Logo
Akola school molestation case: महाराष्ट्र के अकोला में 6 छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शिक्षक प्रमोद मनोहर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ POCSO केस दर्ज किया गया है।

Akola school molestation case:महाराष्ट्र के बदलापुर में दो बच्चियों के यौन शोषण के बाद, अब अकोला से एक और शर्मनाक घटना सामने आई है। अकोला के काजीकहेड़ जिला परिषद स्कूल के शिक्षक प्रमोद मनोहर पर आरोप है कि उन्होंने आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 6 छात्राओं का यौन उत्पीड़न किया। शिक्षक द्वारा अश्लील वीडियो दिखाने और गलत तरीके से स्पर्श करने की घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। (sexual harassment in schools)

स्कूल के प्रिंसिपल ने बताई कब हुई घटना
स्कूल के प्रधानाचार्य रवींद्र संदुर ने बताया कि स्कूल में 20 अगस्त को एक कार्यक्रम हुआ था। कार्यक्रम के बाद शिक्षक प्रमोद मनोहर ने कक्षा 7-8 की छात्राओं से मुलाकात की। इसी दौरान 5-6 छात्राओं ने छेड़छाड़ की बात कही। प्रिंसिपल ने कहा बताया कि जब तक हमें इसकी जानकारी मिली, तब तक यह घटना घट चुकी थी। हमें पहले इस बात की कोई जानकारी नहीं थी। 

पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ POCSO केस दर्ज किया
अकोला के एसपी बच्चन सिंह ने बताया कि पुलिस को शिक्षक प्रमोद मनोहर के खिलाफ 6 छात्राओं से छेड़छाड़ की शिकायत मिली है। पुलिस ने तुरंत आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया और पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज किए। आरोपी शिक्षक के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला (POCSO case against teacher) दर्ज कर लिया गया है।

छात्राओं ने बताई चार महीने से हो रही छेड़छाड़ की घटना
छात्राओं ने बताया कि यह छेड़छाड़ पिछले चार महीने से हो रही थी। घटना के बारे में छात्राओं ने मंगलवार को अपने माता-पिता को जानकारी दी। इसके बाद नाराज माता-पिता उराल पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। छात्रों की ओर से यौन शोषण की शिकायत (sexual harassment complaint by students) दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।

5379487