Logo
Jammu and kashmir election 2024: गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार 6 सितंबर को जम्मू में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी का 'संकल्प पत्र' जारी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अनुच्छेद-370 इतिहास बन चुका है।

Jammu and Kashmir assembly polls:  गृह मंत्री अमित शाह आज शुक्रवार 6 सितंबर को जम्मू  में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी का 'संकल्प पत्र' जारी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अनुच्छेद-370 इतिहास बन चुका है। अब कभी लौटकर नहीं आएगा। संकल्प पत्र जारी करते हुए अमित शाह ने कहा कि आजादी के समय से हमारी पार्टी के लिए जम्मू-कश्मीर बहुत अहम रहा है।

शाह ने कहा कि आजादी के समय से ही हमारी पार्टी ने इसे भारत के साथ जोड़ने के लिए बहुत प्रयास किए। पहले भारतीय जनसंघ फिर भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर के लिए संघर्ष किया है। इसके साथ ही शाह ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जम्मू- कश्मीर को लेकर हमला भी बोला। गृह मंत्री ने जम्मू-कशमीर के विकास का रोडमैप पेश किया। 

आर्टिकल- 370 रहते पनपा अलगाववा
शाह ने कहा कि 1947 से ही जम्मू-कश्मीर हमारे दिल के बहुत करीब रहा है और हमारी पार्टी कने इसके लिए बहुत काम किया है। जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और हमेशा रहेगा। उन्होंने कांग्रेस और विपत्री दलों पर निशाना साधते हुए कहा कई राजनीतिक दल तुष्टीकरण की राजनीति में लिप्त रहे और आज भी है जो अलगाववाद के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल का इतिहास स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। देश में आर्टिकल- 370 की छाया में अलगाववाद पनपा था। एक के बाद एक सरकारें अलगाववादियों के आगे झुकती रहती थी। आर्टिकल- 370 और 35A अब इतिहास बन चुके हैं और कभी लौटकर नही आएगा।  

यह भी पढ़ें : हरियाणा चुनाव: विनेश फोगाट-बजरंग पूनिया का साथ मिलने से कांग्रेस को कितना फायदा... बड़ी जीत के बन रहे 2 समीकरण

VIDEO: बीजेपी के संकल्प पत्र की 25 बातें  

शाह ने जम्मू- कश्मीर के विकास को गिनाया
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर अब विकास और प्रगति के पथ पर आगे पढ़ रहा है। राज्य में 59 नए कॉलेज खोले गए हैं, जिनमें से 30 कश्मीर में और 29 जम्मू में हैं। जम्मू-कश्मीर में 2 एम्स, आईआईटी, आईआईएम, निफ्ट, यूनानी अस्पताल खोले गए हैं। पिछले 70 सालों में जम्मू-कश्मीर के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए देश के बाकी हिस्सों में जाना पड़ता था, लेकिन अब देश के बाकी हिस्सों से छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए जम्मू-कश्मीर आ रहे हैं। यह हमारे लिए और राज्य के लिए गौरव की बात है।

बीजेपी के संकल पत्र की बड़ी बातें 

1.  जम्मू में तवी रिवर फ्रंट बनाया जाएगा।
2. श्रीनगर में एम्यूजमेंट पार्क बनाया जाएगा।
3. डल झील का विश्व स्तर पर विकास किया जाएगा।
4. महिलाओं के लिए मां सम्मान योजना शुरू करेंगे।
5. उज्ज्वला योजना के तहत 2 सिलेंडर दिए जाएंगे।
6. छात्रों को 10 हजार रुपए कोचिंग फीस दी जाएगी।
7. किश्तवाड़ में आयुष हर्बल पार्क बनेगा।
9. राजौरी को एक टूरिज्म स्पॉट के रुप में विकसित करेंगे।
10. हर एक घरेलू महिला को 18 हजार रुपए दिए जाएंगे।
11. कॉलेज छात्रों को हर साल 3 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी।
12. अमित शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में मेट्रो का काम शुरू होगा।
13. किसानों को 10 हजार रुपए सालाना दिया जाएगा।
14. क्षतिग्रस्त मंदिरों का पुनर्निमाण कराया जाएगा।
15. राज्य में IT हब की स्थापना की जाएगी।
16. बुजुर्ग, दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाई जाएगी।
17. भूमिहीनों को 5 मरला जमीन दी जाएगी।
18. मौजूदा और आगामी  सरकारी मेडिकल कॉलेजों के माध्यम से 1000 नई सीटेंगे जोड़ेंगे।
19. राज्य के विद्यार्थिकयों को DBT के माध्यम से  हर साल 3000 ट्रैवल अलाउंस दिया जाएगा। 
20. दूर-दराज के क्षेत्रों में उच्चतर कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को टेबलेट और लैपटॉप देने की घोषणा।

यह भी पढ़ें : Jammu-Kashmir: उमर अब्दुल्ला नहीं लड़ना चाहते थे विधानसभा चुनाव, अब 2-2 सीटों से मैदान में उतरे

5379487