हैं। जबकि बाबा महाकाल सृष्टि का संचालन करते हैं। सावन के महीने में महाकाल प्रजा का हाल जानने निकलते हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार को करीब 2.30 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

मान्यता
मान्यता है कि  विक्रमादित्य के शासन के बाद से यहां कोई भी राजा रात में नहीं रुक सकता। इतिहासकारों के मुताबिक जिसने भी यह दुस्साहस किया है, वह संकटों से घिरकर मारा गया। यह एकमात्र दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग है। यहां प्रतिदिन सुबह मंदिर में भगवान की भस्म आरती की जाती है। पूजा और दर्शन करने से भय दूर होता है। यह 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक हिंदू मंदिर है, जिसे शिव का सबसे पवित्र निवास माना जाता है।  

विशेषता
इतिहासकारों के अनुसार इस मंदिर को इल्तुतमिश ने 1234-35 में आक्रमण के दौरान नष्ट कर दिया था। बाद में इसे मराठा दीवान, रामचंद्र बाबा सुकथांकर, रामचंद्र मल्हार द्वारा पुनर्निर्मित और पुनर्जीवित किया गया था। लेकिन बाद में 1947 में भारत के स्वतंत्र होने के बाद महाकालेश्वर देव स्थान ट्रस्ट को उज्जैन नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा है।

5379487