Logo
Lok Sabha Election Result 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में शामिल मंत्रियों की बड़ी संख्या में हार भाजपा के लिए मंथन का विषय बना है। वर्ष 2024 में मोदी कैबिनेट में 52 केंद्रीय मंत्रियों ने लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई। सभी ने वोट की लड़ाई भी लड़ी गई, इस लड़ाई का अंजाम पता भी चल गया। 

Lok Sabha Election Result 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में शामिल मंत्रियों की बड़ी संख्या में हार भाजपा के लिए मंथन का विषय बना है। वर्ष 2024 में मोदी कैबिनेट में 52 केंद्रीय मंत्रियों ने लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई। सभी ने वोट की लड़ाई भी लड़ी गई, इस लड़ाई का अंजाम पता भी चल गया। 

प्रतिद्वंदियों से रह गए पीछे 
52 केंद्रीय मंत्रियों में से 20 मंत्री इस बार चुनाव हार गए। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार 20 केंद्रीय मंत्री बड़े और कम अंतरों से अपने प्रतिद्वंदियों से पीछे रहे। देर रात तक हुए वोटों की मतगणना के बाद यह स्थिति भी स्पष्ट हो गई जिसमें केंद्र सरकार में मंत्री रहे नेता चुनाव हार गए हैं। 

  • राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर
  • राज्यमंत्री-कपिल पाटिल
  • राज्यमंत्री कौशल किशोर
  • राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे
  • राज्यमंत्री-भगवंत खुबा
  • राज्यमंत्री-भानु प्रताप सिंह वर्मा
  • राज्यमंत्री-सुभाष सरकार
  • राज्यमंत्री-कैलाश चौधरी
  • राज्यमंत्री-एल. मुरुगन
  • राज्यमंत्री-संजीव बालियान
  • राज्यमंत्री-साध्वी निरंजन ज्योति
  • राज्यमंत्री-भारती प्रवीण पवार
  • राज्यमंत्री-वी. मुरलीधरन
  • राज्यमंत्री-नित्यानंद राय
  • राज्यमंत्री-अजय मिश्र टेनी
  • राज्यमंत्री-निसिथ प्रमाणिक

जानें इन दिग्गजों ने किस सीट से लड़ा और कौन रहे प्रतिद्वंदी

राजीव चंद्रशेखर 
- मोदी सरकार में मंत्री रहे राजीव चंद्रशेखर केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से चुनाव हार गए हैं। कांग्रेस नेता शशि थरूर के खिलाफ चंद्रशेखर को उतारा गया था। 

कपिल पाटिल- मोदी सरकार में मंत्री रहे, एनसीपी प्रत्याशी सुरेश गोपीनाथ के सामने उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। भिवंडी लोकसभा सीट से जनता ने अपना निर्णय सुना दिया है।

​​​​​​कौशल किशोर-  केंद्र में राज्य मंत्री रहे कौशल किशोर इस बार के चुनाव में वह लखनऊ के मोहनलालगंज सीट से सपा नेता आरके चौधरी के खिलाफ लड़े और हार गए। 

रावसाहब दानवे- रेल राज्य मंत्री रहे रावसाहब दानवे महाराष्ट्र की जालना सीट से चुनाव लड़े, उन्हें कांग्रेस के प्रत्याशी कल्याण वैजीनाथराव से हार का सामना करना पड़ा है। 

भगवंत खुबा- राज्यमंत्री रहे वह कर्नाटक की बेंगलुरु सीट से चुनाव लडे, जहां उन्हें कांग्रेस के युवा उम्मीदवार सागर खंड्रे के सामने हार मिली है। 

भानु प्रताप वर्मा- उत्तर प्रदेश की जालौन सीट से इंडी गठबंधन के प्रत्याशी नारायण दास अहिरवार के सामने उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 

सुभाष सरकार- पश्चिम बंगाल की बांकुरा सीट से चुनाव लड़े। यहां पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अरूप चक्रवर्ती से उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 

स्मृति ईरानी- को उत्तर प्रदेश की बहुचर्चित अमेठी सीट से इस बार हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने स्मृति को शिकस्त दी है।

अजय कुमार टेनी-  समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा से हार का सामना करना पड़ा है। टेनी ने लखीमपुर सीट से चुनाव लड़ा था।

संजीव बालियान-  समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हरेंद्र सिंह मलिक से हार मिली है।  उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से वह भाजपा के प्रत्याशी के रुप में इस बार चुनाव लडे।

महेंद्र नाथ पांडे- चंदौली लोकसभा सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से चुनाव हार गए हैं। सपा प्रत्याशी बीरेंद्र सिंह ने उन्हें शिकस्त दी है।

आरके सिंह- बिहार की आरा सीट से चुनाव लड़े। CPI (ML) के सुदामा प्रसाद ने उन्हें हराया है।  

साध्वी निरंजन ज्योति- उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीट से चुनाव लड़ीं लेकिन सपा नेता नरेश उत्तम पटेल के सामने वह नहीं टिक सकीं और उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

अर्जुन मुंडा- मोदी सरकार में बड़ा चेहरा रहे। कांग्रेस के काली चरण मुंडा के सामने उन्हे चुनावी शिकस्त मिली है।

निशिथ प्रमाणिक - पश्चिम बंगाल में भाजपा के युवा नेता के रूप में जाने जाते हैं। कूच बिहार सीट से टीएमसी के प्रत्याशी जगदीश चंद्र बर्मा से उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

भारती प्रवीण पवार -  डिंडौरी सीट से चुनाव लड़े। एनसीपी (शरद गुट) के प्रत्याशी भास्कर भगारे से वह चुनाव हार गए हैं। 

कैलाश चौधरी- राजस्थान की बाड़मेर सीट से चुनाव लडे। कांग्रेस के उम्मेद राम बेनीवाल और निर्दलीय नेता रविंद्र सिंह भाटी के साथ त्रिकोणीय मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

एल मुरुगन- केंद्र सरकार में मंत्री रहे मुरुगन को डीएमके प्रत्याशी ए राजा से हार का सामना करना पड़ा है। मुरुगन तमिलनाडु के नीलगिरी सीट से चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रहे।

वी मुरलीधरन- मोदी कैबिनेट में मंत्री रहे केरल के इन नेता को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। यहां की अटिंगल सीट से चुनाव लड़ते हुए वह तीसरे पायदान पर रहे। 

 

5379487