Navratri Nail Art: (निकिता चौहान) नवरात्रि आने वाली हैं और इस मौक सभी लड़कियां और महिलाएं तैयार होकर गरबा खेलती हैं। हर महिला और लड़की इस समय खास दिखना और खास तरह से सजना, संवरना चाहती है। खूबसूरत परिधान से लेकर गहनों और मेकअप तक सभी महिलाएं कुछ अलग लुक में दिखना चाहती हैं। इस नवरात्रि आप भी खूबसूरत नेल आर्ट के साथ खुद को पैम्पर करें। यह नेल आर्ट आपको एक अलग लुक देगा, जिससे आपके हाथ खूब जचेंगे। तो क्या है ट्रेंड में और इसे कैसे अपनाएं.. आइए जानें अलग-अलग तरह के नेल आर्ट के बारे में.. 

सॉफ्ट पीच कलर: इस साल अब तक नेल पेंट में लाइट कलर को खूब पसंद किया जा रहा है। अगर आपके हाथों का कलर फेयर है तो आप पिंक शेड में पीच कलर लगा सकती हैं। अगर आपके हाथों का कलर थोड़ा डार्क है तो आप ऑरेंज शेड में पीच कलर चुन सकती हैं। इससे आपके  हाथ और भी खूबसूरत लगेंगे।

कोबाल्ट ब्लू कलर: कोबाल्ट ब्लू कलर की सबसे अच्छी खासियत यह है कि इस कलर की नेल पेंट, हर स्किन टोन पर मैच करती है। आपके स्किन का कलर चाहे कैसा भी हो, आप इस कलर के नेल पेंट को अपने हाथों की नेल्स पर लगा सकती हैं। इससे आपके हाथों की सुंदरता और बढ़ेगी। यह कलर इन दिनों खूब ट्रेंड में है।

जूसी चेरी रेड कलर: नेल पेंट्स में रेड कलर एवरग्रीन माना जाता है। यह एक ऐसा कलर है, जिसे यंग मैरिड और अनमैरिड गर्ल्स दोनों अपने  हाथों के नेल्स पर लगा सकती हैं। इसी रेड कलर में हाल में जूसी चेरी रेड कलर नेल पेंट्स की एंट्री हुई है। यह कलर इन दिनों बहुत ट्रेंडिंग बन गया है। आप इसे अपने पैरों पर लगाकर और भी अट्रैक्टिव दिख सकती हैं। इस कलर के नेल पेंट्स की खास बात यह  है कि ये सभी स्किन टोन पर सूट भी करते हैं।

लाइलेक कलर: अगर आप हाथों को सिंपल और सोबर लुक देना चाहती हैं तो आप लाइलेक कलर के नेल पेंट्स का यूज कर सकती हैं। इससे आपके हाथ बहुत एलिगेंट नजर आएंगे। इस कलर की एक और खासियत है कि यह न्यूट्रल शेड आपकी हर आउटफिट पर फिट रहेगा। इस कलर की नेल पेंट को आप ऑफिस, पार्टी या मैरिज पार्टी में कहीं भी लगा सकती हैं।

फ्रेंच रिप नेलपेंट: आजकल नेल पेंट में फ्रेंच रिप का ट्रेंड भी पॉपुलर हो रहा है। नेचुरल बेस पर बना यह फ्रेंच रिप स्टाइल आपके  हाथों को अलग ही लुक देगा और आपको स्टाइलिश दिखाएगा। अगर आप ट्रेंडी और मॉडर्न दिखना चाहती हैं तो आप फ्रेंच रिप स्टाइल में नेलपेंट करवा सकती हैं। इसमें नेल के टिप को छोड़कर बेस से ऊपर का अधिकांश पार्ट मन चाहे शेड से पेंट कर सकती हैं। लेकिन टिप पार्ट व्हाइट ही रहता है। इसमें आपको अलग ही लुक मिलेगा।