Logo
Tips And Tricks: टूथपेस्ट का इस्तेमाल लगभग सभी लोग रोजाना दांतों को साफ करने के लिए करते हैं, लेकिन आपका पेस्ट दूसरी चीजों को चमकाने के काम भी आ सकता है।

Toothpaste Hacks: दांतों को चमकाने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना किसी के लिए नई बात नहीं है, लेकिन अगर आपका टूथपेस्ट दांतों की सफाई के साथ अन्य चीजों को क्लीन करने में भी मददगार बने तो शायद ये बात आपको चौंका सकती है। जी हां, टूथपेस्ट सिर्फ दांतों की ही चमक नहीं लौटाता बल्कि कुछ चीजों को चमकाने में भी बेहद असरदार साबित होता है। आज हम आपको टूथपेस्ट से जुड़े कुछ ऐसे हैक्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें जानकर आप अपने कई कामों को आसान बना सकते हैं। 

टूथपेस्ट से हटाएं जिद्दी दाग

हल्दी के दाग - दांतों को चमकाने वाला टूथपेस्ट हल्दी के जिद्दी दाग को हटाने में भी मददगार साबित हो सकता है। खाने के दौरान कई बार कपड़ों पर सब्जी या दाल गिर जाती है, जिससे कपड़ों में तेल और हल्दी के दाग लग जाते हैं। इन दागों को सामान्य तरीके से साफ करना काफी मुश्किल होता है। इसके लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। हल्दी लगे दाग पर टूथपेस्ट लगाएं और उसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से कपड़े को रगड़कर साफ कर लें, इससे हल्दी के दाग के निशान दूर हो जाएंगे। 

जूते की क्लीनिंग - जूते की सफाई करना कई बार चुनौती बन जाता है। बात अगर सफेद रंग के जूतों की हो तो वे आसानी से गंदे हो जाते हैं और उन्हें क्लीन करना मुश्किल होता है। आप इन्हें टूथपेस्ट की मदद से क्लीन कर सकते हैं। इसके लिए सफेद जूतों पर टूथपेस्ट लगाएं और कुछ वक्त लिए छोड़ दें। इसके बाद गीले ब्रश से रगड़कर पानी से धो लें। कुछ ही देर में दाग पूरी तरह से साफ हो जाएंगे। 

फ्लोर दाग - फर्श पर अगर खाने पीने की चीजों के दाग लग गए हैं या फिर स्क्रैच पड़ गया है तो उसे टूथपेस्ट की मदद से क्लीन किया जा सकता है। दाग वाली जगह पर टूथपेस्ट लगाएं और उसके ऊपर थोड़ा सा नमक छिड़क दें। कुछ देर बाद इसे कपड़े से पोछ दें। फर्श के दाग एकदम साफ हो जाएंगे। 

प्रेस पर लगा दाग - प्रेस करने के दौरान अगर गलती से कोई कपड़ा जल जाए तो वह प्रेस पर बुरी तरह से चिपक जाता है, जिसे साफ करना मुश्किल होता है। आयरन पर लगा दाग अगर क्लीन नहीं हो रहा है तो दाग पर पहले टूथपेस्ट लगाएं और उसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गीले कॉटन कपड़े से प्रेस को पोछ दें। जले कपड़े का दाग निकल जाएगा। 

5379487