Aaj Ka Mausam: दिल्ली से कश्मीर तक पारा माइनस में, 17 राज्यों में कोहरे का अलर्ट, हिमाचल में बर्फबारी के आसार

Aaj Ka Mausam
X
Aaj Ka Mausam: हिमाचल प्रदेश में बर्फ से ढ़का एक गांव।
Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में सर्दी ने अपने चरम पर दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने 17 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल में बर्फबारी की संभावना है। देखें मौसम अपडेट।

Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में सर्दी ने अपने चरम पर दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने 17 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में शीतलहर के बाद अब तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई। शिमला मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार और रविवार को हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। कश्मीर में ज्यादातर जगहों पर पारा माइनस में पहुंच चुका है। श्रीनगर की डल झील पर बर्फ जम गई है। वहीं, पंजाब के मोगा में न्यूनतम तापमान 2.3°C और हरियाणा के सोनीपत में 3.1°C रिकॉर्ड किया गया। आइए जानते हैं देश में कैसा है आज का मौसम और कैसा रहेगा कल का मौसम। जानें सभी राज्यों का मौसम अपडेट।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के 17 राज्यों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में पंजाब, हरियाणा, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, पूर्वी राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश शामिल हैं।

जम्मू कश्मीर: 24 घंटों में पहलगाम सबसे ठंडा स्थान रहा
जम्मू कश्मीर में फिलहाल ठंड से कोई राहत नहीं है। श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान -5°C दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 1°C रहने की उम्मीद है। अगले कुछ दिनों में बादल छाए रहने और हल्की बर्फबारी की संभावना है। कोहरे के कारण दृश्यता कम हो सकती है, जिससे हवाई और सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है। कश्मीर घाटी में ठंड ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं। पिछले 24 घंटों में पहलगाम सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जो पिछले दिन से लगभग एक डिग्री कम है। गुलमर्ग में तापमान शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

हिमाचल प्रदेश: 12 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। शिमला में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि केलांग सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया, जो राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। हिमाचल प्रदेश के शिमला मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के 12 जिलों में से पांच जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी में अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर, पाला गिरने और घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा विभाग ने शुक्रवार को घने कोहरे होने की चेतावनी दी है।

दिल्ली: दिन के समय हल्की धूप, रात को ठंड
सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड बढ़ने लगी है। दिन के समय हल्की धूप मौसम को सुहाना बना रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में हल्की बारिश की संभावना है। जिससे ठंड बढ़ सकती है। राजधानी में वायु गुणवत्ता (AQI) का स्तर 'मध्यम' से 'खराब' श्रेणी में बना हुआ है। सुबह के समय धुंध के कारण विजिबिलिटी कम हो रही है, जिससे ट्रैफिक पर असर पड़ा है। ट्रेनें और फलाइट्स लेट चल रही हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में घने कोहरे और शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 2 डिग्री कम है। दूसरे इलाको में भी तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

उत्तर प्रदेश: 71 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश के कुल 71 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें से 38 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 36 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर कानपुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया2लखनऊ में बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 7°C रहा। घने कोहरे के कारण कई जिलों में विजिबिलिटी कम रही। रेलवे ने कई ट्रेनों कैंसिल कर दिया है वहीं कुछ ट्रेनें लेट से चल रही हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 8°C और अधिकतम तापमान 21°C दर्ज किया गया। अगले कुछ दिनों में तापमान में मामूली वृद्धि की संभावना है, लेकिन सुबह के समय धुंध जारी रह सकती है। प्रयागराज में शुक्रवार की सुबह घना कोहरा छाया रह। आगरा में ताजमहल व्यू पॉइंट से नजर नहीं आया।

राजस्थान: 10 से 12 जनवरी के बीच बारिश की संभावना
बीते 24 घंटे में राजस्थान का सबसे ठंडा शहर फतेहपुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 21 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इसके चलते कई स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाई गई हैं। प्रमुख शहरों के न्यूनतम तापमान में नागौर 1.7°C, सिरोही 4.02°C, और बीकानेर 6.2°C शामिल हैं। IMD का पूर्वानुमान है कि 10 से 12 जनवरी के बीच बारिश की संभावना है, जिससे ठंड में और इजाफा हो सकता है। राजस्थान में ठंड और घने कोहरे के कारण ट्रेनें और फ्लाइट्स लेट हो रही हैं।जयपुर एयरपोर्ट और उदयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स लेट से पहुंची। कई ट्रेनें देरी का सामना कर रही हैं, जिसमें कुछ ट्रेनें 23 घंटे तक लेट हैं। इस बीच माउंट आबू जैसे टूरिस्ट प्लेस पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।

बिहार: 18 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी
बिहार में ठंड का प्रकोप जारी है। पिछले 24 घंटों में छपरा राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 11 जनवरी तक 18 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है, जिनमें सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, किशनगंज, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई और मुंगेर शामिल हैं। किशनगंज में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पटना में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री कम रहा। आईएमडी के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन उसके बाद 2-3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। बिहार में अगले दो दिनों तक ठंड और शीतलहर जारी रहने काअनुमान है। राज्य के स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं, और लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।

मध्य प्रदेश: 15 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में खजुराहो सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल में तापमान 7.2 डिग्री, इंदौर में 8.5 डिग्री और ग्वालियर में 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। बिहार में अगले दो दिनों तक ठंड और शीतलहर जारी रहने का पूर्वानुमान है। राज्य के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हुआ है, स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं, और लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। मध्य प्रदेश में मौसम विभाग ने 15 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में ग्वालियर, चंबल, दतिया, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, श्योपुर, सागर, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, रीवा, सतना, उमरिया और खजुराहो शामिल हैं। विभाग ने इन क्षेत्रों में खास सावधानी बरतने की सलाह दी है, विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों के लिए। लोगों को ठंड से बचाव के उपाय अपनाने और सुबह-शाम की यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

पंजाब: 5 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
पंजाब में बीते 24 घंटों में सबसे ठंडा शहर बठिंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अमृतसर में 4.5 डिग्री, लुधियाना में 5.2 डिग्री और पटियाला में 5.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब में मौसम विभाग (IMD) ने 5 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बठिंडा, फजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट और मानसा शामिल हैं। अगले 48 घंटों के लिए कोहरा छाए रहने और तापमान में और गिरावट का अनुमान है।

हरियाणा: नारनौल राज्य का सबसे ठंडा शहर
हरियाणा में ठंड ने दस्तक दे दी है। नारनौल राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला, हिसार और पानीपत में तापमान 5-6 डिग्री के बीच रहा। हरियाणा में घने कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने 8 जिलों में अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अंबाला, पानीपत, करनाल, हिसार, नारनौल, सिरसा, रोहतक और फतेहाबाद शामिल हैं। घने कोहरे से यातायात पर प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।सुबह के समय ठंड और कोहरे के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नारनौल में 4 डिग्री, हिसार में 5 डिग्री, अंबाला में 6 डिग्री, पानीपत में 5.5 डिग्री और रोहतक में 6.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

छत्तीसगढ़: सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ी
छत्तीसगढ़ में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है, और राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बिलासपुर, रायपुर, और दुर्ग जैसे प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान क्रमशः 11.2, 12.5, और 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंडी हवाओं के कारण सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए राज्य के उत्तरी हिस्सों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान विजिबिलिटी बेहद कम होने की संभावना है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फसलों को पाला से बचाने के लिए उचित इंतजाम करें।राज्य के दक्षिणी हिस्सों में हालांकि ठंड अपेक्षाकृत कम है, लेकिन दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर दर्ज किया जा रहा है। रायपुर और बस्तर क्षेत्र में सुबह हल्की धुंध देखी गई।

दक्षिण भारत: गर्मी और नमी के बीच बारिश का दौर जारी
दक्षिण भारत में इन दिनों मौसम में गर्मी और नमी का मिश्रण देखने को मिल रहा है। तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। चेन्नई और कोच्चि जैसे समुद्र तट से सटे शहरों में मानसून एक्टिव है, जिससे जलभराव की स्थिति बन रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है, खासकर कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद हो सकती है, लेकिन शहरी क्षेत्रों में जलजमाव से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। गर्मी और उमस की वजह से लोगों को थोड़ी परेशानी हो रही है।

नार्थइस्ट: कई शहरों में खिली धूप, ठंड से राहत
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्वोत्तर भारत के लिए ताजा मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इस क्षेत्र में अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। खासकर पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्रों, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। नागालैंड की राजधानी कोहिमा में शुक्रवार काे में धूप खिली हुई है, तापमान लगभग 16 डिग्री सेल्सियस है। अलगे सप्ताह मेंअधिकतम तापमान 19 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।मिजोरम की राजधानी आइजॉल फिलहाल में धुंधली धूप है, तापमान लगभग 17 डिग्री सेल्सियस है। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story