Logo
Congress Foundation Day: कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को नागपुर में हम हैं तैयार रैली कि। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वह RSS पर हमलावर नजर आए।

Rahul Gandhi Congress Foundation Day Speech: कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को नागपुर में हम हैं तैयार रैली कि। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वह RSS पर हमलावर नजर आए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को संविधान दिया। यह तिरंगा कांग्रेस की देन है। RSS ने इस संविधान बनाने का भी विरोध किया। राहुल गांधी ने कहा कि आज RSS के लोग तिरंगे के सामने खड़े हो जाते हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने सालों तक झंडे को सलामी नहीं दी। 

कांग्रेस ने देश के आम आदमी को अधिकार दिया
उन्होंने कहा लोग पूछते हैं कि कांग्रेस ने क्या किया। अगर आजादी से पहले आते तो यह सवाल नहीं करते। उस समय देश में 500-600 राजा और अंग्रेज थे।राजाओं को तोपों को सलामी दी जाती थी।आम नागरिकों के पास कोई अधिकार नहीं था। गरीब आदमी की जमीन पर राजा कब्जा कर सकता था। आज आम आदमी के अधिकारों की रक्षा संविधान करता है। इस संविधान को गांधी जी, अंबेडकर जी, नेहरु ने खून पसीने देकर बनाया। कांग्रेस ने आम आदमी के अधिकारों की रक्षा की। 

भाजपा में लोकतंत्र का पालन नहीं हाेता
उन्होंने कहा कि भाजपा में लोकतंत्र का पालन नहीं होता। मौजूदा समय में भाजपा में शामिल नेता भी इससे खुश नहीं है। उन्हें ऊपर से जो भी ऑर्डर आता है उसका पालन करना होता है। लेकिन, कांग्रेस में ऐसा नहीं है। हमारा छोटा से छोटा कायर्कर्ता भी केंद्रीय नेतृत्व तक अपनी आवाज पहुंचा सकता है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस का आम कार्यकर्ता भी अगर मेरे फैसले पर सवाल उठाता है तो मैं उसे सवालों का जवाब देता हूं। हम अपने सभी कार्यकर्ताओं की बात सुनते हैं। 

कांग्रेस ने लोगों को दिया वोटिंग का अधिकार
राहुल गांधी ने कहा कि हिन्दुस्तान के इतिहास में पहली बार कांग्रेस ने लोगों को वोटिंग का अधिकार दिया। चाहे नागरिक किसी भी जाति का हो या किसी भी प्रांत का है उसे वोट देने का अधिकार है। यह काम कांग्रेस पार्टी ने किया। हमारी विचारधारा कहती है कि देश की लगाम देश की जनता के हाथ में होनी चाहिए। देश को पहले जैसे राजा चलाए करते थे वैसे नहीं चलाया जाना चाहिए। 

5379487