Logo
PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम में लोकसभा चुनाव, ओलंपिक और मां से जुड़ी अपील करते हुए देश को संबोधित किया। चुनाव आयोग और मतदान प्रकिया से जुड़े लोगों को दी बधाई।  

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम में देश को संबोधित किया। इसमें उन्होंने लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए देशवासियों को धन्यवाद दिया। देश के संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर अपना विश्वास दोहराते हुए कहा, 2024 का चुनाव देश का सबसे बड़ा चुनाव था। दुनिया में इतना बड़ा चुनाव कभी नहीं हुआ। चुनाव आयोग और मतदान प्रकिया से जुड़े हर व्यक्ति को बधाई दी। 

  • पीएम मोदी ने 'हूल दिवस' का जिक्र करते हुए कहा, आज (30 जून) का दिन बहुत अहम है। हमारे आदिवासी भाई-बहन इसे 'हूल दिवस' के तौर पर मनाते हैं। यह दिन वीर सिद्धो-कान्हू के अदम्य साहस का प्रतीक है। जिन्होंने विदेशी शासकों के अत्याचार का पुरजोर विरोध किया।
  • पीएम मोदी ने बताया कि हजारों संथाली साथियों को एकजुट कर अंग्रेजी हुकूमत का मुकाबला किया। इसके बाद ही झारखंड के संथाल परगना में आदिवासी भाई-बहनों ने विदेशी शासकों के खिलाफ हथियार उठाए थे। 
    PM Modi Mann Ki Baat
    मन की बात का 111वां एपिसोड।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने मां का जिक्र करते हुए एक पेड़ मां के नाम लगाने की बात कही। बोले-आपसे मैं पूछूं कि दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता कौन सा है तो मां ही बताएंगे। 'मां' का दर्जा हमारे जीवन में सबसे ऊंचा है। हर मां अपने बच्चे पर स्नेह लुटाती है। उसका यह प्यार हम सब पर कर्ज की तरह है, जिसे कोई चुका नहीं सकता। 
     
  • पीएम मोदी ने कहा, मां को हम कुछ दे तो सकते नहीं, लेकिन विश्व पर्यावरण दिवस पर अभियान शुरू किया है, जिसका नाम है- 'एक पेड़ मां के नाम.' मैंने भी एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाया है। 
  • रेडियो कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा, कुवैत सरकार ने हिन्दी में यह कार्यक्रम शुरू किया है। 'कुवैत रेडियो' नाम से हर रविवार को आधे घंटे इसका प्रसारण होता है। इसमें भारतीय संस्कृति के अलग-अलग रंग शामिल हैं। 

  • पीएम मोद ने कहा, हमारी फिल्में और कला जगत से जुड़ी चर्चाएं कुवैत भारतीय समुदाय में काफी लोकप्रिय हैं। वहां के लोग भी इसमें खूब दिलचस्पी ले रहे हैं। पीएम मोद ने इसके लिए कुवैत सरकार और वहां के लोगों का आभार जताया।

  • तुर्कमेनिस्तान का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, मई में वहां के राष्ट्रीय कवि की जन्म-जयंती मनाई गई। जिसमें वहां के राष्ट्रपति ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर सहित दुनिया के 24 प्रसिद्ध कवियों की प्रतिमा का अनावरण किया। यह गुरुदेव ही नहीं पूरे भारत का सम्मान है।

  • पीएम मोदी ने कहा, 'इति विदा पुनर्मिलनाय' का अर्थ बताते हुए का, मैं विदा लेता हूं, फिर मिलने के लिए | इसी भाव से मैंने फ़रवरी में आपसे कहा था कि चुनाव नतीजों के बाद फिर मिलूंगा। आज, 'मन की बात' के साथ, मैं, आपके बीच हाज़िर हूं।
     

     
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आंध्र प्रदेश की "अराकू कॉफ़ी का जिक्र किया। बताया कि अल्लुरी सीता राम राजू जिले में बड़ी मात्रा में काफी पैदा होती है। जो अपने स्वाद और सुगंध के लिए चर्चित है। अराकू कॉफ़ी की खेती से डेढ़ लाख आदिवासी परिवार जुड़े हैं। इसे नई ऊंचाई देने गिरिजन कोऑपरेटिव की अहम भूमिका रही है। किसान भाई-बहनों को साथ लाकर अराकू कॉफ़ी की खेती के लिए प्रोत्साहन दिया।  

 

jindal steel hbm ad
5379487