Logo
Acharya Pramod Krishnam on Congress Manifesto: आचार्य प्रमोद कृष्णम के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा नेता मनोज तिवारी समेत अन्य नेताओं ने भी कांग्रेस पर मेनिफेस्टो को लेकर निशाना साधा है।

Acharaya Pramod on Congress Manifesto: कांग्रेस से निष्कासित आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस के मेनिफेस्टो को मोहम्मद अली जिन्ना का मेनिफेस्टो बताया। साथ ही राहुल गांधी को रावलपिंडी से चुनाव लड़ने की सलाह दी। आचार्य प्रमोद गाजियाबाद में सोमवार, 8 अप्रैल की रात अपने आवास समाचार एजेंसी से बाचीत में यह बातें कहीं। 

ये मोहम्मद अली जिन्ना की कांग्रेस: आचार्य
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र देखकर ऐसा लगता है कि महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं हैं। ये मोहम्मद अली जिन्ना की कांग्रेस है। ये मेनिफेस्टो मल्लिकार्जुन खड़गे का नहीं लगता, मोहम्मद अली जिन्ना का मेनिफेस्टो लगता है। पता नहीं क्या हो गया है कांग्रेस को। न नीति बची है, न नीयत और न नेता बचा है। मोस्ट अन फॉर्च्युनेट फॉर दिस कंट्री। राहुल गांधी के उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ने या नहीं लड़ने की चर्चाओं पर प्रमोद कृष्णम ने कहा कि उन्हें रावलपिंडी से चुनाव लड़ना चाहिए।

क्यों कांग्रेस से निष्कासित हुए थे आचार्य
22 जनवरी को आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पार्टी से इतर अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संभल में कल्कि धाम के शिलान्यास कार्यक्रम में बुलाया था। इसके बाद उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था। इसके बाद से प्रमोद कृष्णम कांग्रेस के प्रति लगातार हमलावर बने हुए हैं।

पीएम मोदी ने भी कांग्रेस मेनिफेस्टो पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के मेनिफेस्टो को लेकर सहारनपुर की रैली में निशाना साधा था। प्रधानमंत्री ने कहा था कि कांग्रेस जिसने आजादी की लड़ाई लड़ी, वो दशकों पहले खत्म हो चुकी है। अभी जो कांग्रेस बची है, उसके पास न तो ऐसी नीति है जो देश हित में है और न ही राष्ट्र निर्माण का विजन है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में वही सोच झलकती है, जो आजादी के आंदोलन के समय मुस्लिम लीग में थी।

राजनाथ सिंह बोले- कांग्रेस भारत को पीछे ले जाएगी
कांग्रेस के घोषणापत्र पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि एनडीए सरकार का दृष्टिकोण 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। मेरा मानना है कि यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि कांग्रेस का घोषणापत्र भारत को पीछे ले जाएगा। भारत रक्षा क्षेत्र में मजबूती आई है। हमारी सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है। रक्षा क्षेत्र में कांग्रेस सरकार पर कई भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। मैं बस इतना ही कहना चाहता हूं कांग्रेस का घोषणापत्र एक प्रतिगामी दस्तावेज है। 

मनोज तिवारी ने कहा- कांग्रेस के घोषणापत्र में मुस्लिम लीग की छाया
कांग्रेस के घोषणापत्र पर भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र ने देश के लोगों को सन्न कर दिया है। क्योंकि कांग्रेस के घोषणापत्र में पूरी मुस्लिम लीग की छाया है। आज कांग्रेस ने कह दिया है कि अगर हम आएंगे तो हम मुस्लिम पर्सनल लॉ लागू करेंगे। 

5379487