Logo
Valentine Day Travel: वैलेंटाइन डे पर आप अपने पार्टनर का दिन यादगार बनाना चाहते हैं तो घूमने के लिए कुछ जगहें बेहद अच्छी हो सकती हैं।

Valentine Day Travel: हर कपल के लिए वैलेंटाइन डे बेहद खास होता है। हर कोई चाहता है कि उसके पार्नटर के लिए प्यार के इस दिन को खास बनाए। आप अगर अपने साथी के साथ इन दिन खूबसूरत यादें सहेजना चाहते हैं तो घूमने का प्लान बना सकते हैं। एक छोटी सी ट्रिप आपके रिश्ते में सालभर के लिए गर्मजोशी भर सकती है। कम बजट में ही आप देश की कई अच्छी जगहों पर घूम सकते हैं, जहां जाकर आपको जन्नत जैसा एहसास होगा। 

फरवरी के सीजन में कई जगहें जेब के लिहाज से काफी सस्ती पड़ती हैं जो कि पीक सीजन में काफी महंगी रहती हैं। ऐसी ही कुछ बजट फ्रेंडली जगहों के बारे में हम आपको बताएंगे जहां जाकर आप अपने वैलेंटाइन डे को यादगार बना सकते हैं। 

5 जगहों पर मनाएं वैलेंटाइन डे

आगरा - प्यार की याद के लिए आगरा शहर दुनियाभर में पहचाना जाता है। आगरा का ताजमहल प्यार की निशानी माना जाता है और दुनिया के सात अजूबों में शामिल है। यहां आकर आप अपने साथी को अपने प्यार का एहसास करा सकते हैं। इस शहर में पूरा दिन गुजारकर नई यादें संजो सकते हैं जिसे आप जीवनभर नहीं भुला पाएंगे।

शिमला - हिमाचल की वादियों में बसा शिमला शहर पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में से एक है। फरवरी के महीने में यहां कि विजिट काफी सुकूनभरी हो सकती है। यहां अपने साथी के साथ आप क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं और यादगार वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर सकते हैं। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य आपको नई ऊर्जा से भर देगा।

मनाली - शिमला के नजदीक ही स्थित मनाली भी एक बेहद पॉपुलर डेस्टिनेशन है जहां आप वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के साथ कुछ दिन गुजार सकते हैं। लो बजट में यहां आप एक शानदार ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यहां की नेचुरल ब्यूटी आपको काफी पसंद आएगी। 

शिलांग - मेघालय में स्थित शिलांग एक बेहतरीन रोमांटिक डेस्टिनेशन है जहां पर वैलेंटाइन डे को सेलिब्रेट किया जा सकता है। यहां की खूबसूरत पहाड़ियां, ऐतिहासिक चर्च, जंगल सफारी आपके इस दिन को स्पेशल बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। यहां आप उमियाम झील पर जागकर पार्टनर के साथ रोमांटिक पलों को जी सकते हैं। 

दार्जिलिंग, दीघा - पश्चिम बंगाल में स्थित दार्जिलिंग आपको एक अलग ही दुनिया का एहसास कराएगा। यहां दूर तक फैले चाय के बागान की खूबसूरती शब्दों में बयां नहीं की जा सकती है। यहां अपने पार्टनर के साथ विजिट आप काफी पसंद करेंगे। इस राज्य के दीघा शहर में भी आप छुट्टियां बिता सकते हैं। यहां समुद्र तट पर दिन गुजारे जा सकते हैं। 

5379487