Logo
Mahalaxmi Murderer Confession: बेंगलूरु महालक्ष्मी मर्डर केस के कातिल ने सुसाइड से पहले अपनी मां के सामने कत्ल की बात कबूली थी। मां से लिपटकर रोया था। पुलिस ने कातिल को लेकर कई खुलासे किए हैं।

Mahalaxmi Murderer Confession: बेंगलुरु में महालक्ष्मी हत्या मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। कातिल सुसाइड करने से पहले अपनी मां के सामने कत्ल की बात कबूल की थी। ओडिशा का रहने वाला मुक्ति रंजन महालक्ष्मी का कातिल था। मुक्ति रंजन ने बुधवार की शाम खुदकुशी कर ली थी। अब कातिल को लेकर नए खुलासे हुए हैं। पुलिस ने बताया कि मुक्ति रंजन ने सुसाइड करने से पहले अपनी मां को बताया था कि वही महालक्ष्मी का कातिल है। 

मां से कहा-"मैंने महालक्ष्मी को मार दिया।"
पुलिस के मुताबिक, मुक्ति रंजन ने आत्महत्या से ठीक पहले अपनी मांग को सारी बात बताई थी। मुक्ति ने अपनी मां से कहा, "मैंने महालक्ष्मी को मार दिया।" इसके ठीक अगली सुबह, मुक्ति ने खुदकुशी कर ली। इस घटना से पूरे बेंगलुरु में सनसनी फैल गई है। इस मामले को लेकर बीजेपी और जेडीएस ने राज्य की सिद्धरामैया सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं। बता दें कि पुलिस जब तक कातिल तक पहुंचती और कातिल को लेकर खुलासा करती, मुक्ति रंजन ने खुदकुशी कर ली। 

जानें, मुक्ति रंजन की मां ने पुलिस से क्या कहा
मुक्ति रंजन तीन साल बाद अपने घर लौटा था। उसे अंदाजा हो गया था कि बेंगलुरु पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी। घर पहुंचने पर वह अपनी मां से लिपट कर खूब रोया था। मां के सामने बुरी तरह रोते हुए मुक्ति ने बताया कि उसने महालक्ष्मी की हत्या कर दी है। उसकी मां ने खुद ओडिशा के पुलिस अफसरों को यह बात बताई। मुक्ति की मां ने बताया कि उसके बेटे से रात में बातचीत रात में हुई। अगली सुबह 5 बजे मुक्ति ने आत्महत्या कर ली। मुक्ति ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें उसने बताया है कि वह महालक्ष्मी के बर्ताव से तंग आ गया था। 

सुसाइड नोट में लिखा: वह मुझे फंसाना चाहती थी
पुलिस ने मुक्ति रंजन का सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें उसने महालक्ष्मी की हत्या की बात कबूल की है। मुक्ति ने लिखा कि मैं महालक्ष्मी से प्यार करता था, लेकिन महालक्ष्मी मुझे किडनैपिंग के मामले में फंसाने की धमकी देती थी। मुक्ति ने लिखा, "मैंने उसे बहुत पैसे भी दिए, लेकिन वह लगातार मुझ पर दबाव बना रही थी।" मुक्ति ने यह सुसाइड नोट अंग्रेजी और ओड़िया भाषा में लिखा है। 

बेंगलुरु पुलिस ने ओडिशा पुलिस से किया संपर्क
बेंगलुरु पुलिस ने ओडिशा पुलिस से संपर्क किया है। बेंगलूरु पुलिस महालक्ष्मी हत्या मामले की जांच के लिए जल्द ओडिशा पहुंचेगी। बेंगलुरु पुलिस के जांच अधिकारी मुक्ति का सुसाइड नोट, लैपटॉप और घटनास्थल से बरामद दूसरे सामान अपने कब्जे में लेंगे। इस सुसाइड नोट से केस में और भी खुलासे हो सकते हैं। बेंगलुरु पुलिस इस मामले में और भी तथ्य और सबूत जुटाने में जुटी है।   

शादी का दबाव बनी महालक्ष्मी के कत्ल की वजह
बेंगलुरु पुलिस के मुताबिक, मुक्ति रंजन और महालक्ष्मी एक कपड़े की दुकान में साथ काम करते थे। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और महालक्ष्मी ने मुक्ति पर शादी का दबाव डालना शुरू किया। इस दबाव के कारण दोनों के बीच झगड़े बढ़ने लगे। पुलिस का मानना है कि इसी विवाद ने मुक्ति रंजन को हत्या की तरफ धकेला।  

फ्रिज में मिले थे महालक्ष्मी के शव के 59  टुकड़े
महालक्ष्मी की हत्या के बाद उसके शरीर के टुकड़े बेंगलुरु में एक फ्रिज में पाए गए। पुलिस को उसके शरीर के 59 टुकड़े मिले थे। यह टुकड़े लगभग 20-22 दिन पुराने थे। पुलिस के मुताबिक, महालक्ष्मी की हत्या सितंबर के पहले हफ्ते में की गई थी। महालक्ष्मी के शरीर के कुछ टुकड़े कमरे में बिखरे भी मिले थे। महालक्ष्मी की मौत का खुलासा तब हुआ जब आस पड़ोस के लोगों ने महालक्ष्मी के फ्लैट से बदबू आने की शिकायत की थी। 

5379487