Logo
Virat Kohli Restaurant: मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली ने हैदराबाद में वन8 कम्यून (One8 Commune) नाम का रेस्टोरेंट शुरू किया है। इसका मैनू कई मायनों में खास है।

Virat Kohli Restaurant: क्रिकेट की दुनिया के 'किंग' कहलाने वाले विराट कोहली ने फूड इंडस्ट्री में भी हाथ आजमाने शुरू कर दिए हैं। कुछ वक्त पहले ही विराट कोहली ने हैदराबाद में एक रेस्टोरेंट वन8 कम्यून (One8 Commune) की शुरुआत की है। ये रेस्टोरेंट दो वजहों से चर्चा में है। पहली वजह तो खुद विराट कोहली ही हैं, वहीं दूसरी वजह इस रेस्टोरेंट में मिलने वाला ग्लोबल मैनू बन रहा है। 

इस रेस्टोरेंट का मैनू कई मायनों में खास है क्योंकि इसमें मार्डन इंडियन, रीजनल, एशियन और कॉन्टिनेंटल डिशेस का कॉम्बो आसानी से देखा जा सकता है। मैनू में पिज्जा, खट्टी दाल, मटन रोगन जोश से लेकर लास्का, हॉकर स्टाइल नूडल्स भी शामिल हैं। इसी कड़ी में कुछ क्लासिक डिशेस जैसे स्पेगेटी एग्लियो ई ओलियो और पेने ग्रिल्ड सैल्मन भी मिल जाएंगी। 

मैनू में विराट की भी पसंदीदा डिशेस
विराट कोहली के रेस्टोरेंट में आप अगर विजिट करने जा रहे हैं, तो आपको यहां उनकी पसंद की भी कई फूड डिशेस मिल जाएंगी। इन डिशेस को खाने के लिए आप ऑर्डर कर सकते हैं। इसमें मशरूम क्रीम एवोकाडो चीज़ गुगली भी शामिल है। इसके अलावा रेस्टोरेंट में आने वाले लोगों के लिए खास ड्रिंक ट्रॉफी पोर बनाया गया है, जो कि ब्लू पी फ्लॉवर टी, जिन और वोटका से तैयार किया जाता है। 

इसे भी पढ़ें: Makhana Kaju Curry: सावन में बनाएं मखाना काजू करी, बिना प्याज-लहसुन होती है तैयार; लाजवाब स्वाद खूब आएगा पसंद

द हिंदू की खबर के अनुसार वन8 के कॉरपोरेट शेफ अग्निभ मुडी बताते हैं कि फिलहाल देश में हमारे 8 रेस्टोरेंट्स खुल चुके हैं। सभी में विराट कोहली की पसंदीदा डिशेस को रखा गया है। इसके साथ ही स्थानीय जायके और पसंद का भी ध्यान  रखा गया है और एक सेक्शन हर रेस्टोरेंट में इसका रखा गया है। 

वन8 कम्यून में मिलेगा हैदराबादी स्वाद
बात जब हैदराबाद के रेस्टोरेंट की हो तो यहां का स्थानीय स्वाद के चर्चे भी खूब रहते हैं। विराट के रेस्टोरेंट में हैदराबादी स्वाद में बयादगी मिर्ची पनीर और नींबू मिर्च के मसालेदार झींगे को भी रखा गया है। इसके अलावा चिकन, हैदराबादी खट्टी दाल, अंडा कीमा, पाव जैसी लोकल फूड डिशेस भी यहां मिलेंगी। मैनू में लोकल, एशियाई और कॉन्टिनेंटल फूड आइटम्स को भी देखा जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: Suji Pakoda: सूजी में प्याज मिलाकर बनाएं टेस्टी पकोड़े, रिमझिम बारिश में खाने के लिए है परफेक्ट स्नैक्स, ऐसे तैयार करें

मीठा भी आएगा पसंद
रेस्टोरेंट में लंच और डिनर के साथ सर्व की जाने वाली कई टेस्टी स्वीट डिशेस भी हैं। मिठाई के सेक्शन में आपको तिरामिसू कॉर्नेटो, बर्न्ट बास्क चीज़केक और कोकोनट ट्रेस लेचेस जैसी स्वीट डिशेस मिल जाएंगी। 

5379487