Logo
Arunachal Pradesh Sikkim Assembly Election 2024 Results: अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आए। दोनों राज्यों में 19 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। 

Arunachal Pradesh Sikkim Assembly Election 2024 Results: 4 जून को लोकसभा चुनाव की मतगणना से पहले रविवार को पूर्वोत्तरी राज्य सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आए। सिक्किम में सत्ताधारी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा यानी SKM ने इतिहास रच दिया। SKM ने क्लीन स्वीप करते हुए 31 सीटों पर जीत हासिल की। विपक्षी दल SDF को महज एक सीट मिली है। 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद SKM का भाजपा के साथ गठबंधन हुआ था, लेकिन इस बार विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने सिक्किम में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। 

उधर, अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जनता ने सत्ताधारी भाजपा पर फिर से भरोसा जताया। पार्टी ने सीएम पेमा खांडू के नेतृत्व में चुनाव लगा और 60 में से 46 सीटें जीत लीं। जबकि NPEP को 5, NCP को 3, PPA को 2, INC को 1 और अन्य को 3 सीटों पर जीत मिली। अरुणाचल और सिक्किम में विधानसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। 

Sikkim results
सिक्किम में मतगणना शुरू हो गई है। पहले पोस्टल बैलट की गिनती की गई।

सिक्किम में SKM का क्लीन स्वीप

पार्टी सीटें
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा-SKM 31
सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट- SDF 01
बहुमत 17
अरुणाचल प्रदेश में फिर लहराया भगवा
पार्टी सीटें
भाजपा 46
नेशनल पीपुल्स पार्टी 05
नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी 03
पिपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल 02
इंडियन नेशनल कांग्रेस 01
निर्दलीय 03
बहुमत  31

कैसा था 2019 का रिजल्ट?
अरुणाचल में विधानसभा की 60 और सिक्किम में 32 सीटें हैं।  2019 के चुनाव में अरुणाचल में भाजपा ने 42 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। इस बार के अरुणाचल चुनाव में भाजपा पहले ही 10 सीटों पर निर्विरोध जीत चुकी है। वहीं, सिक्किम की 32 सीटों में से 17 पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) काबिज है और लगातार दूसरी बार जीत की उम्मीद लगाए है। हालांकि विपक्षी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) उसे सत्ता से बेदखल करना चाहता है।

मतगणना Update...

  • सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने क्लीन स्वीप किया है। 26 सीटें जीती ली है। जबकि 5 पर आगे है। विपक्षी दल सिक्किम डेमोक्रेटिक फंट को महज 1 सीट मिली है। 
  • अरुणाचल में भाजपा ने बहुमत पार कर लिया है। यहां भाजपा ने 44 सीटें जीत ली है। 2 पर आगे चल रही है। 

  • अरुणाचल प्रदेश में भाजपा के सत्ता में लौटने के बाद इटानगर स्थित भाजपा कार्यालय में जश्न शुरू हो गया है। सत्तारूढ़ भाजपा ने 24 सीटें जीत ली हैं। 22 सीटों पर बढ़त बनाए रखी है। नेशनल पीपुल्स पार्टी ने 1 सीट जीती है और 4 सीटों पर आगे चल रही है। राज्य विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 60 में से 31 सीटों का है।

  • सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) के उम्मीदवार पिंटसो नामग्याल लेप्चा ने दजोंगू विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि मैं उन सभी मतदाताओं का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने मेरा समर्थन किया और मुझे भारी अंतर से जिताया। मैं अपने पार्टी अध्यक्ष का भी शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मुझे टिकट दिया। 

  • सिक्किम में एसकेएम ने तीन सीटें जीतीं हैं। 28 पर लीड है। जबकि एसडीएफ 1 सीट शायारी पर बढ़त हासिल किए हुए है। 
  • अरुणाचल प्रदेश में भाजपा ने 15 सीटें जीत ली हैं। 31 पर लीड बनाए हुए है। वहीं, एनपीईपी 6, एनसीपी 3, पीपीए 2, निर्दलीय 1 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। 
  • सिक्किम में इंडियन फुटबॉल टीम के पूर्व कैप्टन बाईचुंग भूटिया 4,000 वोटों से पीछे चल रहे हैं। वे 10 साल में छठी हार की ओर बढ़ रहे हैं। यहां पढ़िए पूरी खबर
  • अरुणाचल प्रदेश में भाजपा ने 43 सीटों पर बढ़त बना ली है। 2019 अरुणाचल में भाजपा ने 42 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी।

  • सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) 29 सीटों पर और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) 1 सीट पर आगे है।
  • अरुणाचल प्रदेश में भाजपा 13 सीटों पर आगे चल रही है। नेशनल पीपुल्स पार्टी 2 सीटों पर, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल 2 सीटों पर आगे चल रही है। 
  • सिक्किम में सत्तारूढ़ एसकेएम विधानसभा की आधी सीटें पार कर ली हैं। वह 24 सीटों पर आगे चल रही है। 
  • अरुणाचल में भाजपा ने 6 सीटों पर बढ़त बना ली है। नेशनल पीपुल्स पार्टी 2, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल 1 और निर्दलीय एक सीट पर आगे हैं। यहां बहुमत का आंकड़ा 31 है।

  • सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा 13 सीटों पर आगे चल रहा है।  
  • सिक्किम में एसकेएम 7 सीटों पर आगे है। सिक्किम विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 32 विधानसभा सीटों में से 17 है।

  • शुरुआती रुझानों में अरुणाचल में भाजपा 8 सीटों पर आगे है।
  • सिक्किम में भाजपा एक सीट पर आगे, जबकि सत्तारूढ़ एसकेएम 4 सीटों पर बढ़त बनाए है।
  • अरुणाचल में 24 मतगणना केंद्रों पर मतगणना चल रही है। सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती की गई। 2 हजार से अधिक कर्मियों की तैनाती की गई है।
  • अरुणाचल में 50 तो सिक्किम में 32 विधानसभा सीटों पर हुई वोटिंग की मतगणना सुबह 6 बजे से जारी है।
  • 19 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में 82.71 फीसदी और सिक्किम में 80 फीसदी वोटिंग हुई थी। 

सिक्किम में इन बड़े कैंडिडेट्स की किस्मत का फैसला
सिक्किम में मुख्य मुकाबला मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग की अगुवाई वाली सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) और पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग की सिक्किम डेमोक्रेटिक (SDF) के बीच रहा। नवंबर 2023 में फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया की हमरो सिक्किम पार्टी का एसडीएफ में विलय हो गया था। चुनाव में 146 उम्मीदवारों की किस्मत दाव पर थी। इनमें सीएम तमांग, उनकी पत्नी कृष्णा कुमार राय, पवन कुमार चामलिंग के अलावा फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया भी हैं। एसकेएम और एसडीएम ने सभी 32 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए थे। उसके बाद भाजपा ने 31, सीएपी-सिक्किम ने 30 और कांग्रेस ने 12 उम्मीदवार उतारे थे। 

Sikkim Assembly Election
बाएं से- मुख्यमंत्री और एसकेएम अध्यक्ष प्रेम सिंह तमांग और पूर्व सीएम और एसडीएफ अध्यक्ष पवन चामलिंग।

2019 का कैसा था रिजल्ट?
2019 के विधानसभा चुनावों में एसकेएम ने 17 सीटें जीतीं, जबकि एसडीएफ को 15 सीटें मिलीं। एग्जिट पोल का अनुमान है कि एसकेएम राज्य में फिर से सत्ता में आएगी। एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के अनुसार, सिक्किम में भाजपा को 0 से 2 सीटें मिल सकती हैं। एसकेएम को 24-30 सीटें मिल सकती हैं। एसडीएफ को एक से तीन सीटें मिल सकती हैं। सिटीजन एक्शन पार्टी (सीएपी) को शून्य से दो सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य को शून्य से एक सीट मिल सकती है। 

अरुणाचल में सीएम पहले ही जीत चुके
अरुणाचल प्रदेश की 60 विधानसभा सीटों के लिए भी 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही मतदान हुआ था। अरुणाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बढ़त हासिल है, क्योंकि उसने राज्य की 60 में से 10 सीटें निर्विरोध जीत ली हैं। मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उपमुख्यमंत्री चौना मीन पहले ही अपनी-अपनी सीटें जीत चुके हैं। 

इन सीटों को भाजपा ने जीता निर्विरोध
बोमडिला, चौखम, हैउलियांग, ईटानगर, मुक्तो, रोइंग, सागली, ताली, तलिहा, जीरो-हापोली सीट भाजपा पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है। इसलिए अरुणाचल में सिर्फ 50 सीटों पर मतगणना होगी।

 Arunachal Pradesh Assembly Election
बाएं से- मुख्यमंत्री पेमा खांडू और पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नबाम तुकी।

अरुणाचल: कैसा था 2019 का रिजल्ट?
2019 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश में 41 सीटें जीती थीं। जनता दल (यूनाइटेड) को सात, नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) को पांच, कांग्रेस को चार और पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) को एक सीट मिली थी। विधानसभा चुनाव में दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत हासिल की। ​​कांग्रेस के एक विधायक, पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी को छोड़कर सभी भाजपा में शामिल हो गए थे। 

लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे
543 सदस्यीय लोकसभा के लिए मतदान सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनावों के साथ-साथ सात चरणों में हुआ था। सात चरणों में फैली लंबी मतदान प्रक्रिया शनिवार को समाप्त हो गई, जबकि वोटों की गिनती 4 जून को होनी है।

5379487