Logo
Brijbhushan Singh on Vinesh Phogat: पूर्व WFI अध्यक्ष और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट के कांग्रेस में शामिल होने के बाद दोनों पर निशाना साधा है।

Brijbhushan Singh on Vinesh Phogat: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही चुनावी हलचल तेज हो गई है। दो पहलवानों, विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के कांग्रेस में शामिल होते ही सियासी पारा और चढ़ गया है। महिला खिलाड़ियों के यौन शोषण का आराेपों का सामना कर रहे  पूर्व WFI अध्यक्ष और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट के कांग्रेस में शामिल होने के बाद दोनों पर निशाना साधा है। बृजभूषण शरण ने दोनों खिलाड़ियों के साथ ही कांग्रेस, भूपेंद्र हुड्डा, दीपेंद्र सिंह हुड्डा को भी लपेटे में लिया है। 

'खिलाड़ियों के आंदोलन के पीछे थी कांग्रेस'
बृजभूषण शरण सिंह ने शनिवार को ANI  से बातचीत करते हुए ना सिर्फ विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया और कांग्रेस पर निशाना साधा, बल्कि महिला पहलवानों के कथित यौन शोषण के खिलाफ खिलाड़ियों के आंदोलन को कांग्रेस प्रायोजित करार दिया। पूर्व WFI अध्यक्ष ने कहा, "18 जनवरी 2023 को जब जंतर-मंतर पर विरोध शुरू हुआ, तब मैंने पहले ही दिन कहा था कि यह खिलाड़ियों का आंदोलन नहीं है, इसके पीछे कांग्रेस है।इस आंदोलन के पीछे कांग्रेस नेता भूपिंदर हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी शामिल थे। उस समय मैंने जो कुछ भी कहा था अब सच साबित हो गया है। 

ये भी पढें:  Bhushan Singh Case: विनेश फोगाट का बड़ा आरोप, गवाही से पहले महिला पहलवानों की सुरक्षा हटी

कांग्रेस की साजिश का हिस्सा था खिलाड़ियों का आंदोलन 
ब्रजभूषण सिंह ने कहा कि आज यह साबित हो गया है कि यह कांग्रेस का आंदोलन था। यह साबित हो गया है कि इस पूरे आंदोलन में या मेरे खिलाफ जो साजिश हुई उसमें कांग्रेस शामिल थी और दीपेंद्र हुड्डा इसे लीड कर रहे थे। यह आंदोलन खिलाड़ियों के सम्मान के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस के राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा था। यह आंदाेलन खिलाड़ियों के सम्मान के लिए नहीं बल्कि राजनीतिक मकसद हासिल करने के लिए किया गया। इसकी पूरी स्क्रिप्ट कांग्रेस की ओर से लिखी गई थी।  

कांग्रेस की वजह से महिला खिलाड़ियों को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी
सिंह ने कहा कि हालांकि मैं अभी हरियाणा से दूर हूं लेकिन मैं हरियाणा के लोगों से कहना चाहूंगा कि बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट और आंदाेलन में शामिल दूसरे खिलाड़ियों ने हरियाणा की बेटियों को राजनीति के लिए इस्तेमाल किया। इस आंदोलन की वजह से हरियाणा की बेटियों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। इसके लिए आंदोलन करने वाले जिम्मेदार हैं, न कि मैं। बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह महिला पहलवानों का यौन शोषण करने के आरोपी हैं।  

ये भी पढें: पूर्व रेसलिंग बॉडी चीफ बृजभूषण सिंह बोले- BJP मुझे दूसरा मौका कभी नहीं देगी, मुंगेरीलाल के सपने नहीं देखता हूं

अपने खिलाफ लगे आरोपों से किया इनकार
सिंह ने महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों पर कहा कि मेरे खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे हैं। मेरे ऊपर जिस दिन आरोप लगाए गए हैं, उस दिन मैं दिल्ली में था ही नहीं। जिस दिन यह साबित होगा कि मैं उस दिन दिल्ली में नहीं था, ये लोग क्या जवाब देंगे? मेरा मानना है कि मेरे ऊपर यह आरोप राजनीतिक फायदे के लिए लगाए गए हैं और इसमें सच्चाई नहीं है। बीते महीने ही दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में आरोप तय किए हैं।

ये भी पढें: महिला पहलवान यौन उत्पीड़न केस: बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ी मुश्किलें, राउज एवेन्यू कोर्ट 7 मई को आरोप तय करने पर सुनाएगी फैसला

राजनीतिक फायदे के लिए हुआ यह आंदाेलन
ब्रजभूषण सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बेटियों के सम्मान के लिए नहीं, बल्कि राजनीतिक फायदे के लिए यह आंदोलन खड़ा किया था। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का यह आंदोलन, कांग्रेस के एजेंडे के मुताबिक था। बृजभूषण सिंह ने कहा कि मैं हरियाणा के लोगों से अपील करता हूं कि वह इस राजनीतिक साजिश को समझें और कांग्रेस को समर्थन न दें। कांग्रेस के नेताओं ने खिलाड़ियों और बेटियों को राजनीति का मोहरा बनाया।

5379487