Logo
PM Narendra Modi to Inaugurate Five New AIIMS: राजकोट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ही दिन में 5 नए एम्स राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इनमें एम्स राजकोट, एम्स रायबरेली, एम्स बठिंडा, एम्स मंगलगिरी और एम्स कल्याणी शामिल हैं।

PM Narendra Modi to Inaugurate Five New AIIMS: देश को एक साथ 5 नए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की सौगात मिलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को गुजरात जाएंगे। राजकोट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ही दिन में 5 नए एम्स राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इनमें एम्स राजकोट, एम्स रायबरेली, एम्स बठिंडा, एम्स मंगलगिरी और एम्स कल्याणी शामिल हैं। करीब 6,315 करोड़ रुपए के इन प्रोजेक्ट्स से 4030 मरीजों और 500 मेडिकल स्टूडेंट्स को राहत मिलेगी। साथ ही इन शहरों के अलावा पड़ोसी राज्यों के 50 करोड़ से अधिक लोगों को अत्याधुनिक इलाज मिल सकेगा। 

आइए जानते हैं नए एम्स में क्या-क्या हैं सुविधाएं

राजकोट एम्स

पीएम मोदी ने दिसंबर 2020 में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजकोट एम्स की नींव रखी थी। इसे राजकोट शहर के बाहरी इलाके पारा पिपलिया गांव के पास बनाया गया है। यहां सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का ओपीडी पहले से चल रहा है। एम्स में 720 मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था है। यह 201 एकड़ में फैला है। इसे बनाने में 1195 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। 

Aiims
Aiims

रायबरेली एम्स
2007 में तत्कालीन यूपीए सरकार ने रायबरेली में एम्स की स्थापना को मंजूरी दी थी। 2009 में केंद्र ने 9 करोड़ रुपए मंजूर किए थे। लेकिन जमीन मिलने में 5 साल लग गए। 2012 में शहर की सीमा पर मुंशीगंज चीनी मिल की जमीन एम्स के लिए मिली। 8 अक्टूबर 2013 को सांसद सोनिय गांधी ने भूमि पूजन किया था। बिल्डिंग निर्माण का काम चल रहा था कि सरकार बदल गई। 2014 में आई मोदी सरकार ने काम को आगे बढ़ाया। 

13 अगस्त 2018 को यहां ओपीडी शुरू हुई। 9 जुलाई 2021 को यहां तीन सौ बेड का अस्पताल भी शुरू हो गया। इस साल 2024 से यहां एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए 100 सीटों का आवंटन हुआ है। वर्तमान में एम्स रायबरेली 710 बेड, इमरजेंसी सेवा, एनआईसीयू, एमआरयू से लैस है। 

Aiims
Aiims

एम्स भठिंडा
एम्स भठिंडा 179 एकड़ में फैला है। यहां 750 मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था है। एमबीबीएस की 100 सीटें हैं। इसके निर्माण पर 925 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। 

Aiims
Aiims

एम्स मंगलगिरि
आंध्र प्रदेश के मंगलगिरि में एम्स बनाया गया है। 2015 में तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने 183.11 एकड़ में इसकी नींव रखी थी। इसके निर्माण पर 1618 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। 2019 से यहां ओपीडी चल रही है। 2018 से यहां 125 सीटों पर एमबीबीएस की पढ़ाई चल रही है। 2022 में 50 छात्रों के साथ नर्सिंग की पढ़ाई चालू है। 

Aiims
Aiims

एम्स कल्याणी
पश्चिम बंगाल के सगुना, कल्याणी में एम्स बनाया गया है। यहां एमबीबीएस की 125 सीटें हैं। इसका निर्माण 1754 करोड़ रुपए से किया गया है। यह 179.82 एकड़ में फैला है। यहां 960 मरीजों को भर्ती किए जाने की व्यवस्था है। 

नए एम्स की फैक्ट फाइल

AIIMS प्रोजेक्ट लागत (करोड़ रुपए में) एरिया (एकड़ में) हॉस्पिटल बेड्स मेडिकल सीट
एम्स भट्टिंडा  925 करोड़ रुपये 179  750 100
एम्स कल्याणी 1754  179.82  960 125
एम्स मंगलगिरी 1618.23  183.11  960 125
एम्स रायबरेली 823  148  610   100
एम्स राजकोट 1195  201  750  50

 

5379487