Logo
PM Modi Tamil Nadu Visit: प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत के दक्षिणी किनारे कन्याकुमारी से जो लहर उठी है, वो दूर-दूर तक पहुंचेगी। 1991 में मैंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक एकता यात्रा की थी। इस बार, हमने कश्मीर से कन्याकुमारी तक यात्रा की।

PM Modi Tamil Nadu Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को तमिलनाडु पहुंचे। कन्याकुमारी में आयोजित रैली में पीएम मोदी ने कहा कि डीएमके-कांग्रेस गठबंधन कभी भी तमिलनाडु को विकसित राज्य नहीं बना सकता, क्योंकि इसका घोटालों और भ्रष्टाचार का इतिहास है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत के दक्षिणी किनारे कन्याकुमारी से जो लहर उठी है, वो दूर-दूर तक पहुंचेगी। 1991 में मैंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक एकता यात्रा की थी। इस बार, हमने कश्मीर से कन्याकुमारी तक यात्रा की। जम्मू-कश्मीर के लोगों ने देश को बांटने वालों को खारिज कर दिया है। मुझे यकीन है कि तमिलनाडु के लोग हम भी ऐसा ही करेंगे। 

डीएमके और कांग्रेस दोनों महिला विरोधी
पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और डीएमके केवल महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करना जानते हैं और महिलाओं के नाम पर राजनीति करने के लिए डीएमके की आलोचना की। पीएम मोदी ने कहा कि हर किसी को याद है कि डीएमके नेताओं ने जयललिता जी के साथ क्या किया था। महिलाओं के प्रति उनका रवैया अभी भी वैसा ही है। तमिलनाडु में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं। जब हम संसद में महिलाओं के लिए आरक्षण बिल लाए, तो न तो कांग्रेस और न ही डीएमके ने इसका समर्थन किया। डीएमके और कांग्रेस दोनों महिला विरोधी हैं। 

मछुआरों को श्रीलंका से लाए
पीएम मोदी ने कहा कि INDI अलायंस के लोग तमिलनाडु के लोगों की जिंदगी में दखल देने के लिए जिम्मेदार हैं। श्रीलंका में हमारे मछुआरों को मौत की सजा दी गई। मैंने अपने मछुआरों को वापस लाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र की सरकार तमिलनाडु के बंदरगाहों को विकसित कर रही है। कुछ दिन पहले थूथुकुडी में चिदंबरनार बंदरगाह का उद्घाटन हुआ। मछुआरों के कल्याण के लिए भी काम हो रहा है। मछुआरों को हाइटेक बोट के लिए आर्थिक मदद दी जा रही है। उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड योजना के दायरे में लाने तक, हमने उनकी हर जरूरतों का ख्याल रखा है। 

हमारे पास योजनाएं, उनके पास घोटालों का रिकॉर्ड
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा और INDI गठबंधन का रिकॉर्ड आपके पास है। एक तरह केंद्र सरकार की कल्याणकारी स्कीम्स हैं तो दूसरी तरफ INDI गठबंधन की घोटाले की सूची है। हमने लोगों को ऑप्टिकल फाइबर और 5जी इंटरनेट प्रदान किया। उन्होंने 2जी घोटाला करके लोगों का पैसा ले लिया। हमने उड़ान योजना शुरू की, और उन्होंने हेलीकॉप्टर घोटाला शुरू किया। हमारे पास खेलो इंडिया के उदाहरण हैं, उनके पास राष्ट्रमंडल खेलों का घोटाला है। उन्होंने आगे कहा कि इस बार तमिलनाडु में बीजेपी का प्रदर्शन DMK-कांग्रेस INDI गठबंधन के अहंकार को चकनाचूर कर देगा।

5379487