Logo
Assembly Elections 2024: लोकसभा चुनाव के 4 माह बाद ही इंडिया गठबंधन दरार दिखने लगी। हरियाणा में आम आदमी पार्टी और जम्मू कश्मीर में समाजवादी पार्टी कांग्रेस को चुनौती दे रही है। दोनों पार्टियों ने गठबंधन का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन पाई।

Assembly Elections 2024: जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन बिखरा-बिखरा नजर आ रहा है। हरियाणा में आम आदमी पार्टी और जम्मू कश्मीर में समाजवादी पार्टी कांग्रेस के समक्ष अपने अपने प्रत्याशी उतारे हैं। इंडिया ब्लॉक के इस विखराव से भाजपा को फायदे की उम्मीद है। 

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और आप तीनों पार्टियां एक साथ थीं। यूपी में तीनों पार्टियों के नेताओं ने संयुक्त रैलियां भी की थी। हालांकि, पंजाब में कांग्रेस और आप ने अलग अलग चुनाव लड़ा था। 

आप ने 90 और सपा ने उतारे 20 प्रत्याशी 
आम आदमी पार्टी ने हरियाणा की सभी 90 सीटों में प्रत्याशी उतारे हैं। जबकि, समाजवादी पार्टी ने जम्मू-कश्मीर की 20 सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए। पहले चरण वाली सीटों में सपा प्रत्याशी नहीं हैं, लेकिन दूसरे चरण में 5 और तीसरे चरण वाली 15 सीटों में सपा ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं। 

स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी 
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जम्मू कश्मीर में प्रचार प्रसार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी की है। इसमें अखिलेश यादव के अलावा, फैजाबाद से सांसद अवधेश प्रसाद, कैराना की सांसद इकरा हसन और प्रिया सरोज का नाम भी शामिल है। अखिलेश यादव ने कहा, जम्मू-कश्मीर में यह फैसला हमने स्थानीय संगठन की डिमांड पर किया है। कांग्रेस यहां नेशनल कांफ्रेंस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।

5379487