Logo
केंद्र सरकार ने आज अलगाववादी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल पाई गई जम्मू-कश्मीर की पार्टी MLJK (मसरत आलम ग्रुप) पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके सदस्य कश्मीर में लोगों को इस्लामिक शासल लाने के लिए उसका रहे थे।

MLJK MA Banned: केंद्र सरकार ने आज मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर (MLJK)के मसरत आलम गुट को बैन कर दिया। कश्मीर की इस पार्टी पर UAPA के तहत एक्शन लिया गया। गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश विरोधी गतिविधियों की वजह से इस संगठन पर UAPA के तहत बैन लगाया गया है।

आतंकियों की मदद कर रही थी पार्टी
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि MLJK MA पार्टी राष्ट्रविरोधी और अलगाववादी गतविधियों में शामिल थी। आतंकियों की मदद कर रही थी। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में इस्लामिक लाने के लिए कश्मीरियों को उकसा रही थी। इस एक्शन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट संकेत दिया है। जो भी देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के खिलाफ काम करेगी उसे बख्शा नहीं जाएगी। इन गतिविधियों में शामिल रहने वालों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना ही पड़ेगा। 

जारी हुआ गजट नोटिफिकेशन
गृह मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी प्रवीण वशिष्ठ ने इससे जुड़ा एक गजट अधिसूचना जारी किया। इसमें कहा गया है कि आज से जम्मू कश्मीर की पार्टी मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर (मसरत आलम गुट) पर प्रतिबंध लगाया जाता है। यह  MLJK MA के नाम से मशहूर है।  पार्टी अपने भारत विरोधी एजेंडे के लिए जानी जाती है।  यह पाकिस्तान के प्रोपगेंडा में भी शामिल रही है। यह संगठन जम्मू-कश्मीर को भारत से आजादी दिलाने का मंसूबा रखता है। 

5379487