Logo
Vijay Sinha On NEET-UG Paper Leak: बिहार के डिप्टी  विजय कुमार सिन्हा ने NEET-UG 2024 पेपर लीक मामले में एक बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि राजद नेता तेजस्वी यादव के पूर्व निजी सचिव प्रीतम कुमार ने पेपर लीक में शामिल हैं। प्रीतम कुमार ने ही नीट पेपर लीक मामले के आरोपी इंजीनियर सिकंदर कुमार यादवेंदु के लिए पटना में रहने की व्यवस्था की थी

Vijay Sinha On NEET-UG  Paper Leak: बिहार के डिप्टी  विजय कुमार सिन्हा ने NEET-UG 2024 पेपर लीक मामले में एक बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि राजद नेता तेजस्वी यादव के पूर्व निजी सचिव प्रीतम कुमार ने पेपर लीक में शामिल इंजीनियर सिकंदर कुमार यादवेंदु के लिए पटना में रहने की व्यवस्था की थी। सिन्हा ने यह भी कहा कि प्रीतम कुमार ने 1 और 4 मई को बिहार सड़क निर्माण विभाग के कर्मचारी प्रदीप कुमार से संपर्क कर कमरा बुक करने को कहा था।

विजय सिन्हा ने बताया कौन हैं 'मंत्री जी'
सिन्हा ने यह भी खुलासा किया कि 'मंत्री जी' शब्द का इस्तेमाल प्रीतम कुमार ने किया था। प्रीतम कुमार पिछली सरकार में तेजस्वी यादव के निजी सचिव थे। उन्होंने तेजस्वी यादव से यह स्पष्ट करने की मांग की कि क्या प्रीतम कुमार अभी भी उनके निजी सचिव हैं। इसके साथ ही यह भी बताने को कहा है कि  सिकंदर कुमार यादवेंदु कौन हैं? 

सिकंदर प्रसाद ने कबूला पर्चा लीक होने की बात
दानापुर नगर परिषद में जूनियर इंजीनियरसिकंदर प्रसाद यादवेंदु ने पर्चा लीक मामले में कई खुलासे किए हैं। सिकंदर प्रसाद ने अपने कबूलनामे में माना है कि उसने चार नीट परीक्षार्थियों और उनके एक अभिभावक के लिए पटना में रहने की व्यवस्था की थी। इंडिया टुडे के अनुसार, गेस्ट हाउस की रफ बिल बुक में 'मंत्री जी' का जिक्र था। कथित तौर पर इसी मंत्री जी ने अनुराग यादव और उसके साथियों के लिए  गेस्ट हाउस में ठहरने की व्यवस्था की थी। 

बिहार ईओयू ने अब तक 13 लोगों को किया अरेस्ट
बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने कथित नीट-यूजी 2024 पेपर लीक मामले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से चार परीक्षार्थी  हैं। इसके साथ ही कुछ परीक्षार्थियाें के अभिभावक और दूसरे आराेपियों को भी अरेस्ट किया गया है। ईओयू के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि NEET-UG 2024 पेपर लीक में गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी बिहार के हैं। 

आरोपी आयुष के पिता ने भी कबूली पर्चा लीक की बात
नीट पेपर मामले में डीएवी स्कूल से अरेस्ट किए गए छात्र आयुष कुमार के पिता अखिलेश कुमार ने भी पेपर लीक होने की बात कबूली है। अखिलेश कुमार ने पुलिस के सामने दिए गए बयान में यह बात मानी है कि सिकंदर प्रसाद यादवेंदु ने उन्हें उनके बेटे को नीट परीक्षा में पास कराने का वादा किया था। इसके बदले यादवेंदु ने 40 लाख रुपए की मांग की थी। सिकंदर यादव ने कहा था कि वह नीट परीक्षा में आयुष के पास होने की 100 % गारंटी लेता है। 

यादवेंदु हर कैंडिडेट से ले रहा था 8 लाख कमीशन
सिकंदर यादवेंदु ने पुलिस को बताया कि है कि अमित आनंद और नीतीश कुमार ने उसे कहा था कि वह किसी भी कॉम्पटीटिव एग्जाम का पेपर हासिल कर सकते हैं। इसके बदले दोनों ने मुझसे 30 से 32 लाख रुपए की मांग की थी। मैंने हर परीक्षा में बैठने वाले हर स्टूडेंट से 40 लाख रुपए मांगे ताकि, हर कैंडिडेट पर मैं आठ लाख रुपए की कमाई कर सकूं। 

केंद्र ने बिहार ईओयू से मांगे पेपर लीक से जुड़े सभी सबूत
विजय कुमार सिन्हा के आरोपों के बाद तेजस्वी यादव और उनके सहयोगी प्रीतम कुमार की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। इस मामले में ईओयू द्वारा की गई गिरफ्तारियों और सिकंदर यादवेंदु के कबूलनामे ने पेपर लीक के पीछे के गिरोह का करीबी पर्दाफाश कर दिया है। केंद्र सरकार ने बिहार ईओयू से इस पेपर लीक मामले में शामिल सभी सबूत मांगे हैं। 

5379487