Logo
PM Modi Meerut Rally:पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश के मरेठ में मेगा रैली के लिए पहुंचे। इस दौरान मंच पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंह समेत एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद हैं।

PM Modi Meerut Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश के मरेठ में मेगा रैली किया जा रहा है। मेरठ पहुंचने पर पीएम मोदी का माला पहनाकर स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैंने 2014 और 2019 के चुनाव के अभियान की शुरुआत मेरठ से ही की थी। अब 2024 की पहली रैली भी मेरठ से ही हो रही है। 2024 का चुनाव सिर्फ संसद बनाने का चुनाव नहीं है। यह विकसित भारत बनाने के लिए है। 2024 का जनादेश भारत को दुनिया का तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनाएगा।

भारत दुनिया में तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनेगा
पीएम मोदी ने कहा कि मैं आपको याद करना चाहता हूं कि जब भारत दुनिया में ग्यारहवें नंबर की अर्थव्यस्था थी तो चारों तरफ गरीबी थी। जब भारत पांचवे नंबर पर पहुंचा तो 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलने में सफल रहे। मैं आपके गारंटी देता हूं कि जब भारत तीसरे नंबर पर पहुंचेगा तो देश में गरीबी तो दूर होगी साथ ही एक समर्थवान और एक सशक्त और मध्यम वर्ग देश को नई ऊर्जा दे रहा होगा। आज पूरा देश कह रहा है तीसरी बार मोदी सरकार। 

एनडीए सरकार का दस साल का रिपोर्ट कार्ड आपके सामने
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीते 10 साल में विकास का जो माेमेंटम बना है उसमें और भी तेजी आएगी। इन दस सालों में तो आपने बस विकास का ट्रेलर ही है। इसे और भी आगे ले जाना है। देश की आनी वाली पीढ़ी को पुराने कामों में अपनी ऊर्जा नहीं खपानी पड़े, मैं इसके लिए भी काम कर राह हूं। एनडीए सरकार की दस साल की रिपोर्ट आपके सामने हैं। इनमें कई ऐसे काम हुए हैं जो पहले लाेगों को असंभव लगता था। अयोध्या में राम मंदिर बनेगा, यह पहले लोगों को असंभव लगता था, लेकिन अब अयोध्या में राम मंदिर भी बना है और लाखों लोग भी जा रहे हैं। 

वन रैंक वन पेंशन लागू किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे देश में पहले सेना के जवानों को वन रैंक वन पेंशन को लेकर कितने वादे किए गए थे। पहले यह भी लोगों को लगता कि यही कभी लागू नहीं होगा। हमने न सिर्फ वन रैंक वन पेंशन योजना लागू किया बल्कि देश के रिटायर्ड सेना के जवानाें और अधिकारियों को उनके हक का एक लाख करोड़ रुपए भी दिए। इसी तरह तीन तलाक को हटाना भी असंभव लगता था लेकिन आज यह न सिर्फ हट चुका है बल्कि यह हजारों मुस्लिम बहनाें को भी बचा रहा है।

आर्टिकल 370 हटाया 
जम्मू कश्मीर से कभी आर्टिकल 370 कभी हटेगा यह भी लोगों को असंभव लगता था। लेकिन आज जम्मू कश्मीर से 370 हटा बल्कि वहां का विकास भी तेजी से हो रहा है। आज लोग बीजेपी को 370 सीटें जीतने की दुआ दे रहे हैं। दोस्तों, मोदी गरीब से पक कर यहां पहुंचा है, यही वचह है कि मोदी देश के गरीबों की पीड़ा समझता है। इसलिए हमने गरीबों के कल्याण के लिए योजनाएं बनाईं। उनकी स्वास्थ्य के लिए आयुष्मान योजना बनाई। मोदी सरकार देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रही है।

जिसे किसी ने नहीं पूछा, उसे हमने पूजा है
पीएम मोदी ने कहा कि जिसे किसी ने नहीं पूछा, उसे हमने पूजा है। हमने देश के गरीबों का स्वाभिमान बचाया है। हमारी सरकार ने देश के 50 करोड़ लोगों के बैंक खाते खोले हैं, चार करोड़ लोगों को पक्के मकान दिए हैं, यह हमारी सरकार है जिसने 11 करोड़ शौचालय बनाकर महिलाओं के गरिमा की रक्षा की है। यह हमारी सरकार है जिसने 2.5 करोड़ घरों तक बिजली पहुंचकर उनके घर से अंधेरा दूर किया है। 

हमारी सरकार ने देश की महिलाओं को आगे बढ़ाया
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने देश की महिलाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में कदम उठाया। हमने सेना, अर्द्धसैनिक बलों में महिलाओं को नौकरी देने की शुरुआत की है। हमारी सरकार ने मुद्रा योजना के तहत भी महिलाओं को सशक्त बनाया गया है। महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन दिए जा रहे हैं। यह ड्रोन हमारी खेती को बेहतर बना रही है। जब गांव की बेटियां ड्रोन की पायलट बनेंगी तो हमारी खेती भी बढ़ेगी और देश की बेटियों की कमाई भी बढ़ेगी।

कागजों से दस करोड़ फर्जी लोगों के नाम हटाए
हमने सुनिश्चित किया है कि गरीब का पैसा बीच में कोई और न ही हड़प पाए। हमारी सरकार ने कागजों से दस करोड़ फर्जी लोगों के नाम हटाए हैं। पहले ऐसी सरकार चलती थी कि जिन लोगों को जन्म नहीं हुआ है, उन्हें भी पैसा जा रहा था। मोदी ने ऐसे 10 करोड़ लोगों का नाम हटाने की हिम्मत की है। इससे देश का 3 लाख कराेड़ रुपए बचाया है। मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ काम कर रहा हूं तो इससे कुछ लोग बौखला गए हैं। मोदी का मंत्री भ्रष्टाचार हटाओ, वे कहते हैं भ्रष्टाचार बचाओ। यह चुनाव इन दो खेमों की लड़ाई है।

मेरा भारत मेरा परिवार है
एनडीए भ्रष्टाचारियों को हटाने के लिए मैदान में हैं, वहीं दूसरा खेमा भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए मैदान में है। क्या देश में भ्रष्टाचार खत्म होना चाहिए कि नहीं होना चाहिए‍्? जब मोदी पूरी ताकत से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है तो इन लोगों ने मिलकर एक इंडी गठबंधन भी बना लिया है। इन्हें लगता है कि इससे मोदी डर जाएगा। लेकिन मेरे लिए मेरा देश मेरा परिवार है। मेरा भारत मेरा परिवार है।  जाे भी देश में भ्रष्टाचार कर रहा है हम उसके खिलाफ कदम उठा रहे हैं। इयलिए आज बड़े बड़े भ्रष्टाचारी जेल के सलाखों के पीछे हैं। सुप्रीम कोर्ट से भी जमानत नहीं मिल रही है।

हमने भ्रष्टाचारियों से 17 हजार करोड़ रुपए जब्त किए
देश भर में कहीं बिस्तर से तो कहीं दिवारों से नोट निकल रहे हैं। अभी अभी मैंने देखा कि वॉशिंग मशीन में नोटों के ढ़ेर थे। मेरे देशवासियों मेरी बात सुन लीजिए मेरी गारंटी है कि इन भ्रष्टाचारियों ने जिनका धन लूटा है, मैं उनका धन लौटा भी रहा हूं। कांग्रेस की सरकार में छोटे निवेशकों, बैंकों का हजारों करोड़ रुपए हड़प लिया गया था। आपको जानकारी खुशी होगी कि हमने भ्रष्टाचारियों से 17 हजार करोड़ रुपए जब्त कर जिनके पैसे गए थे उन्हें लौटा दिया है। जिनका पैसा गया है उनके पैसे वापस मिले तो मैं उसके काम कर रहा हूं। 

भ्रष्टाचारी चाहे कितना भी बड़ा क्यों ना हो, उस पर एक्शन होगा
भ्रष्टाचारी कान खोलकर सुन लें, यह चाहे मोदी पर कितने भी हमले कर लें यह मोदी है रुकने वाला नहीं है। भ्रष्टाचारी चाहे कितना भी बड़ा क्यों ना हो, उस पर एक्शन होगा और जरूर होगा। जिसने भी देश को लूटा है उसे देश को लौटाना ही पड़ेगा यह मोदी की गारंटी है। साथियों मेरठ की इस धरती का देश की अखंडता का रिश्ता रहा है। यह स्वतंत्रता सेना मंगल पाडे की कर्मभूमि रही है।

कांग्रेस देश की अखंडता को तोड़ रही है
शौर्य की इस धरती से पूरे देश को बताना चाहता हूं कि कैसे कांग्रेस और इंडी अलाएंस देश की अखंडता और एकता को तोड़ते रहे हैं। आज ही कांग्रेस का देश विरोधी कारनामा देश के सामने आया है। तमिलनाडु में भारत के समुद्री तट से कुछ दूरी पर श्रीलंका और तमिलनाडु के बीच एक कच्चातीवू द्वीप है। यह द्वीप सुरक्षा के दृष्टिकोण से काफी अहम था। यह देश के आजादी के बाद से हमेशा हमारे साथ था। लेकिन इसके 20 से 25 साल बाद कांग्रेस ने कह दिया कि यह फालतू है। यह कह कर कांग्रेस ने इंडी अलाएंस के साथियों ने मां भारती का एक अंग काट दिया। इसे भारत से अलग कर दिया।

इसका खामियाजा आज भी चुकाना पड़ रहा है। भारत के मछुआरे जब इस द्वीप की तरफ जाते हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है। उनके बोट को कब्जे कर लिया जाता है। यह कांग्रेस के पाप का परिणाम है कि देश के मछु़आरे इसे भुगत रहे हैं। डीएमके जैसे दल जो कांग्रेस के साथी हैं वे मुंह पर ताला लगाकर बैठ जाते हैं। क्या ऐसा गठबंधन जिसने मां भारती का अंग काटकर दे दिया वह देश का हित कर सकता है। इंडी गठबंधन वाले न देश के किसानों का हित सकते हैं और ना ही जवानों का और ना ही देश के मछुआरों को हित देख सकते हैं।

कांग्रेस ने चौधरी चरण सिंह को नजरअंदाज किया
किसानों के हितों का विरोध करने वाली इंडी गठबंधन ने किसानों के लिए काम करने वाले चौधरी चरण सिंह को नजरअंदाज कर दिया। जब हमारे छोटे भाई चौधरी जयंत सिंह जब चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न सम्मान मिलने के लिए बोलने के लिए संसद में खड़े हुए तो इंडी अलाएंस के लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश। चौधरी साहब ने अपना जीवन किसानों के लिए समर्पित किया था। हमारी सरकार भी किसानों के कल्याण के लिए काम कर रही है। 

पहले देश में गन्ना किसानों का बकाया होना आम बात हो गई थी। चिनी मिलों को धड़ाधड़ बंद किया जा रहा था। हम गन्ने से सिर्फ गुड़ और चीनी तक सिमित नहीं रहना चाहते। हम गन्ने से एथॉनल बनाने के लिए भी काम करे हैं। देश में एथॉनल बनने से बीते दस साल में देश के किसानों को 70 हजार करोड़ रुपए मिले हैं। सिर्फ मेरठ के किसानों को ही 500 करोड़ रुपए मिले हैं। आज जो यूरिया की बोरी दूसरे देशों में तीन हजार रुपए में मिलती है उसे आज हम किसानाें को सिर्फ 300 रुपए में दे रहे हैं।

किसानों की भंडारण की समस्या का किया जा रहा समाधान
हमारी सरकार ने देश में किसानों के भंडारण की समस्या का समाधान करने की दिशा में भी कदम उठा रही है। इसके लिए देश में करोड़ो गोदाम बना रहे हैं। एनडीए सरकार आपके पैसे बचाने की दिशा में कदम उठा रहे हैं। हमने कम बिजली खपत करने वाली एलईडी बल्ब की योजना लेकर आई। अब आपके घर का बिजली बिल जीरो करने के लिए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना लेकर आई है। इसके तहत घर की छत पर सोलर पैनल बनाने के लिए सरकार 75 हजार रुपए तक देगी। अभी तक इस योजना से एक करोड़ लोग जुड़ चुके हैं।

मेरठ में हो रहा है कई प्रोजेक्ट्स का निर्माण
देश का पहला नमो भारत कोरीडोर दिल्ली से मेरठ के बीच है। हमारे मेरठ मेट्रो का भी निर्माण हो रहा है। यहां पर मेजर ध्यानचंद स्टेडियम भी बना रहा है। दूसरे परियोजनाएं भी शुरू की जा रही हैं। इससे मेरठ का विकास है। इसके लिए हमारे आरएलडी और बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने काफी मेहनत की है। 

बीजेपी नेशन फर्स्ट वाली पार्टी: योगी आदित्यनाथ
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बीजेपी में अगले लोकसभा चुनाव में हरियाणा की सभी 10 सीटों पर जीत हासिल करेगी। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में मोदी की गारंटी मतलब काम पूरा होने की गारंटी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में बीजेपी की सरकार होने का मतलब है जो भी वादा किया जाता है उसे पूरा किया जाएगा। यह फैमिली फर्स्ट नहीं बल्कि नेशन फर्स्ट वाली सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सपने नहीं हकीकत बुनते हैं। यही वजह है कि लोग उन्हें चुनते हैं। बीजेपी की सरकार 

मंच पर एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी भी मंच पर हैं। साथ ही मेरठ से बीजेपी के प्रत्याशी और रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल और राष्ट्रीय लाेक दल (RLD) के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह भी प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा किया। चौधरी जयंत सिंह करीब 15 साल बाद पीएम मोदी के साथ एक मंच पर मौजूद नजर आए। 

तीसरी बार यूपी से चुनाव अभियान का आगाज
पीएम मोदी रविवार की शाम करीब साढे तीन बजे मेरठ के मोदीपुरम में केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान के मैदान से रैली काे संबोधित किया। बीजेपी और आरएलडी के कार्यकर्ता पीएम की रैली की तैयारियों में बीते दो दिनों से जुटे थे। बता दें कि यह तीसरा मौका रहा जब पीएम मोदी लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज यूपी से किया। इससे पहले 2014 और 2019 में भी प्रधानमंत्री ने यूपी से ही लोकसभा चुनाव अभियान शुरू किया था।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश का वोट साधने की कोशिश
पीएम मोदी की रैली के संयोजन की जिम्मेदारी बीजेपी के राज्य महासचिव अनूप गुप्ता को सौंपी गई थी। रैली में मेरठ के साथ ही बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और कैराना लोकसभा क्षेत्र के लोग भी शामिल हुए। इस रैली के जरिए पीएम मोदी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वोट बैंक को साधने की कोशिश की।  कैराना, सहारनपुर, गाजियाबाद, बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर जैसे लोकसभा क्षेत्र की जनता भी रैली में पहुंची। 

सुरक्षा के किए गए थे कड़े बंदोबस्त
पीएम मोदी की रैली को देखते हुए मेरठ में सभा स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पीएम मोदी की सुरक्षा करने वाले एसपीजी की ओर से सुरक्षा व्यवस्था का एक दिन पहले ही जायजा ले लिया गया। साथ ही जिला प्रशासन भी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से सतर्क रही। रैली के आठ किलोमीटर के दायरे में ड्रोन, पतंग या बैलून उड़ाने पर सेक्शन 144 के तहत प्रतिबंध लगाया गया था।

5379487