Logo
संसद की सुरक्षा चूक मामले में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 8 हो गई है। दिल्ली पुलिस ने आठवें आरोपी साईकृष्णा जगाली को उसके बागलकोट स्थित घर से गिरफ्तार किया। उसके पिता विट्ठल जगाली कर्नाटक में डीएसपी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। साईकृष्णा एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट है और मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी मनोरंजन के साथ उसके संबंध पाए गए हैं।

Parliament Security Breach संसद की सुरक्षा चूक मामले में दिल्ली पुलिस को गुरुवार को एक और बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने बागलकोट से कर्नाटक के एक रिटायर्ड डीएसपी के बेटे को हिरासत में लिया गया है। इसके साथ ही इस मामले में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 8 हो गई है। दिल्ली पुलिस ने साईकृष्णा जगाली को उसके बागलकोट स्थित घर से गिरफ्तार किया। उसके पिता विट्ठल जगाली कर्नाटक में डीएसपी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। साईकृष्णा एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट है और मामले के आरोपी मनोरंजन के साथ उसके संबंध पाए गए हैं। मामले में पहले गिरफ्तार किए गए मनोरंजन ने पुलिस से पूछताछ में साईकृष्णा के संसद सुरक्षा चूक मामले की साजिश में शामिल होने की बात कही थी।
पहले  गिरफ्तार हुए मनोरंजन से निकले संबंध

दिल्ली कमिश्नरेट के पीएसआई पिंटू शर्मा, चार कर्मियों की एक टीम के साथ, बागलकोट के विद्यागिरी में सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक विट्ठला जगली के आवास पर गए। बुधवार शाम 7 बजे साईकृष्णा को हिरासत में ले लिया गया और बाद में नवनगर पुलिस स्टेशन में पूछताछ की गई। इसके बाद, उन्हें आगे की जांच के लिए दिल्ली ले जाया गया। वहां से उसे स्थानीय नवनगर पुलिस स्टेशन ले जाया गया। नवनगर पुलिस स्टेशन में पूछताछ करने के बाद दिल्ली पुलिस उसे एस्कॉर्ट करके दिल्ली ले गई। जिस आरोपी मनोरंजन ने साईकृष्णा के शामिल होने खुलासा किया है वह मैसूरु का रहने वाला है। दोनों एक दूसरे को काफी लंबे समय से जानते हैं। साईकृष्णा और बेंगलूर के एक प्रतिष्ठित इंजीनीयरिंग कॉलेज में कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई साथ की है। 

मनोरंजन के डायरी में साईंकृष्णा का नाम
पुलिस को साईकृष्णा के खिलाफ कुछ अहम सुराग मिले हैं। दिल्ली पुलिस को मनोरंजन के डायरी में साईंकृष्णा का नाम मिला है। इसके साथ ही इस बात के भी सबूत मिले हैं कि संसद में घुसपैठ की घटना से पहले साईकृष्णा और मनोरजंन दोनों संपर्क में थे। मनोरंजन के कॉल रिकॉर्डस में दोनों के बीच कई बार दोनों के बीच बातचीत होने का भी पता चला है। साईकृष्णा के पिता विट्ठल जगाली ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उनका बेटा जांच में पूरा सहयोग कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में उनके बेटे की भूमिका बेहद छोटी रही है।

क्या कहा साईकृष्णा की बहन स्पंदना ने
साईकृष्णा की बहन स्पंदना ने मामले में अपने भाई को निर्दोष बताते हुए उसका जोरदार बचाव किया। स्पंदना ने कहा कि साईकृष्णा की मनोरंजन के साथ अच्छी दोस्ती थी। साईकृष्णा से केवल उनके सौहार्द के आधार पर पूछताछ की गई।जगाली परिवार का दावा है कि साईकृष्णा निर्दोष है। साईकृष्णा और मनोरंजन के बीच बेहत सीमित संबंध हैं। दोनों पहले एक साथ ही हॉस्टल के कमरे में रहा करते थे। यसही वजह के सााईकृष्णा और मनोरंजन के बीच कभी-कभी बातचीत हो जाया करती थी। साईकृष्णा फिलहाल वर्क फ्रॉम होम कर रहा था। उसके परिवार का दावा है कि वह पूछताछ पूरी होने के बाद जल्द ही वापस लौट आएगा। 

सॉफ्टवेयर इंजीनियर है मामले का छठा आरोपी
संसद की सुरक्षा में चूक मामले में हिरासत में लिए गए मनोरंजन की साईकृष्णा के साथ अच्छी दोस्ती है, क्योंकि वह बेंगलुरु बीआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में साथ पढ़े हैं। खासकर वे 2008-2009 की अवधि के दौरान रूममेट भी रहे हैं। 2012 में साईकृष्णा दिल्ली गया था, उस समय मनोरंजन भी दिल्ली में रह रहा था। फिलहाल साईकृष्णा एनरिच वीडियो कंपनी में एक वरिष्ठ सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम कर रहा है। 
उत्तर प्रदेश का है पांचवा आरोपी
साईकृष्णा से पूछताछ के बीच दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश से भी एक गिरफ्तारी की है। मामले के सातवें आरोपी अतुल कुलश्रेष्ठ को 'बच्चा' के नाम से भी जाना जाता है। अतुल को जालौन में हिरासत में लिया गया। अतुल की कोई आपराधिक या राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है। इसके बावजूद, भगत सिंह की विचारधाराओं में अतुल की गहरी रुचि है। प्रारंभिक जांच के दौरान अधिकारियों का ध्यान इसी बात ने खींचा। 
पांचवें आरोपी अतुल कुलश्रेष्ठ का बैकग्राउंड
अतुल कुलश्रेष्ठ भगत सिंह फैन क्लब का सक्रिय सदस्य रहा है।वह पहले किसानों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हो चुका है। अतुल, संसद हमले में शामिल लोगों के साथ फेसबुक पर ऑनलाइन कॉन्टैक्ट में था।अतुल दो बेटों और एक बेटी  पिता है। संसद की सुरक्षा चूक मामले में हिरासत में लिए गए शामिल आरोपियों में (मनोरंजन और सागर शर्मा), संसद परिसर के बाहर गड़बड़ी करने वाले (अमोल शिंदे और नीलम आज़ाद), ललित झा (मास्टरमाइंड ), और महेश कुमावत (कथित तौर पर ललित झा की सहायता करने वाला) और साईकृष्णा और अतुल कुलश्रेष्ठ शामिल हैं। 
 

5379487