Logo
PM Modi Balaghat Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट में रैली को संबोधित किया। मंच से एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लोग बीजेपी के साथ नहीं लड़ रहे हैं बल्कि वे आपस में ही लड़ रहे हैं।

PM Modi Balaghat Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट में रैली को संबोधित किया। मंच से एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लोग बीजेपी के साथ नहीं लड़ रहे हैं बल्कि वे आपस में ही लड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने बालाघाट की रैली में उमड़ी भीड़ को देखते हुए कहा कि इस बार मध्य प्रदेश से आवाज आ रही है कि अबकी बार 400 के पार।

मोदी महाकाल का भक्त है
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने एक इंडी गठबंधन किया है। दरअसल यह लोग अपने आप को बचाने के लिए यह गठबंधन किया है। मैं यहां के लोगों को बता देना चाहता हूं कि मोदी महाकाल का भक्त है। यह या तो महाकाल के सामने झुकता है या फिर जनता जर्नादन के पास। यह किसी की गीदड़ भभकी से डरने वाला नहीं है। मैं आपसे आशीर्वाद लेने आया हूं। 

भ्रष्टाचारियों की तिजोर से निकलेगा पैसा
यह इंडी गठबंधन के लोग बिना किसी शर्म के भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए धरना दे रहे हैं। मैं कहता हूं भ्रष्टाचार हटाओ, ये इंडी गठबंधन वाले कहते हैं भ्रष्टाचार बचाओ। यही वजह है कि इंडी गठबंधन की हमसे दुश्मनी है। लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि तीसरे टर्म में भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ सख्ती से काम होगा। जिन लोगों की भी तिजोरी में भ्रष्टाचार का पैसा गया है। उन सभी की तिजाेरी से यह पैसे वापस निकाले जाएंगे। 

देश की असली दिवाली बाकी है
प्रधानमंत्री ने कहा कि लोक मुझसे पूछते हैं कि आपने इतना काम कर लिया फिर इतनी मेहनत क्यों कर रहे हैं। मैं इतनी मेहनत इसलिए कर रहा हूं क्योंकि मेरे मन में देश के बड़े लक्ष्यों को पूरा करने का संकल्प है। साथियों मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ है। मेहनत करने के लिए हुआ है। अभी तक जो विकास हुआ है वह तो बस फुलझड़ी है। देश के विकास को रॉकेट को आगे ले जाना है। देश की असली दिवाली अभी बाकी है। 

कांग्रेस ने पिछड़ेपन की ओर धकेल दिया
पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद कई दशकों तक कांग्रेस पुरानी सोच पर ही चलती रही। कांग्रेस के मन में आजादी के आंदोलन का अहंकार भरा हुआ था। एक छोटे सी कोठरी, छोटे से परिवार का कुनबा हावी हो गया। यह परिवार देश को पिछड़ेपन की तरफ धकेलती चली गई। कांग्रेस सोचती थी कि हम देश गरीब है, इसे आधुनिक सुविधाओं की क्या जरूरत। इन लोगों ने सिर्फ उन बड़ों में सुविधाएं जुटाई जहां वे रहते थे, आज बीजेपी सरकार देश के सभी शहरों का विकास कर रही है।

दूसरे देशों के पास शिकायत लेकर जाती थी कांग्रेस
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार भारत के मुद्दे को लेकर दूसरे देशों के पास जाया करती थी, हालांकि आज दुनिया के ऐसे देश जो जंग लड़ रहे हैं वे भी भारत के साथ अपने मुद्दे पर चर्चा करने के लिए आते हैं। इससे पूरे देश का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। 2024 का लोकसभा का चुनाव देश के लिए 21वीं सदी में बेहद अहम है। यह सिर्फ एक चुनाव नहीं है बल्कि नए भारतके निर्माण का मिशन है। विकसित भारत और विकसित मध्य प्रदेश के संकल्प को ऊर्जा देने वाला चुनाव है। 

हम आदिवासियों के कल्याण के लिए काम कर रहे
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासी समुदाय के लोगों को जल, जंगल और जमीन के अधिकारों से दूर रखा। जब हमारी सरकार आई तो हमने आदिवासी समुदाय के लोगों के विकास के लिए काम करना शुरू किया। आज देश के जनजातीय समुदाय के 1 करोड़ से ज्यादा लोग पेसा कानून का लाभ उठा रहे हैं। मध्य प्रदेश में मोहन यादव की अगुवाई वाली सरकार चौबीसों घंटे आदिवासियों के कल्याण के लिए काम कर रही है। जब कांग्रेस अब भी पुरानी मानसिकता में जकड़ी है।

बीते दो दिनों में पीएम का दूसरा एमपी दौरा
यह बीते दो दिनों में प्रधानमंत्री का मध्य प्रदेश का दूसरा दौरा है। इससे पहले प्रधानमंत्री ने जबलपुर में रैली की थी।  यहां मोदी ने एक किलोमीटर से भी लंबा रोड शो किया था। पीएम मोदी के साथ सीएम डॉ. मोहन यादव भी मौजूद थे। पीएम खुली जीप में सवार थे। मोदी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। लोगों ने पीएम मोदी पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया था। मोदी के स्वागत के लिए बने 2 मंच टूट गए थे। घटना में मंच के ऊपर खड़े कुछ लोग और पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

भाजपा की भारती और कांग्रेस के सम्राट के बीच मुकाबला 
बता दें कि बालाघाट लोकसभा सीट से भाजपा ने भारती पारधी तो कांग्रेस ने सम्राट सारस्वत को टिकट दिया है। भारती वर्तमान में बालाघाट नगरपालिका पार्षद और लालबर्रा कॉलेज की जनभागीदारी अध्यक्ष हैं। पूर्व में एक बार जिपं सदस्य और एक बार भाजपा उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। कांग्रेस के सम्राट सारस्वत वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। 2022 में जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए। उनके पिता अशोक सिंह 1998 में पहली बार बालाघाट से जीतकर विधानसभा पहुंचे।  

5379487