Logo
Rajasthan News: हरियाणा विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक परिणाम आने पर राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने जलेबी बनाई।

Rajasthan News: हरियाणा विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक जीत पर देशभर में जश्न मनाया जा रहा है। इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जलेबी बनाई। देखें वीडियो।

CM भजनलाल शर्मा ने जीत पर बधाई दी
सीएम भजनलाल शर्मा ने इस दौरान कहा कि 'मैं हरियाणा की जनता को धन्यवाद देता हूं। जब मैं चुनाव प्रचार के लिए हरियाणा गया था तो मैंने कहा था कि बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाएगी, क्योंकि मैंने वहां कार्यकर्ताओं का उत्साह देखा। हरियाणा की जनता हरियाणा को आगे ले जाना चाहती है। मैं कह सकता हूं कि आने वाले समय में पूरे देश में बीजेपी की जीत होगी और हम चौथी बार केंद्र में सरकार बनाएंगे।'

गुजरात भाजपा प्रदेश कार्यालय पर जश्न का माहौल
गुजरात भाजपा प्रदेश कार्यालय पर केंद्रीय मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने भी हरियाणा विधानसभा चुनाव की ऐतिहासिक जीत पर जलेबी बनाकर कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया।

Gujarat jalebi
गुजरात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष CR पाटिल ने मंत्री हर्ष सांघवी को जलेबी खिलाते हुए।

दिल्ली में भी हरियाणा विधानसभा चुनाव में हुई जीत का जश्न मनाया गया। यहां भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं द्वारा पटाखे भी फोड़े गए।

...

5379487