Logo
Badruddin Ajmal on Rahul Gandhi Bharat Nyay Yatra: बदरुद्दीन अजमल ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने इससे पहले देश के लगभग 50 फीसदी हिस्से की यात्रा की। लेकिन चुनाव में उन्हें जो नतीजे मिले, क्या उसकी वे अपेक्षा कर रहे थे? 

Badruddin Ajmal on Rahul Gandhi Bharat Nyay Yatra: ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नेहरू परिवार के बेटे हैं। जब वह कहीं भी जाएंगे तो भीड़ इकट्ठा हो जाएगी। लोग उन्हें बतौर हीरो देखेंगे। लेकिन न तो लोग उन्हें वोट देंगे, न ही कांग्रेस को वोट देंगे। अजमल ने गुरुवार को असम के बारपेटा जिले के बाघमारा चार इलाके में मीडिया से बातचीत में यह दावा किया। 

बदरुद्दीन अजमल ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने इससे पहले देश के लगभग 50 फीसदी हिस्से की यात्रा की। लेकिन चुनाव में उन्हें जो नतीजे मिले, क्या उसकी वे अपेक्षा कर रहे थे? 

केजरीवाल-सोरेन को जेल में डालेंगे पीएम मोदी
ईडी द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस दिए जाने के सवाल के जवाब में एआईयूडीएफ प्रमुख ने कहा कि मोदी जी के पास दबाव बनाने के लिए कोई नई तरकीब नहीं है। वे अरविंद केजरीवाल और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को जेल में डाल देंगे।

14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होगी राहुल गांधी की यात्रा
राहुल गांधी 14 जनवरी को मणिपुर से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की शुरुआत करेंगे। यात्रा मणिपुर के इम्फाल से शुरू होगी। 20 मार्च को मुंबई, महाराष्ट्र में समाप्त होने की उम्मीद है। यात्रा 14 राज्यों और 85 जिलों को कवर करेगी। इससे पहले राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी से शुरू की थी। 3,970 किमी, 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की यात्रा के बाद 30 जनवरी, 2023 को श्रीनगर में समाप्त हुई थी।

5379487