Logo
Valentine Week 2024 Rajasthan Travel: राजस्थान अपनी संस्कृति के साथ ही ऐतिहासिक धरोहरों के लिए प्रसिद्ध है। यहां की विजिट हर बार आपको नया खुशनुमा एहसास करा सकती है।

Valentine Week 2024 Rajasthan Travel: वेलेंटाइन वीक की रोज़ डे के साथ शुरुआत हो गई है। इस साल का वेलेंटाइन वीक अगर आप यादगार बनाना चाहते हैं तो आप अपने पार्टनर को राजस्थान की विजिट करा सकते हैं। राजस्थान एक ऐसा राज्य है जो कि सांस्कृतिक के साथ ही ऐतिहासिक धरोहरों से भी भरा हुआ है। यहां का कल्चर आपको अलग ही एहसास कराता है। यहां अपने पार्टनर को ले जाकर आप अपने रिश्ते को और भी मजबूत बना सकते हैं। 

राजस्थान में घूमने वाली जगहें

उदयपुर - राजस्थान के सबसे लोकप्रिय शहरों में से एक है उदयपुर। यहां की रौनक देखते ही बनती है, यही वजह है कि पर्यटकों के लिए ये पसंदीदा जगह है। इसे झीलों का शहर भी कहा जाता है और यहां कि पिछोला झील काफी फेमस हैं। उदयपुर राजस्थान का कश्मीर भी कहलाता है। यहां यहां लेक पैलेस, जग निवास, जग मंदिर सहित ढेरों घूमने की जगहें हैं। 

माउंट आबू - आप अगर पहाड़ियों पर घूमने का आनंद लेना चाहते हैं तो इस बार माउंट आबू की प्लानिंग कर सकते हैं। ये शोर शराबे से दूर शांत और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर जगह है। यहां की नक्की झील काफी फेमस है। यहां किनारे पर टहलने के साथ ही बोटिंग का भी आनंद लिया जा सकता है। माउंट आबू की शाम और रात बेहद हसीन लगती है। 

अलवर - राजस्थान की विजिट में आप अगर शहर से दूर किसी शांत जगह पर क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहते हैं तो अलवर का टूर प्लान कर सकते हैं। यहां सिलीसेर झील घूमना आपको सबसे ज्यादा सुकून देगा। कलप्स के लिए तो ये बेहद बढ़िया जगह हो सकती है। यहां सिलिसर पैलेस में भी आप घूम सकते हैं। 

भरतपुर - आप अगर वाइल्ड लाइफ के शौकीन हैं तो भरतपुर आपके लिए ही है। यहां का केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है। यहां कई तरह के जानवरों को देखा जा सकता है। नेशनल पार्क को घूमने के लिए कम से कम 6-8 घंटे का वक्त निकालकर ही जाएं। वीकेंड पर यहां काफी भीड़ नजर आती है। 

जयपुर - राजस्थान का शहर जयपुर भी अपनी खूबसूरती के लिए काफी फेमस है। इसे पिंक सिटी के नाम से भी पहचाना जाता है। यहां पन्ना मीना का कुंड, कनक वृंदावन उद्यान, बिरला मंदिर समेत अन्य जगहों पर घूमा जा सकता है। राजस्थान की रजवाड़ी शान भी आपको यहां आसानी से दिखा दे देगी। 

5379487