Logo
Bihar Political Crisis Live Updates: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को आरजेडी से नाता तोड़ कर एनडीए में शामिल हो गए। नीतीश ने 128 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर को सौंपा। अब नई सरकार की तस्वीर साफ हुई।

Bihar Political Crisis Live Updates: बिहार में रविवार को फिर एक बार नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की सरकार बन गई। नीतीश कुमार ने शाम को नौवीं बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वे सबसे ज्यादा बार सीएम पद की शपथ लेने वाले देश के पहले नेता हैं। नई सरकार में बीजेपी कोटे से प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और वरिष्ठ नेता विजय सिन्हा उप-मुख्यमंत्री बने। अन्य 6 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई। सीएम नीतीश ने जल्द कैबिनेट विस्तार करने की बात कही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई सरकार के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री नीतीश ने सुबह 11 बजे राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर को इस्तीफा सौंपा था।

जेडीयू के साथ हमारा नेचुरल अलायंस: नड्डा
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना पहुंचे और शपथ ग्रहण में शामिल हुए। नीतीश कुमार के साथ चर्चा के बाद उन्होंने कहा- आज बिहार में कानून-व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा रही थी। जब भाजपा-एनडीए की सरकार बनती है तो स्थायित्व आता है। नीतीश कुमार का बिहार में फिर से आना सुखद है। हमारा जेडीयू के साथ नेचुरल अलायंस है। बेमन वाला गठबंधन समाप्त हुआ। INDI अलायंस को बंगाल में ममता बनर्जी ने पलीता लगाया है। जो बिहार में हुआ है वह साबित करता है कि यह अलायंस चुनाव से पहले ही बिखर गया है। यह अलायंस भ्रष्टाचार वाले नेताओं का जमावड़ा है। यह पूरी तरह से परिवारवाद का गठबंधन है।

आज मोदी सरकार गरीब कल्याण के कार्य में जुटी हुई है। डबल इंजन की सरकार से बिहार के विकास को गति मिलेगी। विकास की लंबी छलांग लगेगी। उज्जवल विकास और उज्जवल बिहार को आगे बढ़ाने में नई सरकार पूरी तरह से सक्षम रहेगी। ऐसा मुझे विश्वास है। लोकसभा चुनाव में हम स्लीन स्वीप करेंगे। 

महागठबंधन में हो रही थी दिक्कत 
नीतीश ने कहा कि आज मैंने इस्तीफा दे दिया। जो सरकार थी उसे समाप्त करने का राज्यपाल से अनुरोध किया। इस्तीफे की नौबत इसलिए आई कि सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। जेडीयू के विधायकों ने भी राय दी थी कि मुझे गठबंधन तोड़ लेना चाहिए। उन्होंने आरजेडी का नाम लिए बगैर कहा कि हमारे सभी काम का क्रेडिट लेने की कोशिश हो रही थी। तकलीफ इधर भी थी और उधर भी, इसलिए मैंने इस्तीफा देने का फैसला लिया। 

Live Updates:

  • नीतीश कुमार ने जेपी नड्डा के साथ बैठक के बाद कहा- हम पहले भी एनडीए में थे, बीच में कही चले गए थे। जल्द ही कैबिनेट का विस्तार करेंगे। 
  • रविवार शाम को होने वाली बैठक टल गई। नीतीश कुमार की नई कैबिनेट की बैठक सोमवार साढ़े 11 बजे होगी। इस दौरान मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो सकता है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नीतीश कुमार और बीजेपी के दोनों डिप्टी सीएम को बधाई दी।

  • नीतीश कुमार ने नौंवी बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बीजेपी कोटे से सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम बनाए गए। सीएम, डिप्टी सीएम के अलावा 6 मंत्रियों- विजय कुमार चौधरी (जेडीयू), डॉ. प्रेम कुमार (भाजपा), विजेन्द्र प्रसाद यादव (जेडीयू), श्रवण कुमार (जेडीयू), संतोष कुमार सुमन (हम), सुमित कुमार सिंह (निर्दलीय) ने भी शपथ ली है।

  • बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना पहुंच चुके हैं। यहां लोजपा (रामविलास) नेता चिराग पासवान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी समेत अन्य नेताओं ने उनसे मुलाकात की।

  • एनडीए के विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना गया। अब नीतीश कुमार का नौवीं बार बिहार का मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। नीतीश कुमार सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए दोबारा राजभवन पहुंचे और 128 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी राज्यपाल को सौंपी। आज शाम पांच बजे शपथ ग्रहण समाराेह होगा। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Inhnews24x7 (@inhnews24x7)

  • भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बैठक के बाद कहा- विधायक दल की बैठक में बिहार में एनडीए गठबंधन की सरकार बनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

  • विनोद तावड़े ने कहा कि बिहार में भाजपा, जेडीयू और एनडीए के दूसरे घटक दलों के साथ सरकार बनाई जाएगी। सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा को उप नेता चुना गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। 

  • सूत्रों के हवाले से आ रही खबरों के मुताबिक, लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के नेता चिराग पासवान को नीतीश कैबिनेट में डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। 
  • नीतीश कुमार ने रविवार सुबह करीब 11.15 बजे राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया। साथ ही सरकार बनाने का दावा भी पेश किया। राज्यपाल से कहा कि भाजपा से समर्थन मिल रहा है। यह कहा जा रहा है कि शाम को नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के तौर पर 9वीं बार शपथ ले सकते हैं।
  • नीतीश कुमार विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार राजभवन पहुंच गए हैं। इस बीच राजभवन के जेडीयू कार्यकर्ता बुके लेकर जाते नजर आए।
  • जेडीयू विधायकों की विधायकों की बैठक में नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। इसके बाद नीतीश कुमार बैठक से बाहर आ गए हैं। थोड़ी ही देर में नीतीश कुमार अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप सकते हैं।
  • बिहार राजभवन के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को राजभवन के बाहर तैनात किया गया है। राजभवन के बाहर बिहार सैप के  साथ ही पटना पुलिस भी सुरक्षा के लिए मुस्तैद है।

  • एलजेपी (रामविलास) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है। वह अभी भी महागठबंधन के मुख्यमंत्री हैं। हम देखेंगे कि नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद क्या होगा। चिराग पासवान की भूमिका शुरू से ही स्पष्ट रही है। वह देश के प्रधानमंत्री में विश्वास रखते हैं। बिहार भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ेगा। 

  • इधर एक ओर बिहार भाजपा कार्यालय में विधायकों की बैठक शुरू हुई, उधर पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसद दीलीप घोष ने कहा कि नीतीश कुमार का राजनीतिक अंत आ रहा है। क्या वह भाजपा में शामिल होंगे और क्या उन्हें भाजपा उन्हें एनडीए में शामिल करेगी। यह बैठक में तय होगा। हम इसका इंतजार कर रहे हैं।

  • बिहार बीजेपी कार्यालय में भाजपा विधायकों की बैठक जारी है।

  • बिहार बीजेपी कार्यालय में भाजपा विधायकों की बैठक शुरु हो गई है। करीब 9.40 बजे बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी भाजपा कार्यालय पहुंचे।

  • बिहार के भाजपा विधायक राम सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए बैठक बुलाई गई है। जो भी शीर्ष नेता निर्णय लेंगे वह माना जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे। हम लोकसभा की सभी 40 सीटें जीतेंगे।

  • भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े रविवार सुबह करीब 9.30 बजे बिहार बीजेपी कार्यालय पहुंचे। इससे पहले वह शनिवार देर रात राज्यपाल से मिलने राजभवन भी पहुंचे थे।

  • सूत्रों के मुताबिक बीजेपी ने नीतीश कुमार के सामने पहला इस्तीफा सौंपने की शर्त रखी है। भाजपा ने नीतीश से कहा कि पहले वह इस्तीफा दें, इसके बाद ही उन्हें एनडीए विधायक दल का नेता चुना जाएगा। भाजपा के रवैये पर कुछ जेडीयू विधायक सशंकित नजर आ रहे हैं। 10 बजे होने वाली बैठक में जेडीयू विधायक अपनी शंका नीतीश कुमार के सामने रख सकते हैं। 
  • बिहार बीजेपी ने पहले अपने विधायकों की बैठक सुबह 9 बजे करने की बात कही थी। अब बैठक का समय बदल दिया गया है। 9 बजे के बजाय बैठक 10 बजे होगी। जेडीयू ने भी 10 बजे ही अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। इस बीच बिहार बीजेपी कार्यालय में बैठक की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

  • जेडीयू नेता केसी त्यागी के बयान के बारे में पूछे जाने पर जेडीयू के एमलएलसी नीरज कुमार ने कहा कि यह सही है कि हम पिछले 1.5 साल से इंडिया अलाएंस में काम कर रहे थे। पटना से बैठक शुरू हुई। बेंगलुरु से लेकर मुंबई तक इसकी बैठकों में सक्रिय रहे और अपने विचरों को सामने रखते रहे। हालांकि सीट शेयरिंग के मुद्दे पर बात उठाते रहे। इस पर वे कहते रहे कि अभी तो बहुत समय है। हड़बड़ी में सीट शेयरिंग नहीं होता। तो अब बताते हैं कि सत्ता की शेयरिंग कैसे होते हैं। 

  • जेडीयू के विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार ने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को  पदयात्रा करने का अधिकार है। इस पदयात्रा का कोई फल नहीं मिल रहा है। बंगाल गए तो ममता बनर्जी दरकिनार हो गईं। बिहार का गृह प्रवेश है तो यहां राजनीतिक घटनाक्रम बदल गया। राहुल गांधी को आत्मचिंतन करने की आवश्यकता है कि रणनीति में कहां चूक है कि जहां वे जाते हैं सहयोगी दरकिनार करने लगते हैं। 

  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नई दिल्ली से पटना के लिए रवाना हो गए हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान भी नड्डा के साथ बिहार पहुंचेंगे।
  • नीतीश कुमार ने बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र आर्लेकर से रविवार सुबह मिलने का समय मांगा। रविवार सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाहर सन्नाटा पसरा रहा। 
  • लालू प्रसाद यादव की बेटी राेहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि जब तक सांस बांकी है सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। 
  • लालू यादव की बेटी चंदा यादव ने भी सोशल मीडिया पर अपने भाई तेजस्वी यादव और पिता लालू यादव की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि अपने पथ पर डटे रहो...

  • सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपगे। तुरंत ही सरकार बनाने का दावा भी पेश कर देंगे। नीतीश कुमार शाम 4 बजे तक मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
  • नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल के दोनों उप मुख्यमंत्री भाजपा से हो सकते हैं। नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में 28 मंत्री होने की बात कही जा रही है। इनमें से 14 जेडीयू और 14 मंत्री भाजपा से होंगे। 
  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करीब 3 बजे पटना पहुंचेंगे। साथ ही गृह मंत्री अमित शाह भी नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं।
  • कांग्रेस के विधायकों की बैठक पूर्णिया में होगी। इसके लिए बिहार के सभी कांग्रेस नेता पूर्णिया पहुंच गए हैं। 
5379487