Logo
Mohan Bhagwat in Bangkok: हर चार साल में होने वाली विश्व हिंदू कांग्रेस की मेजबानी इस बार थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में की जा रही है। इस सम्मेलन में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने हिंदू धर्म पर प्रहार करने वालों को नसीहत दी।

Mohan Bhagwat in Bangkoke: इस साल तीसरे 'विश्व हिंदू कांग्रेस सम्मेलन' का आयोजन थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में किया जा रहा है। यह सम्मेलन 24 नवंबर से 26 नवंबर तक चलेगा। सम्मेलन में 50 से 55 देशों के करीब 3000 से अधिक लोग हिस्सा ले रहे हैं। संघ प्रमुख मोहन भागवत भी इस सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जहां हिंदू धर्म का महत्व समझाया, वहीं हिंदू धर्म पर प्रहार करने वालों को भी नसीहत दी। आरएसएस प्रमुख ने कहा कि हमारी सभी हिंदू परंपराएं, बौद्धिक मतभेदों के बावजूद 'धर्म' का उदाहरण हैं और अनुशासन का पालन करने के लिए भारत में सभी 'संप्रदायों' को शुद्ध करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि विश्व एक परिवार है और हम हर किसी को 'आर्य' बनाएंगे, यही संस्कृति है। संघ प्रमुख ने कहा कि इसके लिए सिर्फ 'संस्कृति' शब्द पर्याप्त नहीं है, लेकिन एक बेहतर दुनिया के लिए मुझे 'संस्कृति' कहना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सभी हिंदू परंपराएं, बौद्धिक मतभेदों के बावजूद, धर्म का उदाहरण हैं। अनुशासन का पालन करने के लिए भारत में सभी संप्रदायों को शुद्ध करने की आवश्यकता है। उन्होंने हिंदू धर्म के खिलाफ बात करने वालों को नसीहत देते हुए कहा कि हम हर जगह जाते हैं और हर किसी के दिल को छूते हैं, वे सहमत भी हो सकते हैं, वे सहमत नहीं भी हो सकते हैं, लेकिन हमें सभी के साथ जुड़ना होगा। 

RSS प्रमुख ने आगे कहा कि आज दुनिया लड़खड़ा रही है। बीते 2000 वर्षों से उन्होंने खुशी, आनंद और शांति लाने के लिए बहुत सारे प्रयोग किए हैं। उन्होंने भौतिकवाद, साम्यवाद और पूंजीवाद व विभिन्न धर्मों को आजमाया है। उन्होंने भौतिक समृद्धि मान ली है, लेकिन कोई फिर भी संतुष्टि नहीं है।

राम मंदिर कार्यक्रम का दुनियाभर में होगा प्रसारण 

अगले साल 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के निर्धारित अभिषेक पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्व हिंदू फाउंडेशन के संस्थापक और वैश्विक अध्यक्ष और विश्व हिंदू कांग्रेस के मुख्य आयोजक स्वामी विज्ञानानंद ने कहा कि राम मंदिर कार्यक्रम का बैंकॉक में सीधा प्रसारण किया जाएगा। दुनिया भर से हिंदू इस कार्यक्रम में जुटेंगे और कीर्तन, भजन, पूजा और पाठ करेंगे।

बता दें कि हर चार साल में होने वाली विश्व हिंदू कांग्रेस की मेजबानी इस बार थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में की जा रही है। तीसरे विश्व हिंदू कांग्रेस सम्मेलन का थीम 'जयस्य आयतनं धर्मः' रखा गया है। इसका अर्थ होता है- 'धर्म ,विजय का आधार'।

jindal steel jindal logo
5379487