Nashik Violence: महाराष्ट्र के नासिक में बवाल मच गया। मंगलवार (15 अप्रैल) को अवैध दरगाह ढहाने पहुंची महानगरपालिका (NMC) टीम और पुलिस पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की। पत्थरबाजी में 15 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात बेकाबू होने पर भारी पुलिस बल पहुंचा। आंसू गैस के गोले छोड़े। बवाल और हिंसा के बीच बुधवार (16 अप्रैल) नासिक नगर निगम ने अवैध दरगाह को बुलडोजर से गिरा दिया।
महाराष्ट्र के नासिक में नगर निगम ने अवैध दरगाह को बुलडोजर से गिरा दिया। pic.twitter.com/YMXAYAHN7k
— Raju Sharma (@RajuSha98211687) April 16, 2025
जानिए पूरा मामला
द्वारका क्षेत्र में काठे गली सिग्नल के पास सातपीर दरगाह है। स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद नासिक नगर निगम ने 23 फरवरी को दरगाह के आस-पास से कुछ अतिक्रमण हटाए थे। इसके बाद, सातपीर दरगाह ट्रस्ट की ओर से बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि दरगाह अनधिकृत है। इसक बाद नगर निगम ने 1 अप्रैल को सातपीर दरगाह को नोटिस जारी किया। निगम ने 15 दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने पर कार्रवाई की बात कही थी।
महाराष्ट्र के नासिक में नगर निगम ने अवैध दरगाह को बुलडोजर से गिरा दिया। pic.twitter.com/vYqvKxaubg
— Raju Sharma (@RajuSha98211687) April 16, 2025
बिजली बंद कर किया हमला
निगम ने नोटिस में कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार सातपीर दरगाह अनधिकृत है। निगम की ओर से दरगाह की दीवार पर यह नोटिस लगा दिया था। नगर निगम की टीम मंगलवार को अवैध दरगाह को हटाने पहुंची तो अचानक भीड़ पहुंच गई। बिजली की आपूर्ति बाधित करके पुलिस और नगर निगम टीम पर पथराव किया।
गाड़ियों में की तोड़फोड़
उपद्रवियों ने पुलिस वाहनो में तोड़फोड़ की। गाड़ियों के शीशे टूट गए। हालात बेकाबू होने पर पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। हिंसा और बवाल के बीच नासिक नगर निगम की टीम बुधवार सुबह पहुंची। कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच टीम ने तोड़फोड़ अभियान शुरू कर अवैध दरगाह को बुलडोजर से धवस्त कर दिया।
20 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
पत्थरबाजी में 2 एसीपी और 15 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। एक पुलिसकर्मी का पैर फ्रैक्चर हो गया है। 5 गाड़ियों का नुकसान हुआ है। पुलिस ने पथराव करने वाले 8 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है।