प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्र​पति द्रौपदी मुर्मू ने लाल किले के माधव दास पार्क में तीर चलाकर रावण दहन कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद रावण कुंभकरण के पुतले का दहन किया गया। इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रोपदी ने यहां राम-लक्ष्मण और जानकी बने प्रतिरूपों की आरती उतारी।श्री धार्मिक लीला समिति द्वारा लाल किले के माधव दास पार्क में आयोजित दशहरा कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया गया।

रावण दहन की तस्वीरें दिल्ली के अलावा, कोलकाता, मुंबई, लखनऊ, जम्मू-कश्मीर और भोपाल से भी देखने लिए मिलीं। इन शहरों में भी बुराई के प्रतीक रावण और उसके कुटुंब का दहन किया गया।

श्रीनगर के एस.के स्टेडियम में रावण का 30 फुट ऊंचा पुतला दहन किया गया। श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला एस. के. स्टेडियम में दशहरा समारोह में शामिल हुए।

चंडीगढ़: विजयादशमी के अवसर पर रावण का पुतला दहन किया गया।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के रामलीला मैदान में दशहरा समारोह में भाग लेने के दौरान भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की भूमिका निभाने वाले कलाकारों के माथे पर तिलक लगाया।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को थी बधाई
राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजयादशमी की देशवासियों को बधाई दी। अपने एक्‍स पोस्‍ट पर लिखा, "विजय दशमी के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं। यह अन्याय पर न्याय की जीत का पर्व है।

यह त्योहार सत्य और सदाचार के मूल्यों पर हमारे विश्वास का प्रतीक है। आज शुभ अवसर पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी हम न्याय का पक्ष लेंगे। मेरी मंगल कामना है कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि का संचार करे तथा हमारा देश सदा विकास के पथ पर अग्रसर रहे।"

वहीं पीएम मोदी ने एक्‍स पर अपने संदेश में कहा, "देशवासियों को विजयादशमी की असीम शुभकामनाएं। मां दुर्गा और प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से आप सभी को जीवन के हर क्षेत्र में विजय हासिल हो, यही कामना है।"