By-Election 2024 : देश के 5 राज्यों की 15 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर बुधवार (20 नवंबर) को उपचुनाव की वोटिंग चल रही है। 49.40 लाख से ज्यादा वोटर्स अपने मताधिकार का उपयोग कर 170 कैंडिडेट्स के भाग्य का फैसला करेंगे। सबसे ज्यादा UP की 9 सीटों पर 90 उम्मीदवार चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। पंजाब की 4 सीटों पर 45 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। उपचुनाव (By Elections) भाजपा, कांग्रेस, सपा और AAP के लिए अपनी साख बनाए रखने के लिहाज से बेहद अहम है।
By Election 2024 Voting Live updates
जानें किस सीट पर कितने फीसदी वोटिंग
सीट | 9 बजे | 11 बजे | 1 बजे | 3 बजे | 5 बजे | 6 बजे |
पलक्कड़ (केरल) | 12.63 | 24.95 | 40.16 | 54.11 | 62.25 | |
चब्बेवाल (पंजाब) | 4.15 | 12.71 | 27.95 | 40.25 | 48.01 | |
गिद्दड़बाहा (पंजाब) | 15.11 | 32.85 | 50.09 | 65.80 | 78.10 | |
डेरा बाबा नानक (पंजाब) | 9.17 | 25.50 | 40.40 | 52.20 | 59.80 | |
बरनाला (पंजाब) | 6.80 | 16.30 | 28.10 | 40.00 | 52.50 | |
गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) | 5.36 | 12.87 | 20.92 | 27.44 | 33.30 | |
सीसामऊ (उत्तर प्रदेश) | 5.73 | 15.91 | 28.50 | 40.29 | 49.03 | |
मझावां (उत्तर प्रदेश) | 10.55 | 20.41 | 31.68 | 43.64 | 50.41 | |
मीरापुर (उत्तर प्रदेश) | 13.01 | 26.18 | 36.77 | 49.06 | 57.02 | |
खैर (उत्तर प्रदेश) | 9.03 | 19.18 | 28.80 | 39.86 | 46.35 | |
फूलपुर (उत्तर प्रदेश) | 8.83 | 17.68 | 26.67 | 36.58 | 43.43 | |
कुंदरकी (उत्तर प्रदेश) | 13.59 | 28.54 | 41.01 | 50.03 | 57.32 | |
करहल (उत्तर प्रदेश) | 9.67 | 20.71 | 32.29 | 44.70 | 53.92 | |
कटेहरी ( उत्तर प्रदेश) | 11.48 | 24.28 | 36.54 | 49.29 | 56.68 | |
केदारनाथ (उत्तराखंड) | 4.30 | 17.69 | 34.40 | 47.00 | 56.78 | |
नांदेड़ (महाराष्ट्र) | 6.03 | 12.59 | 27.25 | 41.58 | 53.78 | |
कुल वोटिंग | 9.12 | 24.12% | 34.62% | 42.80 |
- UP में वोटर ID चेक करने पर 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड
- उत्तर प्रदेश में करहल, मीरापुर,, ककरौली, सीसामऊ सीट, मुजफ्फरपुर में पुलिस से झड़पें हुईं। सपा और भाजपा ने वोट के दौरान नियमों का पालन नहीं करने की शिकायतें चुनाव आयोग से कीं। चुनाव आयोग ने सपा की शिकायत पर 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। आरोप है कि इन्होंने मतदाताओं के वोटर आईडी चेक किए और बूथ पर नहीं जाने दिया। कानपुर में 2,मुरादाबाद में 3 और मुजफ्फरनगर में 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए।
-
मीरापुर के ककरौली थाना क्षेत्र के SHO को चुनाव आयोग तुरंत निलंबित किया जाए, क्योंकि वो रिवॉल्वर से धमकाकर वोटर्स को वोट डालने से रोक रहे हैं। @ECISVEEP @SECUttarPradesh@rajivkumarec@spokespersonECI@ceoup#ECI#YouAreTheOne#IVoteForSure#UPPolitics#SamajwadiParty pic.twitter.com/WfiygzqO0t
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 20, 2024
कानपुर में भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी पर फेंका पत्थर
कानपुर की सीसामऊ सीट पर वोटिंग के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी ने उंगली दिखाते हुए पुलिस अधिकारी से कहा- एसीपी साहब ये ठीक नहीं हो रहा है। यहां से लौटने के बाद सुरेश अवस्थी अपने समर्थकों के साथ अधिकारियों से बहस करते दिखाई दिए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा- सपा के गुंडे हमारे एजेंट को धक्का मारकर निकाल रहे हैं। आप लोग सिर्फ देख रहे हैं। इस दौरान उनकी गाड़ी पर किसी ने पत्थर भी फेंका। हालांकि, गाड़ी को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
गड़बड़ी करने वाले अफसरों को छोड़ेंगे नहीं: अखिलेश
अखिलेश यादव ने चुनाव के बीच प्रेस कॉफ्रेंस की। अखिलेश ने कहा-चुनाव आयोग की इंद्रियां काम नहीं कर रही हैं। न आयोग को दिखाई दे रहा है न सुनाई दे रहा है। इसलिए इतनी शिकायत के बाद भी आयोग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। भाजपा हार के डर से पूरे प्रशासन से दबाव बना रही है। भाजपा अधिकारियों के जरिए गुंडागर्दी करा रही है। मैं एक बार अपने सभी मतदाताओं से अपील करना चाहता हूं कि एक बार नहीं कर बार-बार जाएं, मतदान बूथ पर डटे रहें। अपना मतदान अवश्य करें।
पुलिस ने सभी को हटा दिया, अब शांति है
मुजफ्फरनगर एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि मीरापुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान थाना ककरौली क्षेत्र के अंतर्गत गांव ककरौली के पास दो पक्षों में छोटी सी झड़प हुई है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बल प्रयोग कर सभी को वहां से हटा दिया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और मतदान चल रहा है।
#WATCH मुजफ्फरनगर एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया, "मीरापुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान थाना ककरौली क्षेत्र के अंतर्गत गांव ककरौली के पास दो पक्षों में छोटी सी झड़प हुई है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बल प्रयोग कर सभी को वहां से हटा दिया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और मतदान… pic.twitter.com/6em1eBk6jS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2024
बरनाला: भाजपा प्रत्याशी केवल सिंह ढिल्लों ने अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला।
#WATCH बरनाला: पंजाब विधानसभा उपचुनाव 2024 के लिए मतदान जारी है। भाजपा प्रत्याशी केवल सिंह ढिल्लों ने अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। pic.twitter.com/Vh20mBtX0I
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2024
मीरापुर ककरौली में पुलिस पर पथराव
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर के मीरापुर ककरौली में वोटिंग के दौरान पुलिस पर भीड़ ने पथराव किया है। यहां सपा ने प्रशासन पर भाजपा उम्मीदवार के लिए काम करने का आरोप लगाया है। साथ ही सपा समर्थकों को वोटिंग से रोकने का आरोप लगाया है।
9 बजे तक किस सीट पर कितनी वोटिंग
सीट | वोटिंग प्रतिशत |
पलक्कड़ (केरल) | 12.63% |
चब्बेवाल (पंजाब) | 4.15% |
गिद्दड़बाहा (पंजाब) | 15.11% |
डेरा बाबा नानक (पंजाब) | 9.70% |
बरनाला (पंजाब) | 6.80% |
गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) | 5.36 |
शीशमऊ (उत्तर प्रदेश) | 5.73% |
मझावां (उत्तर प्रदेश) | 10.55% |
मीरापुर (उत्तर प्रदेश) | 13.01% |
खैर (उत्तर प्रदेश) | 9.03% |
फूलपुर (उत्तर प्रदेश) | 8.83% |
कुंदरकी (उत्तर प्रदेश) | 13.59% |
करहल (उत्तर प्रदेश) | 9.67% |
कटेहरी ( उत्तर प्रदेश) | 11.48% |
केदारनाथ (उत्तराखंड) | 4.30% |
नांदेड़ (महाराष्ट्र) | 6.03% |
कुल वोटिंग | 9.12% |
- पंजाब: कांग्रेस-AAP समर्थकों में झड़प
- पंजाब के गुरदासपुर की डेरा बाबा नानक सीट के एक बूथ पर कांग्रेस-AAP समर्थकों में वोटिंग को लेकर झड़प हुई है। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंची हुई है। डेरा बाबा नानक से AAP उम्मीदवार गुरदीप सिंह रंधावा भी मौके पर पहुंचे। सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा और AAP उम्मीदवार गुरदीप सिंह रंधावा ने आमने-सामने एक-दूसरे पर आरोप लगाए।
-
विधानसभा उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक मतदान के आंकड़े इस प्रकार हैं-
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2024
पलक्कड़ (केरल) 12.63%
चब्बेवाल (पंजाब) 4.15%
गिद्दड़बाहा (पंजाब) 15.11%
डेरा बाबा नानक (पंजाब) 9.70%
बरनाला (पंजाब) 6.80%
गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) 5.36%
शीशमऊ (उत्तर प्रदेश) 5.73%
मझावां (उत्तर… pic.twitter.com/FaOHjtfHcO - यूपी: करहल में समर्थक को उठा ले गई पुलिस
- उत्तर प्रदेश में सपा ने आरोप लगाया है कि मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट के एक बूथ से उनके एक समर्थक को पुलिस उठाकर ले गई है। सपा के बूथ एजेंट्स को धमकाया जा रहा है।
- कानपुर: पुलिस और RAF ने लोगों को दौड़ाया
- कानपुर की सीसामऊ सीट पर चमनगंज इलाके में पुलिस और RAF ने लोगों को दौड़ाया। मुस्लिम बहुल इलाकों के वोटरों का आरोप है कि प्रशासन लोगों को डरा रही है ताकि वह वोटिंग करने न जा सकें।
- तेज प्रताप सिंह यादव ने अपना वोट डालने के बाद कहा कि जिस तरह से भाजपा सरकार के कार्यकाल में लोगों को परेशान किया गया और सभी विकास परियोजनाएं रोक दी गईं... मुझे उम्मीद है कि यहां की जनता सपा का साथ देगी। जहां भी पुलिस लोगों को बेवजह परेशान कर रही है, हमने सबूतों के साथ शिकायत दर्ज कराई है। हमें उम्मीद है कि आज निष्पक्ष मतदान होगा और लोगों को परेशान नहीं किया जाएगा।
#WATCH | Tej Pratap Singh Yadav says, "The manner in which the people were harassed during the BJP Govt's tenure and all development projects were halted...I am hopeful that the people here would support SP...We have filed complaint along with evidence, wherever the Police are… https://t.co/yjhP3BZL2Z pic.twitter.com/YmVfQ3Mt7x
— ANI (@ANI) November 20, 2024
- गाजियाबाद विधानसभा उपचुनाव के दौरान गाजियाबाद के एक बूथ पर अपने वोटिंग राइट्स का इस्तेमाल करते वोटर्स।
#WATCH | Uttar Pradesh: People cast their votes at a polling station in Ghaziabad, for Ghaziabad assembly by-elections. pic.twitter.com/hPiyZvavJc
— ANI (@ANI) November 20, 2024
- करहल विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी तेज प्रताप सिंह यादव ने बुधवार की सुबह वोटिंग के लिए रवाना होने से पहले इटावा के सैफई स्थित एक मंदिर में पूजा-अर्चना की।
#WATCH | Uttar Pradesh: SP candidate from Karhal Assembly seat, Tej Pratap Singh Yadav offered prayers at a temple in Saifai, Etawah earlier this morning.
— ANI (@ANI) November 20, 2024
Voting for 9 Assembly by-elections is underway in the state. pic.twitter.com/mdrTPYWlyk
- पलक्कड़ के एक बूथ पर मॉक पोल में जुटे मतदानकर्मी। पलक्कड़ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने राहुल ममकूटाथिल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, जबकि भाजपा ने संदीप वरियर को चुनावी मैदान में उतारा है।
#WATCH | Kerala: Mock polling underway at the polling booth in AUP School Kalpathi in Palakkad. Polling for Palakkad Assembly bypoll will begin at 7 am. pic.twitter.com/7Gz7eXVFHh
— ANI (@ANI) November 20, 2024
- उत्तर प्रदेश में उपचुनाव शुरू होने से पहले मिर्जापुर के एक बूथ पर तैयारियों में जुटे मतदानकर्मी। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर विधानसभा सीट से भाजपा गठबंधन से अपना दल (सोनेलाल) की नेता अनुप्रिया पटेल, समाजवादी पार्टी (सपा) के रमेश चंद बिंद और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के मनीष त्रिपाठी मैदान में हैं।
#WATCH | Uttar Pradesh: Voting for Assembly by-elections in 9 constituencies of the state to be held today. Visuals from a polling station in Mirzapur. pic.twitter.com/34rJDQkCsU
— ANI (@ANI) November 20, 2024
- पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले के गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव से पहले बूथ पर मॉक पोलिंग में जुटे मतदानकर्मी।यहां मुकाबला भाजपा उम्मीदवार मनप्रीत सिंह बादल और कांग्रेस की कैंडिडेट अमृता वारिंग के बीच है। अमृ़ता वारिंग पंजाब कांग्रस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग की पत्नी हैं। वहीं AAP ने हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों को मैदान में उतारा है।
#WATCH | Punjab: Mock polling underway for assembly by-election at a polling booth under Gidderbaha Assembly constituency, in Sri Muktsar Sahib district.
— ANI (@ANI) November 20, 2024
BJP candidate Manpreet Singh Badal is in the fray against Congress’ Amrita Warring, wife of state Congress chief Amarinder… pic.twitter.com/0ZzKAyKeDC
जानें कहां, कितने प्रत्याशी और वोटर
उत्तर प्रदेश की 9 सीटों पर 90 उम्मीदवार विधानसभा के उपचुनाव में ताल ठोक रहे हैं। इन निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 34,35,974 मतदाता हैं। 18,46,846 पुरुष, 15,88,967 महिलाएं और 161 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। पंजाब की 4 सीटों पर 45 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। 6.96 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। केरल की पलक्कड़ विधानसभा सीट से 10 उम्मीदवार मैदान में हैं। 194706 वोटर इनके भाग्य का फैसला करेंगे। नांदेड़ लोकसभा में 19 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां 4.80 लाख से ज्यादा वोटर हैं। केदारनाथ सीट से 6 उम्मीदार मैदान में हैं। 90 हजार से ज्यादा वोटर हैं।
किस राज्य में किसके पास पहले थी सीट
राज्य | सीट | पहले किसके पास थी |
उत्तर प्रदेश (9 सीटें) | करहल (मैनपुरी) | सपा |
सीसामऊ (कानपुर) | सपा | |
कटेहरी (अंबेडकरनगर) | सपा | |
कुंदरकी (मुरादाबाद) | सपा | |
मीरापुर (मुजफ्फरनगर) | RLD | |
गाजियाबाद (गाजियाबाद) | भाजपा | |
फूलपुर (प्रयागराज ) | भाजपा | |
खैर (अलीगढ़) | भाजपा | |
मझवां (मिर्जापुर) | निषाद पार्टी | |
पंजाब (4 सीटें) | गिद्दड़बाहा (मुक्तसर) | कांग्रेस |
डेरा बाबा नानक (गुरदासपुर) | कांग्रेस | |
चब्बेवाल (होशियारपुर) | कांग्रेस | |
बरनाला (बरनाला) | AAP | |
केरल (1 सीट) | पलक्कड़ (लोकसभा सीट ) | कांग्रेस |
उत्तराखंड (1 सीट) | केदारनाथ | भाजपा |
महाराष्ट्र (1 सीट) | नांदेड़ (लोकसभा सीट) | कांग्रेस |
जानें कौन सी सीट क्यों हुई खाली?
- मैनपुरी की करहल सीट से अखिलेश यादव विधायक थे। अखिलेश 2024 में कन्नौज सीट से लोकसभा का चुनाव जीते और सांसद बन गए। अखिलेश के सांसद बनने से करहल सीट खाली हो हो गई।
- अंबेडकरनगर की कटेहरी से लालजी वर्मा विधायक थे। अंबेडकर नगर से सांसद बनने के बाद सीट खाली हो गई।
- मुरादाबाद की कुंदरकी सीट से जियाउर रहमान बर्क विधायक थे। संभल से सांसदी का चुनाव जीतने के बाद सीट खाली हो गई।
- अलीगढ़ की खैर सीट से अनूप वाल्मीकि सांसद थे। हाथरस से सांसद बनने के बाद सीट खाली हो गई।
- गाजियाबाद की सदर सीट से अतुल गर्ग विधायक थे। गाजियाबाद से सांसदी का चुनाव जीतने के बाद सीट खाली हो गई।
- मुजफ्फरनगर की मीरापुर से चंदन चौहान विधायक थे। बिजनौर के सांसद बनने के बाद सीट खाली हो गई।
- प्रयागराज की फूलपुर सीट से प्रवीण पटेल विधायक थे। फूलपुर के सांसद बनने के बाद सीट खाली हो गई।
- मिर्जापुर की मझवा सीट से विनोद कुमार बिंद विधायक थे। भदोही से सांसद बनने के बाद सीट खाली हुई।
- कानपुर की सीसामऊ से इरफान सोलंकी विधायक थे। इरफान सोलंकी को सात साल की जेल हुई तो सीट खाली हो गई। अब इस सीट से इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी चुनाव लड़ेंगी।
नांदेड़: वसंतराव चव्हाण के निधन से खाली हुई सीट
महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट कांग्रेस सांसद वसंतराव चव्हाण के निधन से खाली है। लोकसभा चुनाव के सिर्फ दो महीने बाद ही अगस्त, 2024 में उनका देहांत हो गया था। पार्टी ने उनके बेटे रवींद्र चव्हाण को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने डॉ. संतुक हंबार्डे को उतारा है।
पंजाब की इन सीटों पर उपचुनाव
पंजाब की चार सीटों पर विधानसभा उपचुनाव हो रहे हैं। गिद्दड़बाहा से कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वडिंग विधायक थे। 2024 में लोकसभा का चुनाव जीतकर सांसद बन गए। इसलिए सीट खाली हो गई। डेरा बाबा नानक सीट विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा के सांसद बनने के बाद खाली हुई। चब्बेवाल सीट विधायक राजकुमार के सांसद बनने से खाली हो गई। बरनाला सीट गुरमीत सिंह के सांसद बनने से खाली हुई।
पलक्कड़ सीट इसलिए हुई खाली
पलक्कड़ विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक शफी परम्बिल के वडकारा से सांसद चुने जाने से खाली हुई थी। कांग्रेस ने युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राहुल बीआर को और भाजपा ने अपने राज्य महासचिव सी कृष्णकुमार को टिकट दिया है। केदारनाथ विधानसभा सीट जुलाई 2024 में शैला रावत की मृत्यु के बाद खाली हुई थी। इस सीट से वो भाजपा की टिकट पर 2022 में चुनाव जीती थीं।