Logo
Indore Unique marriage first Transgender marriage in India: प्रमाण-पत्र लेने से पहले दोनों ने अदालत में एक-दूसरे को हार पहनाकर जीवनभर साथ रहकर एक दूसरे का ध्यान रखने की कसम खाई।

Indore Unique marriage first Transgender marriage in India: लग्नसरा के चलते इन दिनों खूब विवाह हो रहे हैं। सैकड़ों जोड़े रोज विवाह बंधन में बंध रहे हैं। इस बीच गुरुवार को इंदौर में महिला से पुरुष बने एक युवक ने लड़की से शादी की। यह देश का पहला मामला है। सुप्रीम कोर्ट ने अक्टूबर में ट्रांसजेंडर विवाह को मान्यता दी है। अपर कलेक्टर की अदालत में बकायदा विधिवत रजिस्ट्रेशन हुआ और परिजन व मित्र अनूठी शादी साक्षी बने।  

विवाह रजिस्ट्रेशन प्रभारी अधिकारी व अपर कलेक्टर रोशन राय ने विशेष विवाह अधिनियम-1954 के तहत अस्तित्व सोनी और ऋतु शर्मा की शादी करवाई। अस्तित्व कुछ माह पहले तक अलका नामक महिला थी। लिंग परिवर्तन ऑपरेशन के बाद वह पुरुष होकर अलका से अस्तित्व हो गई। बाद में जीवनसाथी की तलाश शुरू की गई, जो ऋतु पर जाकर खत्म हुई। दोनों ने एक-दूसरे को पसंद कर शादी पर सहमति जताई। इसके बाद अपर कलेक्टर राय की अदालत में विशेष विवाह का आवेदन किया। 

Indore
दोनों ने एक-दूसरे को पसंद कर शादी पर सहमति जताई।

सर्टिफिकेट देखने के बाद लगी मुहर 
अलका के अस्तित्व होने की जानकारी दी गई तब राय ने सर्टिफिकेट मांगा। उसके बाद संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय व दिव्यांगजन सशक्तिकरण ने ट्रांसजेंडर पर्सन सर्टिफिकेट पेश किया। दस्तावेजी खानापूर्ति के बाद अस्तित्व-ऋतु के विवाह रजिस्ट्रेशन पर मुहर लग गई। मौके पर दोनों के परिजन के साथ मित्रमंडली भी मौजूद थी। प्रमाण-पत्र लेने से पहले दोनों ने अदालत में एक-दूसरे को हार पहनाकर जीवनभर साथ रहकर एक दूसरे का ध्यान रखने की कसम खाई। बाद में सभी का मुंह मीठा कराया गया। गौरतलब है कि इस तरह की शादी का इंदौर में ये पहला मामला है।

ट्रांसजेंडर का प्रमाण पत्र लगाकर किया था आवेदन
विवाह रजिस्ट्रेशन के अपर कलेक्टर व प्रभारी अधिकारी रोशन राय ने बताया कि विशेष विवाह को लेकर अस्तित्व सोनी व ऋतु शर्मा का आवेदन आया था। अस्तित्व के ट्रांसजेंडर का प्रमाण पत्र लगा, जिसके बाद विवाह का रजिस्ट्रेशन किया गया।

5379487