Mango Coconut Smoothie: अगर आप भी गर्मियों में कुछ टेस्टी और ठंडक से भरपूर चीज़ की तलाश कर रहे हैं तो आम और नारियल की स्मूदी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। यह स्वाद के साथ-साथ आपके शरीर को ठंडा भी रखेगी और इसे बनाना बेहद आसान है। इसमें आम और नारियल का ऐसा कॉम्बिनेशन है जो शरीर की थकान को दूर कर देगा।
इसमें मौजूद आम की मिठास और नारियल का क्रीमी टेक्सचर इसके स्वाद को लाजवाब बनाता है। आइए जानते हैं 5 मिनट में तैयार होने वाली इस स्पेशल रेसिपी के बारे में।

सामग्री-
2 पके हुए आम
1 कप नारियल का दूध
6 से 7 बर्फ के टुकड़े
1 से 3 चम्मच शहद
एक चुटकी इलायची पाउडर
पुदीना और ड्राई फ्रूट्स
बनाने का तरीका-
1. सबसे पहले आम को छीलकर उसके टुकड़े कर लें और फ्रिज में रख दें ताकि वह थोड़ा ठंडा हो जाए।
2. अब मिक्सर या ब्लेंडर लें। उसमें आम के टुकड़े, नारियल का दूध, शहद, आइस क्यूब्स और इलायची पाउडर डालें।
3. इसे अच्छे से ब्लेंड करें जब तक स्मूदी एकदम स्मूद और क्रीमी न हो जाए।
4. अब इसे गिलास में डालें। चाहें तो ऊपर से थोड़े ड्राईफ्रूट्स या पुदीने की पत्तियां डालकर सर्व करें।
5. अब तैयार है आपकी ठंडी-ठंडी आम और नारियल की स्मूदी।

ये भी पढ़ें- Aam Panna Recipe: गर्मियों में रखना है शरीर को ठंडा? तो इस विधि से बनाएं ताजा आम पन्ना, लू से करेगा बचाव
जरूरी टिप्स-
- अगर आप हेल्थ कॉन्शियस हैं तो इसमें शहद की जगह स्टेविया या गुड़ का सिरप इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अगर आप स्मूदी को थोड़ा थिक और मलाईदार बनाना चाहते हैं तो नारियल के दूध के साथ थोड़ी सी मलाई भी डाल सकते हैं।
- बच्चों को और भी पसंद आए, इसके लिए ऊपर से थोड़ा सा चॉकलेट सिरप या मिक्स फ्रूट जैली डाल सकते हैं।