Logo
Rajya Sabha: कांग्रेस पार्टी की राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम (Phulo Devi Netam) को चक्कर आने के बाद संसद से एम्बुलेंस में ले जाया गया। वे NEET मुद्दे पर सदन के वेल में प्रदर्शन कर रही थीं, तभी यह घटना हुई।

Rajya Sabha Session: कांग्रेस पार्टी की राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम (Phulo Devi Netam) शुक्रवार, 28 जून को सदन में अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। यह घटना उस समय हुई जब फूलो देवी सदन में नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रही थीं। वह नारेबाजी करती हुईं सदन के वेल तक पहुंच गईं। अचानक वह लड़खड़ाकर वेल में ही गिर गईं।

एम्बुलेंस से ले जाया गया अस्पताल
कांग्रेस पार्टी की राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम (Phulo Devi Netam) को चक्कर आने के बाद संसद से एम्बुलेंस में ले जाया गया। वे NEET मुद्दे पर सदन के वेल में प्रदर्शन कर रही थीं, तभी यह घटना हुई। उन्हें आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबर है कि विपक्षी सांसदों द्वारा सदन में नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन की जा रही है। कई सांसद सदन के वेल में पहुंच गए। फूलो देवी भी विरोध प्रदर्शन में विपक्षी सांसदों के साथ पर्दर्शन में शामिल थीं। इसी दौरान उनकी अचानक तबीयत खराब हो जाती है और वह वेल में भी लड़खड़ाकर गिर जाती है। वहां मौजूद अन्य सांसदों ने फूलो देवी को संभाला।

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि फूवन देवी नेताम को स्ट्रेचर पर रखकर एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा है। वीडियो में राज्यसभा सांसद स्वाती मालिवाल भी दिखाई दे रही हैं।

छत्तीसगढ़ से आती हैं फूलो देवी
बता दें कि, फूलो देवी नेताम छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कोंडागांव की रहने वाली हैं। वे छत्तीसगढ़ में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी हैं। फूलो देवी 14 सितंबर 2020 को कांग्रेस के सदस्य के रूप में छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए चुनी गईं थीं।

5379487