Logo
Vegetable with buttermilk: शहर के विभिन्न जगहों पर इन दिनों हरे चने की धूम छाई हुई है। बाजारों में सड़क किनारे सब्जियों के ठेलों में यह कच्चा हरा चना आसानी से मिल जाता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से देखें तो, हरा चना खून की कमी को भी पूरा करता है। इसके साथ ही सेहत के लिए फायदेमंद है।

Vegetable with buttermilk: शहर के विभिन्न जगहों पर इन दिनों हरे चने की धूम छाई हुई है। बाजारों में सड़क किनारे सब्जियों के ठेलों में यह कच्चा हरा चना आसानी से मिल जाता है। शहरवासी इसे काफी मात्रा में खरीदते हैं। हरा चना का स्वाद लाजवाब होने के कारण लोग इसे सब्जी के रूप में काफी मात्रा में उपयोग कर रहे हैं। रोजाना इसकी इतनी खपत है, कि इसके आगे अन्य सब्जियां का स्वाद फीका पड़ता दिखाई दे रहा है। स्वास्थ्य की दृष्टि से देखें तो, हरा चना खून की कमी को भी पूरा करता है। इसके साथ ही सेहत के लिए फायदेमंद है।

हरा चना आपको साल भर में केवल एक ही महीने देखने को मिलेगा। हालांकि हरी सब्जियों के मुकाबले हरे कच्चे चने की अवधि भी लंबी होती है। हरा चना 5 से 6 दिन तक खराब नहीं होता है और सब्जियों में यह चना छोले जैसा ही स्वाद देता है। सेहत की दृष्टि से यह फायदेमंद होने के कारण इसका बहुतायत में उपयोग किया जाता है।

साल में केवल एक महीने आता है बाजार में
हरा चना साल में बहुत ही कम आपको दिखाई देगा। भोपाल के बिट्टल मार्केट में सब्जी व्यापारियों ने बताया कि सूखा चना तो हमेशा बाजार में मिल जाता है, लेकिन यह कच्चा हरा चना बाजार में फाल्गुन महीने में होली के आसपास ही मिलता है, वह भी केवल महीनेभर। हरा चना गेहूं की फसल की कटाई से पहले ही बाजारों में आना शुरू हो जाता है। व्यापारियों का कहना है, कि हरा चना स्वाद और स्वास्थ्य में लाभदायक होने के कारण बाजार में इसकी अत्यधिक मांग है।

कई तरह से बनाई जा सकती है सब्जी
बाजार में कच्चे हरे चने को खरीदने के लिए ठेले में काफी भीड़ लगती  है। चना खरीद रही एक महिला ने बताया कि कच्चा हरा चना की कढ़ी भी अच्छी बनती है। इसकी सब्जी आलू और छोले के साथ भी बनाया जा सकता है। सब्जियों के अलाल लोग इसे कच्चा भी खाते हैं, जो पाचन के लिए अच्छा होता है।

स्वास्थ्य की दृष्टि से हरा चना है फायदेमंद
स्वास्थ्य के लिए कच्चा हरा चना काफी फायदेमंद होता है। यह प्रोटीन से भरपूर होने के साथ विटामिन A,B,C विटामिन से भरपूर होता है। कच्चे चने के सेवन से मांसपेशियां मजबूत होती है। कच्चा चना वजन घटाने में भी सहायक होता है और शरीर में खून की कमी भी पूर्ति करता है। इसके सेवन से शरीर को फुर्ती और एनर्जी दोनों ही पर्याप्त मात्रा में मिलती है।

छाछ के साथ गजब का मिलता है स्वाद
छाछ के साथ हरे चने की सब्जी बहुत रसीली और स्वादिष्ट बनती है। इसे बनाने के लिए पहले चने को छीला जाता है उसके बाद तेल के साथ तलकर मसाले और खटाई मिलाते हैं। खटाई के साथ यह कच्चे हरे चने की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट होती है। हरे चने का सबसे ज्यादा प्रयोग इस प्रकार की सब्जी बनाने के लिए ही किया जाता है।

5379487