Logo
IPS Maithili Sharan Gupt VS PM Modi Varanasi: मध्य प्रदेश स्पेशल डीजी रहे आईपीएस मैथिलीशरण गुप्त ने मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। कहा, वाराणसी के अलावा भोपाल और झांसी से भी लोकसभा लडूंगा।

IPS Maithili Sharan Gupt VS PM Modi Varanasi: मध्य प्रदेश के रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। स्पेशल डीजी पद से सेवानिवृत्त हुए IPS मैथिलीशरण गुप्त अपनी बेबाक राय के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। मंगलवार को पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान करके वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए। 

दो साल पहले मुस्लिम विरोधी पोस्ट से चर्चा में आए 
मध्य प्रदेश कैडर और 1984 बैच के IPS मैथिलीशरण गुप्त 2021 में रिटायर हुए थे। जनवरी 2022 में मुस्लिम समाज पर विवादित पोस्ट को लेकर वह चर्चा में आए थे। मप्र आईपीएस एसोसिएशन के आधिकारिक वाट्सएप ग्रुप IPS MP में उन्होंने संदेश पोस्ट कर देश की बर्बादी के लिए मुस्लिमों को जिम्मेदार ठहराया था। उनके इस संदेश पर आपत्ति जताते हुए तत्कालीन डीजीपी विवेक जौहरी ने गुप्त को ग्रुप से बाहर करा दिया था। 

वाराणसी से यह भी लड़ रहे चुनाव 
इंडिया गठबंधन ने पीएम मोदी के खिलाफ उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राय को मैदान में उतारा है। बसपा की ओर से अभी चेहरा तय नहीं है। इसके अलावा किन्नर महामंडलेश्‍वर हिमांगी सखी और मृतक लाल बिहारी के परिजन भी प्रधानमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। अब  पूर्व IPS अधिकारी ने भी वाराणसी से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। 

खबर अपडेट हो रही है। 

5379487