Logo
​​​​​​​IMD Weather Today: आईएमडी ने कहा कि तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान लगाया गया है।

IMD Weather Today: कर्नाटक समेत देश के कई हिस्सों में हीटवेव की स्थिति देखने को मिल रही है। वहीं उत्तर पूर्वी भारत के राज्यों में बारिश की गतिविधियां जारी हैं। मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है। अनुमान के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। आज, 6 अप्रैल को राजस्थान के कुछ इलाकों में भी बारिश का अनुमान है।

यहां 2 दिन चलेगी लू
आईएमडी ने कहा कि 6 अप्रैल और 7 अप्रैल को ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, विदर्भ, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा और तेलंगाना के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों में लू चलने की चेतावनी दी है। 9 अप्रैल तक पूर्वोत्तर क्षेत्र में तेज बारिश और तूफान आ सकता है।

इन राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान
आईएमडी ने कहा कि तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान लगाया गया है।

आईएमडी ने कहा कि अगले सात दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट से लेकर हल्की और मध्यम बारिश या अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बर्फबारी और बिजली गिरने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। आसमान साफ रहेगा।

 IMD Weather Today
IMD Weather Today

नई दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 7 अप्रैल को भी तेज हवाएं चलने का अनुमान है। तापमान में भी कोई अंतर या बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। 

आईएमडी ने हाल ही में भविष्यवाणी की है कि इस साल देश में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि अप्रैल की शुरुआत से ही देश के कई हिस्सों में तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जिससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। आम चुनाव 2024 अपने दहलीज पर है। जिसमें व्यापक जनभागीदारी अपेक्षित है। हम सभी की जिम्मेदारी है स्वास्थ्य का ख्याल रखें। 

5379487