Logo
Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra Day 6 Live Updates: राहुल गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर के इंफाल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की थी। यात्रा का समापन मुंबई में होगा। इस यात्रा में 15 राज्य पड़ेंगे।

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra Day 6 Live Updates: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का शुक्रवार को छठा दिन है। उन्होंने मणिपुर के इंफाल से 14 जनवरी को अपनी यात्रा शुरू की थी। यात्रा के छठे दिन राहुल गांधी ने नाव से ब्रह्मपुत्र नदी पार की और असम के एक द्वीप माजुली के लिए रवाना हुए। कांग्रेस ने राहुल का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह साथी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ब्रह्मपुत्र में नाव पर सवार दिखे। इस बीच जोरहाट पुलिस स्वत: संज्ञान लेते हुए कांग्रेस के कुछ नेताओं पर केस दर्ज किया है। हालांकि उसमें राहुल गांधी का नाम है या नहीं, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। 

पुलिस बोली- यात्रा में भगदड़ जैसी बनी स्थिति
जोरहाट के पुलिस अधीक्षक मोहन लाल मीणा ने बताया कि केस यात्रा के रूट में बदलाव के चलते दर्ज किया गया है। यात्रा को केबी रोड की ओर जाने की परमीशन थी, लेकिन अलग रूट में ले जाया गया। इससे इलाके में अराजक स्थिति पैछा हो गई। भीड़ के कारण कुछ लोग गिर पड़े। भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। 

गुरुवार को असम पहुंचे थे राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपनी यात्रा के साथ गुरुवार को असम पहुंचे। जोरहाट में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया कि राज्य में हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार चाहती है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा सफल न हो। हम 25 जनवरी तक असम में हैं। असम सरकार यात्रा में बाधाएं पैदा कर रही है, लेकिन हमें विश्वास है कि असम के सभी वर्ग, जिनमें युवा भी शामिल हैं और महिलाएं सुनेंगी कि राहुल गांधी क्या कहना चाहते हैं। 

भाजपा और आरएसएस पर बोला हमला
राहुल ने भी हिमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की सबसे भ्रष्ट सरकार यहां काम कर रही है। राहुल ने सत्तारूढ़ भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर नफरत फैलाने और जनता का धन लूटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भारत में सबसे भ्रष्ट सरकार असम में है। हम भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम के मुद्दों को उठाएंगे।

आज इन रूट्स पर रहेगी यात्रा

Bharat Jodo Nyay Yatra
Bharat Jodo Nyay Yatra

राहुल गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर के इंफाल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की थी। यात्रा का समापन मुंबई में होगा। इस यात्रा में 15 राज्य पड़ेंगे। कुल 6713 किमी की यात्रा 66 दिन चलेगी। कुल 110 जिलों से राहुल गांधी गुजरेंगे। 

5379487