Logo
Parliament Security Breach Updates: अभी सभी आरोपियों का संबंध किसी संगठन से नहीं मिला है। आरोपी सागर शर्मा और मनोरंजन ने संसद के भीतर घुसने का मोर्चा संभाला था और घटना में शामिल अन्य लोगों के लिए विजिटिंग पास का इंतजाम किया था। 

Parliament Security Breach Updates: संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में आरोपी ललित झा फरार है। उसकी आखिरी लोकेशन राजस्थान के निमाराना में मिली है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, अब तकि चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दो अन्य से पूछताछ चल रही है। जिनमें एक विक्की और उसकी पत्नी है। अभी सभी आरोपियों का संबंध किसी संगठन से नहीं मिला है। आरोपी सागर शर्मा और मनोरंजन ने संसद के भीतर घुसने का मोर्चा संभाला था और घटना में शामिल अन्य लोगों के लिए विजिटिंग पास का इंतजाम किया था। 

भगत सिंह फैन क्लब से जुड़े थे सभी आरोपी
सूत्रों ने कहा कि आरोपियों ने पहले से संसद की रेकी की थी। सभी आरोपी एक सोशल मीडिया पेज 'भगत सिंह फैन क्लब' से जुड़े थे। लगभग डेढ़ साल पहले सभी लोग मैसूर में मिले थे। सागर जुलाई में लखनऊ से दिल्ली आया था। लेकिन संसद भवन में प्रवेश नहीं कर स। 10 दिसंबर को एक-एक करके सभी अपने-अपने राज्यों से दिल्ली पहुंचे। वे इंडिया गेट के पास इकट्ठा हुए, जहां सभी को रंगीन धुआं निकलने वाला स्प्रे दिया गया।

NGO के संस्थापक को भेजा VIDEO
पुलिस ने कहा कि प्लानिंग के तहत आपत्तिजनक सामान छिपाकर अंदर ले जाया गया था। इसे एक सोची-समझी साजिश के तौर पर देखा जा रहा है। एनजीओ के संस्थापक नीलाक्ष आइच को आरोपी ललित झा ने संसद सुरक्षा उल्लंघन का एक वीडियो भेजा था। नीलाक्ष ने कहा कि ललित झा ने कभी भी अपने घर या परिवार की जानकारी नहीं दी। आरोपी ने हमेशा अपना विवरण गुप्त रखा।

नीलाक्ष पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में आदिवासी शिक्षा पर काम करते हैं। आरोपी ललित झा उनके संगठन का सदस्य था। ललित झा संगठन का महासचिव था। 

सभी आरोपियों पर UAPA के तहत केस
संसद सुरक्षा उल्लंघन की घटना में आरोपियों के खिलाफ यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि यूएपीए के तहत, पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में धारा 16 और 18 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। मामले को आगे की जांच के लिए स्पेशल सेल में स्थानांतरित किया जा रहा है।

5379487