Logo
बदलते समय के साथ फैशन और मेकअप के अन्य स्टाइल्स के साथ ही नेल पेंट्स का भी ट्रेंड चेंज होता रहता है। पिछले कुछ समय से नेल पेंट्स में डार्क के बजाय न्यूड और पेस्टल कलर खूब ट्रेंड कर रहे हैं। आप भी यहां बताए जा रहे पेडिक्योर नेल पेंट्स ट्राई कर सकती हैं।

In Trend Nail Art: (निकिता चौहान) हाथों की सुंदरता के लिए नेल्स काफी ज्यादा अहम होते हैं। इसके लिए नेल्स को सिर्फ साफ रखना ही काफी नहीं है बल्कि नाखूनों को खूबसूरत रंगों से सजाना भी बेहद जरूरी होता है। लेकिन कई बार तो हमें नेल पेंट के कलर ही समझ नहीं आते है या फिर जो रंग चुनते हैं वो आपके हाथों पर अच्छा ही न लगते। आपकी इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यहां हम कुछ ट्रेंडी नेल पेंट्स के बारें में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको भी एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए। 

सॉफ्ट पीच कलर: इस साल अब तक नेल पेंट में लाइट कलर को खूब पसंद किया जा रहा है। अगर आपके हाथों का कलर फेयर है तो आप पिंक शेड में पीच कलर लगा सकती हैं। अगर आपके हाथों का कलर थोड़ा डार्क है तो आप ऑरेंज शेड में पीच कलर चुन सकती हैं। इससे आपके  हाथ और भी खूबसूरत लगेंगे।

Soft peach color
Soft peach color

कोबाल्ट ब्लू कलर: कोबाल्ट ब्लू कलर की सबसे अच्छी खासियत यह है कि इस कलर की नेल पेंट, हर स्किन टोन पर मैच करती है। आपके स्किन का कलर चाहे कैसा भी हो, आप इस कलर के नेल पेंट को अपने हाथों की नेल्स पर लगा सकती हैं। इससे आपके हाथों की सुंदरता और बढ़ेगी। यह कलर इन दिनों खूब ट्रेंड में है।

Cobalt Blue Color
Cobalt Blue Color

जूसी चेरी रेड कलर: नेल पेंट्स में रेड कलर एवरग्रीन माना जाता है। यह एक ऐसा कलर है, जिसे यंग मैरिड और अनमैरिड गर्ल्स दोनों अपने  हाथों के नेल्स पर लगा सकती हैं। इसी रेड कलर में हाल में जूसी चेरी रेड कलर नेल पेंट्स की एंट्री हुई है। यह कलर इन दिनों बहुत ट्रेंडिंग बन गया है। आप इसे अपने पैरों पर लगाकर और भी अट्रैक्टिव दिख सकती हैं। इस कलर के नेल पेंट्स की खास बात यह  है कि ये सभी स्किन टोन पर सूट भी करते हैं।

Juicy Cherry Red Color
Juicy Cherry Red Color

लाइलेक कलर: अगर आप हाथों को सिंपल और सोबर लुक देना चाहती हैं तो आप लाइलेक कलर के नेल पेंट्स का यूज कर सकती हैं। इससे आपके हाथ बहुत एलिगेंट नजर आएंगे। इस कलर की एक और खासियत है कि यह न्यूट्रल शेड आपकी हर आउटफिट पर फिट रहेगा। इस कलर की नेल पेंट को आप ऑफिस, पार्टी या मैरिज पार्टी में कहीं भी लगा सकती हैं।

Lilac color
Lilac color

फ्रेंच रिप नेलपेंट: आजकल नेल पेंट में फ्रेंच रिप का ट्रेंड भी पॉपुलर हो रहा है। नेचुरल बेस पर बना यह फ्रेंच रिप स्टाइल आपके  हाथों को अलग ही लुक देगा और आपको स्टाइलिश दिखाएगा। अगर आप ट्रेंडी और मॉडर्न दिखना चाहती हैं तो आप फ्रेंच रिप स्टाइल में नेलपेंट करवा सकती हैं। इसमें नेल के टिप को छोड़कर बेस से ऊपर का अधिकांश पार्ट मन चाहे शेड से पेंट कर सकती हैं। लेकिन टिप पार्ट व्हाइट ही रहता है। इसमें आपको अलग ही लुक मिलेगा।  

French Rip Nailpaint
French Rip Nailpaint

नाखूनों की केयर भी है जरूरी
अक्सर महिलाएं नेल एक्सटेंशन या नेल आर्ट तो करवा लेती हैं लेकिन वे यह भूल जाती हैं कि जब आप नेल्स को खूबसूरत दिखने के लिए इस तरह के ट्रीटमेंट करवाती हैं तो जरूरी हो जाता है कि उनकी केयर पर भी पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपके नेल्स जल्द ही खराब हो जाएंगे। अगर आप केयर नहीं करेंगी तो आपके नाखून टूटने लगेंगे। इतना ही नहीं आपके नाखून बहुत नाजुक हो जाएंगे। इन पर आगे आप एक्सटेंशन और नेल आर्ट भी नहीं करवा पाएंगी। 

यहां पढ़ें:- Nail Care Tips: नेल आर्ट के बाद नाखूनों की केयर भी है जरूरी, साफ-सफाई और कटिंग का तरीका जानें, बनी रहेगी खूबसूरती

5379487